Humanity Quotes in Hindi: मानवता पर आधारित अनमोल विचार, जिन्हें आप विश्व मानवतावादी दिवस पर अपने मित्रों के साथ साझा कर सकते हैं

1 minute read
Humanity Quotes in Hindi

World Humanitarian Day एक ऐसा ऐताहिसक दिन जो 19 अगस्त 2003 को मनाया जाता है, इस दिन को मनाए जाने के पीछे का कारण ईराक की राजधानी बग़दाद में हुआ संयुक्त राष्ट्र के हेड क्वार्टर पर हमला था, जिस हमले में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के 22 कर्मचारी मारे गए थे।  इसी कारण से World Humanitarian Day मनाया जाने लगा। Humanity Quotes in Hindi की माध्यम से आप मानवता पर आधारित अनमोल विचारों को पढ़ सकते हैं, जिन्हें आप विश्व मानवतावादी दिवस पर अपने मित्रों के साथ साझा भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ब्लॉग को अंत तक पढ़ना चाहिए।

विश्व मानवतावादी दिवस मनाए जाने का उद्देश्य

Humanity Quotes in Hindi के माध्यम से आप World Humanitarian Day को मनाने का उद्देश्य जान पाएंगे। विश्व मानवतावादी दिवस का उद्देश्य विश्व में मानवता के प्रति मानव को जागरूक करना और विश्व को मानवता के मार्ग के लिए प्रेरित करने का होता है।

विश्व मानवतावादी दिवस का महत्व

विश्व मानवतावादी दिवस का स्पष्ट उद्देश्य संकट से प्रभावित लोगों के अस्तित्व, कल्याण और सम्मान की वकालत करना और सहायता कर्मियों की सुरक्षा की वकालत करना, विश्वभर में लोकहित की चर्चा के लिए विश्व मानवतावादी दिवस मनाया जाता है। इस पोस्ट में आप Humanity Quotes in Hindi पर आधारित ब्लॉग्स पढ़ पाएंगे।

Best Humanity Quotes in Hindi

Humanity Quotes in Hindi के माध्यम से आप मानवता पर कुछ यूनिक कोट्स पढ़ पाएंगे, जो की इस प्रकार हैं-

मज़हब की हदों को त्यागकर इंसानियत को ही तवज्जो देनी चाहिए। 

-मयंक विश्नोई 
Humanity Quotes in Hindi

मानवता व्यापार की कोई वस्तु नहीं, जिसका कोई मोल लगाया जा सके। 

-मयंक विश्नोई 
Humanity Quotes in Hindi

क्रोध की अग्नि में अक्सर मानव अपने भीतर की मानवता को मिटा देता है। 

-मयंक विश्नोई 

मानवता तो वो पवित्रता है, जिसमें गोते लगा कर कर्मों का मैला चोला भी धुल जाता है। 

-मयंक विश्नोई

आपके पाप और पुण्य का निर्णय भी आपके भीतर छुपी मानवता पर आधारित होता है। 

-मयंक विश्नोई 

देखिए अपनी आत्मा को, जो न जाने किस बोझ तले इंसानियत का त्याग कर रही है। 

-मयंक विश्नोई 

इंसान की नियत को परखने के लिए इंसानियत के पैमाना का आपके समक्ष होना अनिवार्य है। 

-मयंक विश्नोई 

समय की सियासत में उलझकर अपने कर्तव्यों का त्याग न करें, यह ही आपको मानवता का अर्थ समझाएगा। 

-मयंक विश्नोई 

नियति आपको क़दम-क़दम पर परखेगी, आप तभी जीत पाएंगे जब आप में इंसानियत बाकी रहेगी। 

-मयंक विश्नोई 
Humanity Quotes in Hindi

कर्मों का त्याग किए बिना यह जान लें कि मानवता ही आपकी नौका को पार कराएगी। 

-मयंक विश्नोई 

मानवता पर आधारित सुविचार

Humanity Quotes in Hindi के माध्यम से आप मानवता पर आधारित कुछ शानदार सुविचार पढ़ पाएंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

मनुष्य में महानता का गुण मानवता के कारण ही विकसित होता है। 

-मयंक विश्नोई
Humanity Quotes in Hindi

नर को नारायण से मिलाने तक की संपूर्ण यात्रा का नाम मानवता है। 

-मयंक विश्नोई 

जिस प्रकार मानव की पहचान उसके कर्म होते हैं, ठीक उसी प्रकार मानव की उन्नति का मार्ग मानवता होती है। 

