GK Questions for Morning Assembly in Hindi: हर स्कूल में मॉर्निंग असेंबली विद्यार्थियों के लिए एक अहम शुरुआत होती है, जहां उन्हें अनुशासन और ज्ञान मिलता है। इसमें सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर का अहम हिस्सा होता है, जो बच्चों की जानकारी बढ़ाने के साथ-साथ उनकी सोच को भी प्रेरित करता है। इस ब्लॉग में, हम कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों के लिए कुछ सरल और रोचक GK प्रश्न साझा कर रहे हैं, जो मॉर्निंग असेंबली में पूछे जा सकते हैं।
This Blog Includes:
- Current GK Questions for Morning Assembly in Hindi
- Top 20 GK Questions for Morning Assembly in Hindi
- मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 1 जीके क्वेश्चंस
- मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 2 जीके क्वेश्चंस
- मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 3 जीके क्वेश्चंस
- मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 4 जीके क्वेश्चंस
- मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 5 जीके क्वेश्चंस
- मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 6 जीके क्वेश्चंस
- विभिन्न कक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज
- सभी राज्यों के लिए जनरल नॉलेज
- FAQs
Current GK Questions for Morning Assembly in Hindi
मॉर्निंग असेंबली के लिए वर्तमान जीके प्रश्न हिंदी में (Current GK Questions for Morning Assembly in Hindi) यहाँ दिए गए हैं:
1. ऑपरेशन सिंदूर क्या था?
उत्तर: ऑपरेशन सिंदूर भारतीय वायुसेना द्वारा 7 मई 2025 को पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर किया गया एक सर्जिकल स्ट्राइक था। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था।
2. ऑपरेशन बुनयान अल-मर्सूस किस देश द्वारा शुरू किया गया था?
उत्तर: ऑपरेशन बुनयान अल-मर्सूस पाकिस्तान ने भारत के विरोध में 10 मई 2025 को शुरू किया था। पाकिस्तान ने इसके तहत भारतीय शहरों और आम लोगों को निशाना बनाया था।
3. 2025 में भारत-पाकिस्तान संघर्ष की शुरुआत किस घटना से हुई थी?
उत्तर: 22 अप्रैल 2025 को पाकिस्तान द्वारा भेजे गए आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला किया गया था, तब 28 भारतीय नागरिक मारे गए थे जिसके बाद भारत ने आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक की है।
4. 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम किसकी मध्यस्थता से हुआ?
उत्तर: यह संघर्षविराम संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता से हुआ है।
5. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने किन आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया?
उत्तर: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सेना के द्वारा लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को निशाना बनाया गया है।
6. 2025 के संघर्ष में भारत ने कौन-कौन से लड़ाकू विमान तैनात किए?
उत्तर: भारत ने संघर्ष में अपने अत्याधुनिक राफेल, मिराज 2000, और सुखोई Su-30MKI जैसे लड़ाकू विमानों का उपयोग किया है।
7. ऑपरेशन बुनयान अल-मर्सूस के दौरान पाकिस्तान ने किन भारतीय शहरों को निशाना बनाया था?
उत्तर: पाकिस्तान ने नई दिल्ली, अमृतसर, और जम्मू सहित कई शहरों की आम जनता को निशाना बनाया था।
8. सीजफायर क्या होता है?
उत्तर: सीजफायर एक समझौता है जिसमें युद्धरत पक्ष अस्थायी रूप से गोलीबारी और संघर्ष रोकने पर सहमत होते हैं। इसे शांति या संघर्षविराम कहा जा सकता है और इसका उद्देश्य आमतौर पर युद्ध में जानमाल की हानि को कम करना होता है।
9. IMF की फुल फॉर्म क्या है?
उत्तर: IMF की फुल फॉर्म International Monetary Fund है। यह एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जो सदस्य देशों को आर्थिक सहयोग, वित्तीय स्थिरता, और वैश्विक आर्थिक नीति पर मार्गदर्शन प्रदान करता है। IMF का उद्देश्य वैश्विक वित्तीय स्थिरता बनाए रखना है।
10. 2025 में भारत ने पाकिस्तान के साथ किस नदी समझौते को निलंबित किया है?
उत्तर: भारत ने सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है।
11. भारत ने 2025 के संघर्ष में किस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का उपयोग किया था?
