Today History in Hindi| 12 May- आज ही के दिन हुई थी जोधपुर की स्थापना, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास (24)

देश और दुनिया के इतिहास में 12 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1459 में आज ही के दिन जोधपुर की स्थापना हुई थी। 2008 में 12 मई को भूकंप से चीन में 87 हजार लोगों की मृत्यु हुई थी। इस भूकंप से 4 लाख से अधिक लोग घायल हुए थे। 

12 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1666 में आज ही के दिन पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे। 1965 में 12 मई के दिन ही इजराइल और पश्चिम जर्मनी ने राजनयिक संबंध शुरू करने के लिए पत्रों का आदान-प्रदान किया था। 1993 में आज ही के दिन हिंदी के प्रसिद्ध कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था।

Today History in Hindi| 12 May- में हम 12 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

  • 1459 में 12 मई को ही राव जोधा ने जोधपुर की स्थापना की थी।
  • 1666 में आज ही के दिन पुरंदर की संधि के तहत शिवाजी औरंगजेब से मिलने आगरा पहुंचे थे। 
  • 1689 में आज ही के दिन इंग्लैंड और हॉलैंड ने लीग ऑफ़ आग्सबर्ग बनाया था। 
  • 1915 में क्रांतिकारी रासबिहारी बोस ने जापानी नौका सानुकी मारू पर सवार होकर भारत छोड़ा था।
  • 1926 में आज ही के दिन पश्चिम बंगाल के 21वें राज्यपाल वीरेन जे शाह का जन्म हुआ था।
  • 1945 में 12 मई के दिन ही भारत के 37वें मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन का जन्म हुआ था। 
  • 1954 में आज ही के दिन ही राजनीतिज्ञ एवं तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी का जन्म हुआ था।
  • 1989 में आज ही के दिन भारतीय महिला क्रिकेट की खिलाड़ी शिखा पांडे का जन्म हुआ था।
  • 1993 में आज ही के दिन हिंदी के कवि शमशेर बहादुर सिंह का निधन हुआ था।
  • 2008 में चीन के सिचुआन में भूकंप से 87 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई थी और इस भूकंप से 3.50 लाख से अधिक लोग घायल हो गए थे।
  • 2008 में आज ही के दिन जजों की बहाली के मामले पर कोई सहमति न बन पाने के कारण पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने साझा सरकार से हटने का फैसला किया था।
  • 2010 में आज ही के दिन लीबिया में त्रिपोली इंटरनेशनल हवाई अड्डे के निकट अफ्रीकिया एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 104 लोगों में से 103 की मृत्यु हो गई थी।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 12 May में आपको 12 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*