फार्मेसी कोर्स: योग्यता, फीस और करियर विकल्प की जानकारी

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
फार्मेसी कोर्स

भारत में हेल्थकेयर और फार्मास्युटिकल सेक्टर दवा निर्माण, वितरण और नियामक भूमिकाओं के कारण एक महत्वपूर्ण रोजगार क्षेत्र माना जाता है। फार्मेसी कोर्स उन छात्रों के लिए एक शैक्षणिक और प्रोफेशनल विकल्प है, जो दवाओं, स्वास्थ्य विज्ञान और ड्रग रेगुलेशन से जुड़े क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। फार्मेसी कोर्स UG, PG, डॉक्टरेट, डिप्लोमा और सर्टिफ़िकेट लेवल पर भी उपलब्ध हैं।

फार्मेसी कोर्स में आप दवा बनाने और उनकी रिसर्च के अलावा हेल्थकेयर इंडस्ट्री के बारे में भी सीखते हैं। फार्मेसी कोर्स करने के लिए आपको 12वीं कक्षा साइंस (PCB) विषयों के साथ पास करनी होगी। इसके साथ ही UG और PG स्तर पर राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा (जैसे CUET UG, NEET UG, GPAT, MHT CET, CUET PG, NEET PG) पास करना अनिवार्य होगा। यदि आप फार्मेसी कोर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें।

फार्मेसी कोर्स क्या है?

फार्मेसी एक ऐसा प्रोफेशनल कोर्स है जो दवाओं के निर्माण, उनकी क्वालिटी, इस्तेमाल और रिसर्च से जुड़ा होता है। इस कोर्स में आप दवाओं की संरचना, उनके साइड इफेक्ट्स और सुरक्षित उपयोग से संबंधित जानकारी हासिल करते हैं। आज के समय में फार्मेसी न केवल डॉक्टरों और मरीजों के बीच एक अहम कड़ी है, बल्कि हेल्थकेयर सेक्टर में करियर बनाने का बेहतरीन विकल्प भी है। इसलिए आप भी इस कोर्स के माध्यम से अपने करियर को नई शेप दे सकते हैं।

साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए फार्मेसी कोर्स बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं, इन कोर्सेज को करने के बाद स्टूडेंट्स हेल्थकेयर सेक्टर में अपना सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। भारत में D.Pharm, B.Pharm और Pharm.D जैसे कोर्स PCI द्वारा निर्धारित मानकों के अंतर्गत संचालित होते हैं।

फार्मेसी कोर्स के प्रकार

फार्मेसी कोर्स मुख्य रूप से निम्लिखित प्रकार के होते हैं –

  • डिप्लोमा इन फार्मेसी (D Pharma)
  • बैचलर ऑफ फार्मेसी (B Pharma)
  • मास्टर ऑफ फार्मेसी (M Pharma)
  • डॉक्टर ऑफ फार्मेसी (Pharm D)
कोर्सपात्रताअवधिमुख्य विषय / कोर्स कंटेंट
D.Pharm12वीं (PCB या PCM) में न्यूनतम अंक 50% के लिए आवेदन कर सकते हैं।लगभग 2 सालफार्मेसी बेसिक्स, फार्मा केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, स्टोर मैनेजमेंट
B.Pharm12वीं (फिजिक्स + केमिस्ट्री + बायोलॉजी/मैथ्स), आमतौर पर न्यूनतम अंक 50% के लिए आवेदन कर सकते हैं।4 साल (8 सेमेस्टर)फार्मास्यूटिक्स, मेडिसिनल केमिस्ट्री, मानव शरीर रचना, क्वालिटी कंट्रोल, हर्बल ड्रग्स
Pharm.DB.Pharm (कुछ संस्थानों में) या 12वीं + अन्य योग्यताएं (कॉलेज के अनुसार)लगभग 6 साल (कुछ पाठ्यक्रमों में)क्लीनिकल फार्मेसी, रोग-उपचार, फार्मासूटिकल थेरेपेटिक्स, अस्पताल फार्मेसी
M.Pharmकिसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से न्यूनतम अंकों 50% के साथ B.Pharm ग्रेजुएशन की डिग्री अनिवार्य है।लगभग 2 साल (4 सेमेस्टर)विशेषज्ञता जैसे फ़ार्मास्युटिकल एनालिसिस, बायोटेक्नोलॉजी, क्वालिटी अस्शोरेंस, ड्रग रेगुलेशन आदि।

फार्मेसी कोर्स क्यों चुनें?