-मयंक विश्नोई 

मानवता प्रकृति की गोद में समाई ऋतुओं की तरह है, जिसका लक्ष्य नफरत का नाश करना होता है। 

-मयंक विश्नोई 

मानव की शक्ति मानवता ही बन सकती है, यदि वह इसको सही रूप में प्रयोग करे। 

-मयंक विश्नोई 

सभ्य समाज की पहचान मानवता ही होती है, न कि आधुनिकता के नाम पर बड़ रहा आडंबर। 

-मयंक विश्नोई 
Humanity Quotes in Hindi

सभ्यताओं का सम्मान केवल एक ही परिस्थिति में होता है, जब मानवता का पुनरुत्थान होता है। 

-मयंक विश्नोई 

आशाओं को आकर देती है मानवता, सपनों को साकार करती है मानवता। 

-मयंक विश्नोई 
Humanity Quotes in Hindi

यदि आप मानवता को भोग-विलास की वास्तु समझ रहे हैं तो आप भूल चुके हैं कि आप मूर्खता के मार्ग पर हैं। 

-मयंक विश्नोई 

मानवता ही मर्यादा की परिभाषा होती है, जिसके विपरीत चलने वालों का पतन हो जाता है। 

-मयंक विश्नोई 
Humanity Quotes in Hindi

विद्यार्थियों के लिए मानवता पर आधारित सुविचार

Humanity Quotes in Hindi के माध्यम से आप विद्यार्थियों के लिए मानवता पर आधारित सुविचार भी पढ़ सकते हैं, जो कि निम्नवत हैं-

शिक्षा ही वह पहलु है जो मानव को मानवता सिखाता है। 

-मयंक विश्नोई 
Humanity Quotes in Hindi

मानवता को प्राथमिकता देने वाले ही अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर पाते हैं। 

-मयंक विश्नोई 

विद्या अर्जित करने वाले विद्यार्थी में यदि मानवता शेष नहीं है तो वह अनपढ़ के समान है। 

-मयंक विश्नोई 

जीवन में आयोजित परीक्षाएं आपको मानवता के निकट लाने के उद्देश्य से ही आयोजित की जाती हैं। 

-मयंक विश्नोई 

शिक्षित व्यक्ति में मानवता और करुणा का होना उतना ही आवश्यक है, जितना मछली को जीवित रहने के लिए जल की आवश्यकता होती है। 

-मयंक विश्नोई 

ऐसा नहीं है कि संकट की स्थिति में मानव के भीतर की मानवता का अंत होना आवश्यक हो, मानवता का संरक्षण केवल शिक्षा के आधार पर ही किया जा सकता है। 

-मयंक विश्नोई 

अनुशासन का अंतिम पथ मानवता ही होती है, इसके बाद मानव मोक्ष की प्राप्ति करता है। 

-मयंक विश्नोई 
Humanity Quotes in Hindi

समय का सम्मान करने वाले हर जीव में मानवता का सम्मान करने की भी कला होनी चाहिए। 

-मयंक विश्नोई 

आशाओं के केंद्र में यदि मानवता का निवास है, तो यक़ीनन आप अजय हैं-आप अटल हैं। 

-मयंक विश्नोई 

शिक्षित और सभ्य समाज की यही पहचान है कि मानव में मानवता कितनी शेष है। 

-मयंक विश्नोई 

इंसानियत पर शायरी

Humanity Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आप इंसानियत पर शायरी भी पढ़ सकते हैं, जो कि नीचे दी गई हैं-

“स्वार्थी बनकर निज कर्मों का चोला मैला करने से बेहतर है
समय रहते ही मानवता की परिभाषा को जान लिया जाए…”

-मयंक विश्नोई
Humanity Quotes in Hindi

“इंसान हो तो इंसानियत से ज़िन्दगी को जीना सीख लो
उठों मानवता के वीरों, चलो प्रेम से सारा जग जीत लो…”

-मयंक विश्नोई

“अपनी सांसों को सही दिशा दे दो आज,
मन में बसी नफरत को, प्रेम की वजह दे दो आज…”

-मयंक विश्नोई

“इंसान का पहला धर्म इंसानियत होना चाहिए
इंसानियत में ही सभी धर्मों का वास जो होता है…”

-मयंक विश्नोई
Humanity Quotes in Hindi

“सांसें पूरी हो जाने से पहले सीमाएं सारी लाँघ दो इंसानियत को निज जीवन में चलो उचित सम्मान दो…” 

-मयंक विश्नोई
Humanity Quotes in Hindi

आशा है कि आपको Humanity Quotes in Hindi पर लिखा यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*