उत्तर: भारत ने 2025 के संघर्ष में पाकिस्तान के खिलाफ ब्रह्मोस मिसाइल का उपयोग किया था।
12. ‘पृथ्वी-II’ मिसाइल प्रणाली किस प्रकार की मिसाइल है?
उत्तर: यह एक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है।
13. S-400 ट्रायम्फ क्या है?
उत्तर: S-400 ट्रायम्फ एक लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली है। यह लगभग 80 टारगेट को एक साथ ट्रैक कर सकती है और 36 को एक साथ निशाना बना सकती है।
Top 20 GK Questions for Morning Assembly in Hindi
मॉर्निंग असेंबली के लिए शीर्ष 20 सामान्य ज्ञान प्रश्न (Top 20 GK Questions for Morning Assembly in Hindi) यहाँ दिए गए हैं:
मॉर्निंग असेंबली के लिए जीके प्रश्न | उत्तर |
2025 में दिल्ली के वर्तमान सीएम कौन हैं? | रेखा गुप्ता 2025 में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। |
भारत के शिक्षा मंत्री कौन हैं? | धर्मेंद्र प्रधान वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री का पद संभाल रहे हैं। |
आज मनाया जाएगा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस 2025 कब है? | भारत में प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day 2025) मनाया जाता है। |
क्षेत्रीय एकीकृत बहु-खतरा पूर्व चेतावनी प्रणाली (राइम्स) के चौथे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया था? | श्रीलंका |
विश्व ल्यूपस दिवस कब है? | हर वर्ष 10 मई को दुनियाभर में विश्व ल्यूपस दिवस (World Lupus Day 2025) मनाया जाता है। |
भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता वार्ता का पहला दौर कहां संपन्न हुआ है? | नई दिल्ली |
अमरीका और ईरान के बीच कहां परमाणु वार्ता का एक नया दौर शुरू होगा? | ओमान |
एशिया के किस देश ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का आयोजन किया है? | नेपाल |
सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन कहां किया गया है? | अरुणाचल प्रदेश |
एयरपोर्ट शो और ग्लोबल एयरपोर्ट लीडर्स फोरम का 24वां संस्करण कहां संपन्न हुआ है? | दुबई |
क्वाड देशों ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमरीका ने कहां टेबलटॉप अभ्यास के लिए बैठक की है? | होनोलूलू |
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में कौनसा राज्य शीर्ष स्थान है? | महाराष्ट्र |
विश्व रेड क्रॉस दिवस कब है? | हर वर्ष 8 मई को दुनियाभर में विश्व रेड क्रॉस दिवस (World Red Cross Day 2025) मनाया जाता है। |
नॉन-फेरस रीसाइक्लिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए वेबसाइट और हितधारक पोर्टल का शुभारंभ किसने किया है? | जी. किशन रेड्डी |
वर्ल्ड बैंक लैंड कांफ्रेंस 2025 का आयोजन कहां किया गया था? | वाशिंगटन डीसी |
मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट-2025 का छठा संस्करण कहां संपन्न हुआ है? | चंडीगढ़ |
हाल ही में यमन के प्रधानमंत्री के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? | सलीम सालेह बिन ब्रिक |
विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया जाता है? | हर वर्ष 7 मई को दुनियाभर में विश्व एथलेटिक्स दिवस (World Athletics Day 2025) मनाया जाता है। |
नई दिल्ली में 22वें भारत टेलिकॉम 2025 का उद्घाटन किसने किया है? | ज्योतिरादित्य सिंधिया |
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 1 जीके क्वेश्चंस
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 1 जीके क्वेश्चंस (GK Questions for Morning Assembly in Hindi) इस प्रकार है:
प्रश्न 1: भारत की राजधानी क्या है?
उत्तर: भारत की राजधानी नई दिल्ली है।
प्रश्न 2: आकाश किस रंग का होता है?
उत्तर: आकाश का रंग नीला होता है।
प्रश्न 3: एक हफ्ते में कुल कितने दिन होते हैं?
उत्तर: एक सप्ताह में 7 दिन होते हैं।
प्रश्न 4: किस जानवर को जंगल का राजा कहा जाता है?
