खोजना का पर्यायवाची शब्द | Khojana ka Paryayvachi Shabd क्या है साथ ही जानिए खोजना के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
खोजना का पर्यायवाची शब्द

खोजना के पर्यायवाची शब्द ढूंढना, पता करना, मालूम करना, जांचना, तलाशना, गवेषण और टटोलना होते हैं। यहां हम खोजना  के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं,खोजना के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और ख वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

खोजना का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां खोजना के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

  1. ढूंढना
  2. पता करना 
  3. मालूम करना 
  4. जांचना 
  5. तलाशना 
  6. गवेषण

यह भी पढ़ें :

खोजना के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

खोजना के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग नीचे दिए बिंदुओं में दिया गया हैं:-

  1. मुजरिम के बारे में रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया।  
  2. नीरज के पिता ने उसे बाज़ार में टमाटर  का भाव पता करने के लिए भेजा।  
  3. किसी भी व्यक्ति को मकान किराये पर देने से पहले उसे अच्छे से जांचना चाहिए।   
  4. शाम तक जब मोहन घर नहीं आया तो घरवालों ने उसे तलाशना शुरू कर दिया।  
  5. किसी चीज़ को खरीदने से पहले इंटरनेट पर उसके सही दाम मालूम करना एक अच्छी आदत है।  

ख से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

ख से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

  1. खाना: भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन
  2. खग: पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू
  3. खंभा: स्तूप, स्तम्भ, खंभ
  4. खंड: अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा
  5. खर: गधा, गर्दभ, खोता, रासभ, वैशाखनंदन

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*