उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कब आएगा : 30 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं, 12वीं के एग्जाम रिजल्ट

1 minute read
UK Board Result

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कब आएगा: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एग्जाम खत्म होने के तुरंत बाद राज्य के 29 सेंटर में 27 मार्च को आंसर-की का मूल्यांकन शुरू कर दिया गया था, जोकी 10 अप्रैल 2024 तक चला। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें की आंसर-की मूल्यांकन के कार्य में 3,574 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई थी।

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन के लिए गढ़वाल मंडल में 16 और कुमाऊं मंडल में 13 सेंटर बनाए गए थे। बोर्ड द्वारा 15 दिन के अंदर मूल्यांकन का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। मूल्यांकन के लिए 10वीं में 1,993 और 12वीं में 1,581 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई थी।

इस बार एक लाख से अधिक कापियों का मूल्यांकन किया गया

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की एक लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसमें 10वीं में 6,90,564 और 12वीं में 4,47,696 कॉपियां शामिल हैं।

आपको बता दें की प्रदेश के सभी मूल्यांकन सेंटर में डिप्टी कंट्रोलर्स और सुपरवाइजर की 22 मार्च को ऑनलाइन बैठक हुई। डायरेक्टर ऑफ़ एजुकेशन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में सभी जिलों के चीफ कंट्रोलर और चीफ एजुकेशन ऑफिसर शामिल हुए थे।

आपको बता दें पिछली 2023 में यूके बोर्ड परीक्षा में कुल 2,59,437 स्टूडेंट्स ने पंजीकरण किया था। यूके बोर्ड 10वीं परीक्षा 2023 में राज्य भर से करीब 1,27,844 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं कुल 1,27,324 छात्र कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। यूके बोर्ड वर्ष 2023 में 10वीं का परीक्षा परिणाम 92.04 प्रतिशत था, जबकि 12वीं का परीक्षा परिणाम 86.57 प्रतिशत रहा था।

ये भी पढ़ें

उम्मीद है की आप सभी को उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट कब आएगा परीक्षा से संबंधित जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*