उत्तर: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है।
प्रश्न 5: 1 में 1 जोड़ने पर क्या आता है?
उत्तर: 1 + 1 = 2 होता है।
प्रश्न 6: हम चीजों को देखने के लिए क्या इस्तेमाल करते हैं?
उत्तर: हम देखने के लिए आँखों का उपयोग करते हैं।
प्रश्न 7: भारत का राष्ट्रीय पक्षी क्या है?
उत्तर: भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है।
प्रश्न 8: वह कौन सा फल है जो पीला और मुड़ा हुआ होता है?
उत्तर: केला एक पीला और टेढ़ा फल होता है।
प्रश्न 9: एक साल में कितने महीने होते हैं?
उत्तर: एक वर्ष में 12 महीने होते हैं।
प्रश्न 10: दूध किस रंग का होता है?
उत्तर: दूध सफेद रंग का होता है।
यह भी पढ़ें: GK Questions in Hindi
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 2 जीके क्वेश्चंस
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 2 जीके क्वेश्चंस (GK Questions for Morning Assembly in Hindi) इस प्रकार है:
प्रश्न 1: भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन थे?
उत्तर: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे।
प्रश्न 2: भारत की राजधानी कौन सी है?
उत्तर: भारत की राजधानी नई दिल्ली है।
प्रश्न 3: भारत का वह कौन सा राज्य है जिसे “फलों की टोकरी” कहा जाता है?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश को “फलों की टोकरी” कहा जाता है।
प्रश्न 4: सचिन तेंदुलकर किस खेल से जुड़े हुए हैं?
उत्तर: सचिन तेंदुलकर एक प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
प्रश्न 5: भारत की खोज किस यात्री ने की थी?
उत्तर: वास्को डि गामा ने भारत के समुद्री मार्ग की खोज की थी।
प्रश्न 6: “भारत का लौह पुरुष” किसे कहा जाता है?
उत्तर: सरदार वल्लभभाई पटेल को “भारत का लौह पुरुष” कहा जाता है।
प्रश्न 7: भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है?
उत्तर: हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है।
प्रश्न 8: भारत के वर्तमान राष्ट्रपति कौन हैं?
उत्तर: भारत की वर्तमान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं। (2025 तक)
प्रश्न 9: भारत में किस राज्य को “उगते सूरज की भूमि” के रूप में जाना जाता है?
उत्तर: अरुणाचल प्रदेश को “उगते सूरज की भूमि” कहा जाता है।
प्रश्न 10: ताजमहल भारत में किस शहर में स्थित है?
उत्तर: ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है।
यह भी पढ़ें: इंडिया जीके की बेस्ट बुक कौनसी है? यहां हैं डायरेक्ट लिंक
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 3 जीके क्वेश्चंस
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 3 जीके क्वेश्चंस (GK Questions for Morning Assembly in Hindi) इस प्रकार है:
प्रश्न 1: बिजली से चलने वाला पहला बल्ब किसने बनाया था?
उत्तर: थॉमस अल्वा एडीसन ने।
प्रश्न 2: किस ग्रह को ‘लाल ग्रह’ कहा जाता है?
उत्तर: मंगल ग्रह को।
प्रश्न 3: हमारे सौरमंडल में सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
उत्तर: बृहस्पति ग्रह।
प्रश्न 4: टेलीफोन का निर्माण किस वैज्ञानिक ने किया था?
उत्तर: एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल ने।
प्रश्न 5: पेनिसिलिन की खोज करने वाले वैज्ञानिक का नाम क्या है?
उत्तर: अलेक्जेंडर फ्लेमिंग।
प्रश्न 6: सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह कौन सा है?
उत्तर: शुक्र ग्रह।
प्रश्न 7: हमारे सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह कौन सा माना जाता है?
उत्तर: बुध ग्रह।
प्रश्न 8: नीले ग्रह के नाम से किस ग्रह को पहचाना जाता है?
उत्तर: पृथ्वी को।
प्रश्न 9: छपाई मशीन (प्रिंटिंग प्रेस) का अविष्कार किसने किया था?
उत्तर: जोहानिस गुटेनबर्ग ने।
प्रश्न 10: दुनिया का पहला विमान किसने बनाया और उड़ाया था?
