आलसी का पर्यायवाची शब्द |Aalsi ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए आलसी के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
आलसी का पर्यायवाची शब्द

आलसी का पर्यायवाची शब्द सुस्त, शिथिल, मंद, निरुद्योगी, निरुद्यमी और चेष्टाहीन होते हैं। यहां हम आलसी  के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, आलसी  के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और आ वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

आलसी का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां आलसी के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. सुस्त 
  2. स्फूर्तिहीन 
  3. मंद 
  4. शिथिल 
  5. निरुद्यमी 
  6. चेष्टाहीन 

यह भी पढ़ें :

आलसी के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

आलसी के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. कछुआ बहुत स्फूर्तिहीन होता है।  
  2. नीरज एक सुस्त लड़का है।  
  3. सेना के लोग मंद चाल से चलने वाले लोगों को पसंद नहीं करते हैं।  
  4. घर पर पड़े रहने से शुभम निरुद्यमी हो गया है।  
  5. घर में हर काम के लिए नौकर होने के कारण दिशा चेष्टाहीन हो गई है।  

आ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

आ से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. आयुष्मान– चिरंजीवी, दीर्घ, जीवी, शतायु ,दीर्घायु।
  2. आदर्श– प्रतिमान, मानक, प्रतिरूप ,नमूना।
  3. आयु– अवस्था, उम्र, वय, जीवनकाल, वयस्, जिन्दगी ।
  4. आभूषण– अलंकार, भूषण, गहना, आभरण, जेवर, टूम  ।
  5. आकाश– नभ, अनन्तं, अभ्रं, पुष्कर, शून्य, तारापथ, अंतरिक्ष, आसमान, फलक, व्योम, दिव, खगोल, गगन, अम्बर।

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*