ATMA Exam Date: 29 जुलाई को जारी होंगे एडमिट कार्ड, 31 जुलाई को होगा एग्जाम

1 minute read
ATMA Exam Date

ATMA की फुलफॉर्म AIMS Test for Management Admissions होती है। इस एग्जाम को Association of Indian Management Schools (AIMS) आयोजित कराता है। ATMA Exam Date जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 31 जुलाई को आयोजित कराया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड 29 जुलाई 2024 को जारी किए जाएंगे। ATMA जुलाई सेशन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 24 जून से शुरू होकर 24 जुलाई 2024 शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।

ATMA Exam Date

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
ATMA 2024 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू24 जून 2024
ATMA 2024 एग्जाम के लिए फीस भरने की लास्ट डेट22 जुलाई 2024 (रात 11:55 बजे तक)
ATMA 2024 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट24 जुलाई 2024 (शाम 5 बजे तक)
ATMA 2024 एग्जाम एडमिट कार्ड29 जुलाई 2024
ATMA Exam Date (जुलाई सेशन)31 जुलाई 2024
ATMA 2024 एग्जाम रिजल्ट6 अगस्त 2024

यह भी पढ़ें: RPSC RAS Mains Exam Date: 20 और 21 जुलाई 2024 को होगा एग्जाम, जारी हुआ एडमिट कार्ड

ATMA जुलाई सेशन 2024 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

ATMA जुलाई सेशन 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • ATMA AIMS की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर ‘Candidate Login’ सेक्शन खोजें और क्लिक करें।
  • अब एग्जाम डेट का चयन करें और अपना PID नंबर और पासवर्ड भरें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखेगा।
  • अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

ATMA जुलाई सेशन 2024 एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न

ATMA जुलाई सेशन 2024 एग्जाम के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

पर्टिक्युलर्सडिटेल्स
एग्जाम मोडकंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन टेस्ट
एग्जाम ड्यूरेशन3 घंटे
टोटल मार्क्स180
क्वेश्चन टाइपMCQs
क्वेश्चन चॉइस4
टोटल क्वेश्चन180
एग्जाम मीडियमइंग्लिश

ATMA जुलाई सेशन 2024 एग्जाम के लिए मार्किंग स्कीम

ATMA जुलाई सेशन 2024 एग्जाम के लिए मार्किंग स्कीम इस प्रकार है:

सही उत्तरगलत उत्तर
1-0.25

यह भी पढ़ें: NTSE Exam Date: 4 और 5 नवंबर को होगा एग्जाम, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीद है कि ATMA Exam Date के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*