उत्तर: राइट ब्रदर्स (ऑरविल और विल्बर राइट) ने।
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 4 जीके क्वेश्चंस
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 4 जीके क्वेश्चंस (GK Questions for Morning Assembly in Hindi) इस प्रकार है:
प्रश्न 1: दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा माना जाता है?
उत्तर: एशिया महाद्वीप।
प्रश्न 2: ग्रीनलैंड किस देश के अधीन आता है?
उत्तर: डेनमार्क के अधीन।
प्रश्न 3: भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन कहलाता है?
उत्तर: भारतीय मोर।
प्रश्न 4: ‘सत्य के साथ मेरे प्रयोग’ नामक आत्मकथा किसने लिखी?
उत्तर: महात्मा गांधी ने।
प्रश्न 5: धरती का सबसे बड़ा और गर्म रेगिस्तान कौन सा है?
उत्तर: सहारा रेगिस्तान।
प्रश्न 6: इंसानी शरीर में सबसे बड़ा अंग कौन होता है?
उत्तर: त्वचा।
प्रश्न 7: पृथ्वी पर पाया जाने वाला सबसे विशाल जीव कौन है?
उत्तर: अंटार्कटिक ब्लू व्हेल।
प्रश्न 8: भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?
उत्तर: 24 जनवरी को।
प्रश्न 9: सौरमंडल में सबसे विशाल ग्रह कौन सा है?
उत्तर: बृहस्पति।
प्रश्न 10: ‘भारत कोकिला’ के नाम से किस प्रसिद्ध महिला को जाना जाता है?
उत्तर: सरोजिनी नायडू को।
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 5 जीके क्वेश्चंस
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 5 जीके क्वेश्चंस (GK Questions for Morning Assembly in Hindi) इस प्रकार है:
प्रश्न 1: वर्तमान में भारत में कुल कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं?
उत्तर: 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
प्रश्न 2: लेह किस केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी है?
उत्तर: लद्दाख की राजधानी है।
प्रश्न 3: भारत का सबसे लंबा बाँध हीराकुंड किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: ओडिशा (उड़ीसा) राज्य में।
प्रश्न 4: भारत में किस महान नेता को ‘लौह पुरुष’ कहा जाता है?
उत्तर: सरदार वल्लभ भाई पटेल को।
प्रश्न 5: एलोरा की प्रसिद्ध गुफाएं किस राज्य में पाई जाती हैं?
उत्तर: महाराष्ट्र राज्य में।
प्रश्न 6: सारनाथ के सिंह स्तंभ पर कुल कितने शेर बने हुए हैं?
उत्तर: चार शेर।
प्रश्न 7: अनमुदी नामक पहाड़ी भारत के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: केरल राज्य में।
प्रश्न 8: सर क्रीक, जो सिंधु डेल्टा के पास स्थित एक खाड़ी है, भारत के किस राज्य के निकट है?
उत्तर: गुजरात राज्य के पास।
प्रश्न 9: कथक नृत्य शैली की उत्पत्ति भारत के किस राज्य से हुई मानी जाती है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश से।
प्रश्न 10: विक्टोरिया मेमोरियल भवन भारत के किस शहर में स्थित है?
उत्तर: कोलकाता में।
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 6 जीके क्वेश्चंस
मॉर्निंग असेंबली के लिए कक्षा 6 जीके क्वेश्चंस (GK Questions for Morning Assembly in Hindi) इस प्रकार है:
प्रश्न 1: भारत में अब तक कितनी महिलाओं ने मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है?
उत्तर: अब तक, 18 महिलाओं ने विभिन्न भारतीय राज्यों में मुख्यमंत्री का पद संभाला है।
प्रश्न 2: कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?
उत्तर: कंप्यूटर के आविष्कार का श्रेय चार्ल्स बैबेज को दिया जाता है।
प्रश्न 3: कोशिका की खोज किसने की?
उत्तर: रॉबर्ट हुक वह वैज्ञानिक थे जिन्होंने कोशिका की खोज की थी।
प्रश्न 4: 12 फरवरी को डार्विन दिवस क्यों मनाया जाता है?
उत्तर: 12 फरवरी को मनाया जाने वाला डार्विन दिवस चार्ल्स डार्विन के जन्म और उनके वैज्ञानिक योगदान का सम्मान करता है।
प्रश्न 5: सरोजिनी नायडू की जयंती कब है?