नीचे दिए गए बिंदुओं में आपको फार्मेसी कोर्स करने के प्रमुख कारण बताए गए हैं:

  • फार्मेसी कोर्स करने के बाद आप हॉस्पिटल फार्मासिस्ट, कम्युनिटी फार्मासिस्ट, ड्रग कंट्रोल अधिकारी, रिसर्चर, क्वालिटी कंट्रोल एक्सपर्ट आदि बन सकते हैं।
  • फार्मेसी कोर्स करने के बाद आपको दवा कंपनियों, हॉस्पिटल्स, क्लिनिक रिसर्च ऑर्गनाइजेशन आदि में फार्मासिस्टों के रूप में अपना करियर शुरू कर सकते हैं।
  • फार्मेसी कोर्स करने के बाद दवाइयों की सुरक्षा, मरीजों की देखभाल एवं सही डोज जानकारी देकर आप हेल्थकेयर सिस्टम में योगदान दे सकते हैं।
  • फार्मेसी कोर्स के माध्यम से आप स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, इस दौरान आप मरीजों का ध्यान रखना सीख सकते हैं।
  • फार्मेसी एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें आपका निरंतर विकास होता है, साथ ही इस कोर्स में आप नई दवाओं और उपचारों के बारे में लगातार सीख सकते हैं।

कोर्स की अवधि और संरचना

फार्मेसी कोर्स की अवधि और संरचना को समझने के लिए निम्नलिखित तालिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें –

कोर्स का नाम कोर्स की अवधिकोर्स की संरचना
डिप्लोमा इन फार्मेसी (D Pharma)2 सालयह एक डिप्लोमा लेवल का प्रोग्राम है, जिसमें मुख्य रूप से 4 सेमेस्टर होते हैं। इसमें 500 घंटे का व्यावहारिक प्रशिक्षण छात्रों को प्रदान किया जाता है।
बैचलर ऑफ फार्मेसी (B Pharma)4 सालयह एक ग्रेजुएशन डिग्री का प्रोग्राम है,
जिसे मुख्य रूप से 8 सेमेस्टर में विभाजित किया जाता है।
मास्टर ऑफ फार्मेसी (M Pharma)2 सालयह एक पोस्ट-ग्रेजुएशन प्रोग्राम है, जिसमें छात्र विभिन्न स्पेशलाइज़ेशन (जैसे फार्माकोलॉजी, फ़ार्मास्यूटिक्स, आदि) में व्यापक ज्ञान और रिसर्च स्किल्स प्रदान करता है।
डॉक्टर ऑफ फार्मेसी (Pharm D)6 सालयह एक डॉक्टरेट लेवल का इंटीग्रेटेड प्रोग्राम है, जिसमें 5 साल का अध्ययन और 1 साल की अनिवार्य क्लिनिकल इंटर्नशिप शामिल होती है।

फार्मेसी कोर्स के लिए आवश्यक योग्यता

चयनित फार्मेसी कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • डिप्लोमा इन फार्मेसी (D Pharma) कोर्स करने के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में साइंस स्ट्रीम (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/मैथ्स) से उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही इस कोर्स में एडमिशन के लिए कई अधिकांश कॉलेजों में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक होते हैं, जबकि कुछ संस्थानों में आरक्षित वर्ग के लिए छूट दी जाती है।
  • बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) कोर्स में एडमिशन के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (या समकक्ष) परीक्षा साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसमें एडमिशन प्रायः राज्य या राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे CUET UG, MHT CET, UPSEE और KCET के माध्यम से होता है।
  • M.Pharm में एडमिशन के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर ऑफ फार्मेसी की डिग्री होना आवश्यक है, जिसमें सामान्यतः न्यूनतम 50-60% अंक होने चाहिए। इस कोर्स में एडमिशन प्रायः GPAT या विश्वविद्यालय या राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षाओं जैसे CUET PG, OJEE तथा HPCET के माध्यम से किया जाता है।
  • डॉक्टर ऑफ फार्मेसी (Pharm D) एक प्रोफेशनल डॉक्टरेट प्रोग्राम है, जिसमें 12वीं (PCB) के बाद 6 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स या B.Pharm के बाद 3 वर्षीय पोस्ट-बैचलर विकल्प उपलब्ध होता है।

प्रवेश परीक्षाएं

फार्मेसी कोर्स में एडमिशन के लिए भारत की कुछ प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की सूची इस प्रकार है:

परीक्षा का नामसंचालन स्तरपरीक्षा की विधिप्रश्नों का प्रकारअनुभाग/विषयपरीक्षा की अवधि
GPAT (ग्रेजुएट फ़ार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट)राष्ट्रीय (NTA द्वारा)कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)फ़ार्मास्यूटिक्स, फ़ार्मास्युटिकल केमिस्ट्री, फ़ार्माकोग्नोसी, फार्माकोलॉजी, आदि (B.Pharm पाठ्यक्रम पर आधारित)3 घंटे (180 मिनट)
MHT CET (महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)राज्य स्तरीय (महाराष्ट्र)कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और जीव विज्ञान (12वीं स्तर पर आधारित)PCM और PCB ग्रुप के लिए 90 मिनट प्रत्येक
KCET (कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट)राज्य स्तरीय (कर्नाटक)ऑफ़लाइन (पेन-पेपर आधारित)बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित, जीव विज्ञान (प्रत्येक के लिए अलग सत्र)प्रत्येक विषय के लिए 60 मिनट
WBJEE (पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम)राज्य स्तरीय (पश्चिम बंगाल)ऑफ़लाइन (पेन-पेपर आधारित)बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित (फ़ार्मेसी के लिए PCB भी विकल्प)भौतिकी और रसायन विज्ञान के लिए 2 घंटे, गणित के लिए 2 घंटे
UPSEE/CUET (उत्तर प्रदेश प्रवेश परीक्षा/कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट)राष्ट्रीय/राज्य स्तरीयकंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT)बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)CUET के तहत विशिष्ट विषय संयोजन (जैसे सामान्य परीक्षण, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित/जीव विज्ञान) का चयन करना होता है।विषय संयोजन के आधार पर भिन्न

फार्मेसी कोर्स के लिए आवश्यक कौशल 

फार्मेसी कोर्स के लिए आपके पास निम्नलिखित आवश्यक स्किल्स होने चाहिए: 

  • क्लिनिकल डिसीजन मेकिंग स्किल्स 
  • दवाओं का ज्ञान और चिकित्सा-पद्धति की समझ
  • बारीकियों पर ध्यान
  • लेबोरेटरी एंड एनालिटिकल स्किल्स 
  • कम्युनिकेशन स्किल्स
  • रेगुलेटरी और डॉक्यूमेंटेशन स्किल्स 
  • फार्माकोविजिलेंस एंड ड्रग सेफ्टी अवेयरनेस 

फार्मेसी कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया 

फार्मेसी कोर्स की पात्रता पूरी करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया कुछ तय चरणों में होती है। अलग-अलग राज्यों और संस्थानों में इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है। हालांकि सामान्यतः प्रक्रिया इस प्रकार रहती है:

  • फार्मेसी कोर्स में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने चुने हुए कॉलेज या संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन करने के बाद संबंधित फार्मेसी कोर्स का चयन करें। 
  • अब शैक्षिक योग्यता, कैटेगिरी और पर्सनल डिटेल्स आदि के साथ एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और निर्धारित एप्लीकेशन फीस की पेमेंट करें। 
  • यदि एडमिशन प्रवेश परीक्षा पर आधारित है तो पहले प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करें और फिर रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रतीक्षा करें। प्रवेश परीक्षा के अंकों के आधार पर आपका सिलेक्शन किया जाएगा और फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।
  • अब अपनी सीट कंफर्म करने के लिए तय डेडलाइन के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं और निर्धारित एडमिशन फीस सबमिट करने के बाद एडमिशन कंफर्म करें। 
  • ध्यान रखें कि एडमिशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, फार्मेसी कोर्स कॉलेज के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार शुरू होता है। 

फार्मेसी कोर्स में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

यहां उन प्रमुख दस्तावेजों की सूची दी गई है, जो एडमिशन के समय आमतौर पर वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज या संस्थान द्वारा मांगे जाते हैं। वहीं, अलग-अलग विश्वविद्यालयों में इसमें थोड़ा बदलाव हो सकता है:

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • बी फार्मा की डिग्री और मार्कशीट (एम फार्मा में एडमिशन के लिए)
  • आधार कार्ड या कोई मान्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • कैटेगरी/रिजर्वेशन प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • ट्रांसफर और माइग्रेशन सर्टिफिकेट
  • मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

फार्मेसी कोर्स की अनुमानित फीस

भारत में मान्यता प्राप्त मेडिकल संस्थानों में फार्मेसी कोर्स उपलब्ध है। इसकी फीस राज्य और सीट श्रेणी के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। यहां आपके लिए सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में फार्मेसी कोर्स की औसत फीस रेंज दी गई है:

