NEET UG Counselling Round 2: आज से शुरू होंगे नीट यूजी कॉउंसलिंग राउंड 2 के रजिस्ट्रेशन, इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

1 minute read

NEET UG Counselling Round 2: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज यानी 9 अगस्त, 2023 से NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स को राउंड 1 में सीटें अलॉट नहीं हुई हैं, वे सभी कैंडिडेट्स MCC की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर अगले राउंड के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।  

MCC द्वारा तय शेडूअल के अनुसार कॉउंसलिंग राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 9 अगस्त से 14 अगस्त 2023 के बीच तक ओपन रहेगा। आपको बता दें कि चॉइस फाइलिंग 10 से 15 अगस्त 2023 को रात 11.55 बजे तक ही होगी और कैंडिडेट्स चॉइस लॉकिंग 15 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक ही कर सकते हैं। ध्यान दें कि लास्ट डेट के बाद किसी भी एप्लीकेशन पर बदलाव नहीं किए जाएंगे। 

कैंडिडेट्स इन डाक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कैंडिडेट्स को NEET UG Counselling Round 2 रजिस्ट्रेशन की जानकारी के साथ ही कॉउंसलिंग के समय जरूरी डाक्यूमेंट्स की सूची की जानकारी भी दी जा रही है। जिसकी कैंडिडेट्स को NEET UG Counselling Round 2 के समय आवश्यकता होगी:-

  • NEET UG एडमिट कार्ड
  • NEET UG रिजल्ट स्कोर कार्ड 
  • 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • फोटो आइडेंटिटी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय पता 
  • हस्ताक्षर 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र
  • चरित्र प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • स्थानांतरण प्रमाण पत्र (हाल ही में स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी किया हुआ)
  • कम्युनिटी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर / कॉल लेटर 
  • मेडिकल फिटेनस सर्टिफिकेट
  • केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर/लद्दाख का डोमिसाइल सर्टिफिकेट 
  • केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से संबंधित कैंडिडेट्स के संबंध में एसटी कैटेगिरी सर्टिफिकेट

बता दें कि NEET UG Counselling Round 2 में कैंडिडेट्स MBBS, BDS, BUMS, BAMS, BSMS, BNYS और BVSc कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इस वर्ष NEET UG काउंसलिंग के जरिए कैंडिडेट्स 99,013 MBBS, 52,720 आयुष, 27,868 BDS, 1,899 AIIMS, 525 BVSc, AH सीटों और 249 जिपमर सीटों पर एडमिशन ले सकते हैं। आइए जानते हैं NEET UG Counselling Round 2 के बारे में सभी आवशयक जानकारी। 

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*