उत्तर: सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी को हुआ था।
प्रश्न 6: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पहली भारतीय महिला अध्यक्ष का नाम बताइए।
उत्तर: सरोजिनी नायडू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्षता करने वाली पहली महिला थीं।
प्रश्न 7: हम पाई दिवस कब मनाते हैं?
उत्तर: पाई दिवस हर साल 14 मार्च को मनाया जाता है।
प्रश्न 8: हम शिवाजी महाराज जयंती कब मनाते हैं?
उत्तर: शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को मनाई जाती है।
प्रश्न 9: नासा के अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर कब से आईएसएस पर हैं?
उत्तर: सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 से आईएसएस पर हैं।
प्रश्न 10: मतदाता मतदान क्या है?
उत्तर: मतदाता मतदान से तात्पर्य उन योग्य मतदाताओं के अनुपात से है जो वास्तव में किसी चुनाव में अपना वोट डालते हैं।
विभिन्न कक्षाओं के लिए जनरल नॉलेज
- कक्षा 2 के लिए जीके के प्रश्न-उत्तर
- कक्षा 10 के लिए जीके के प्रश्न-उत्तर
- कक्षा 8 के लिए जीके के प्रश्न-उत्तर
- कक्षा 6 के लिए जीके के प्रश्न-उत्तर
सभी राज्यों के लिए जनरल नॉलेज
- छत्तीसगढ़ पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- झारखंड पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- राजस्थान जीके क्वेश्चंस
- उत्तर प्रदेश पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- असम पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- हरियाणा पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- ओडिशा पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- हिमाचल प्रदेश पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- मुंबई पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- मेघालय पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- भोपाल पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- महाराष्ट्र पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- पंजाब पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- चंडीगढ़ पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- गुजरात पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- गोवा पर आधारित जीके क्वेश्चंस
- कर्नाटक पर आधारित जीके क्वेश्चंस
FAQs
मोर
सुबह की सभा में भाग लेने से छात्रों को एक अच्छा दिन शुरू करने की प्रेरणा मिलती है, यह एकाग्रता बढ़ाता है और टीम भावना को बढ़ावा देता है।
सुप्रभात, सभी को! आइए आज की शुरुआत एक दिलचस्प GK प्रश्न से करें। इसका उत्तर कौन दे सकता है: ध्यान से सोचें और जब आपको उत्तर मिल जाए तो अपना हाथ ऊपर उठाएं!
स्कूल असेंबली में जीके प्रश्न पूछने के लिए, सरल और रोचक विषयों से शुरुआत करें जो सभी को आकर्षित कर सकें। इतिहास, विज्ञान, खेल या वर्तमान घटनाओं से संबंधित प्रश्न पूछें। छात्रों को उत्तर देने की अनुमति देकर या सही उत्तरों के लिए मजेदार पुरस्कार देकर इसे इंटरैक्टिव बनाएं। यह भागीदारी और सीखने को प्रोत्साहित करता है।
जीके की तैयारी के लिए, समाचार पत्र पढ़ना, समाचार देखना और सामान्य ज्ञान की किताबें पढ़ना शुरू करें। क्विज़ में भाग लें, ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करें और विज्ञान, इतिहास और विश्व की घटनाओं में होने वाले विकास से अवगत रहें। दोस्तों या परिवार के साथ नियमित रूप से अभ्यास करने से भी आपके ज्ञान को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
छात्रों के लिए शीर्ष 10 जीके प्रश्न हैं:
(1) भारत के राष्ट्रपति कौन हैं?
(2) भारत की राजधानी क्या है?
(3) भारत का राष्ट्रीय पशु क्या है?
(4) प्रकाश बल्ब का आविष्कार किसने किया?
(5) हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
(6) भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा?
(7) दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत कौन सा है?
(8) जापान की मुद्रा क्या है?
(9) गुरुत्वाकर्षण की खोज किसने की?
(10) दुनिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
आशा है कि इस ब्लॉग में दिए गए मॉर्निंग असेंबली के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्न (GK Questions for Morning Assembly in Hindi) से संबंधित जानकारी आपके लिए उपयोगी रही होगी। ऐसे ही GK से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।