कोर्स लेवलकोर्स का नामसरकारी कॉलेज की अनुमानित वार्षिक फीस (INR)निजी कॉलेज की अनुमानित वार्षिक फीस (INR)
डिप्लोमाD.Pharm (डिप्लोमा इन फार्मेसी)10 हजार – 50 हजार50 हजार – 1.5 लाख
ग्रेजुएशनB.Pharm (बैचलर ऑफ फार्मेसी)40 हजार – 1 लाख3 लाख – 8 लाख या इससे अधिक
पोस्ट ग्रेजुएशनM.Pharm (मास्टर ऑफ फार्मेसी)90 हजार – 4 लाख2 लाख – 10 लाख या इससे अधिक
डॉक्टोरलPharm.D (डॉक्टर ऑफ फार्मेसी – 6 वर्ष)1.5 लाख – 5 लाख3.5 लाख – 15 लाख या इससे अधिक

नोट: दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान या कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

फार्मेसी कोर्स के लिए सिलेबस

फार्मेसी कोर्स का सिलेबस राज्य, विश्वविद्यालय और कोर्स स्तर के अनुसार थोड़ा भिन्न हो सकता है, लेकिन इसका सामान्य और बुनियादी पाठ्यक्रम निम्न प्रकार होता है:

फार्मेसी कोर्स के लिए कोर सब्जेक्ट्स

फार्मेसी कोर्स के लिए कोर सब्जेक्ट्स की जानकारी निम्नलिखित तालिका में दी गई है –

कोर्स का नाममहत्वपूर्ण टॉपिक्स
D.Pharm (डिप्लोमा इन फार्मेसी)फार्मेसी बेसिक्स
मेडिसिन प्रिपरेशन
ड्रग डिस्पेंसिंग
लैब टॉक्सिसिटी
फार्मास्यूटिक्स-I
फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री-I
फार्माकोग्नॉसी
जैव रसायन और नैदानिक ​​विकृति विज्ञान
मानव शरीर रचना विज्ञान और शरीर क्रिया विज्ञान
स्वास्थ्य शिक्षा और सामुदायिक फार्मेसी
औषधि नियामक मामले
आणविक फार्मास्यूटिक्स
नैदानिक ​​अनुसंधान
B.Pharm (बैचलर ऑफ फार्मेसी)फार्मास्यूटिक्स
फार्मास्यूटिकल कैमिस्ट्री
फार्माकोलॉजी
फार्माकोग्नॉसी
औषधीय रसायन विज्ञान
फार्मास्युटिकल माइक्रोबायोलॉजी
जीव रसायन
भौतिक औषधि विज्ञान
फार्मास्युटिकल इंजीनियरिंग
B.Pharm (Hons./Specializations)फार्मास्यूटिक्स
कैमिस्ट्रीरी
सर्च-ब्रेन फोकस
Pharm.D (डॉक्टर ऑफ फार्मेसी)क्लीनिकली फोकस्ड
रोगी देखभाल
डीप फार्मेसी प्रैक्टिस
M.Pharm (मास्टर ऑफ फार्मेसी)एडवांस्ड रीसर्च
फार्मास्यूटिकल टेक्नोलॉजी
क्लिनिकल फार्मेसी
उन्नत फार्माकोलॉजी
फार्मास्यूटिक्स
फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री
अनुसंधान क्रियाविधि
आधुनिक विश्लेषणात्मक तकनीकें
औषधि नियामक मामले
आणविक फार्मास्यूटिक्स
नैदानिक ​​अनुसंधान
संगोष्ठी
अनुसंधान परियोजना/थीसिस कार्य
विशेषज्ञता पत्रथीसिस प्रस्तुति और मौखिक परीक्षा
शोध प्रबंध प्रस्तुति

फार्मेसी कोर्स के लिए टॉप स्पेशलाइजेशन

यहाँ फार्मेसी कोर्स के लिए टॉप स्पेशलाइजेशन की जानकारी को निम्नलिखित तालिका में दिया गया है, जो कोर्स के लेवल के आधार पर भिन्न-भिन्न हो सकते हैं –

कोर्स लेवलविशेषज्ञता (स्पेशलाइजेशन) का नाममुख्य फोकस/विवरणकरियर के अवसर
D.Pharm (डिप्लोमा इन फार्मेसी)फार्मास्युटिकल फॉर्मूलेशन क्लिनिकल फार्मेसी
फार्माकोविजिलेंस
फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी
विभिन्न फार्मास्युटिकल उत्पादों के विकास
फॉर्मूलेशन और वितरण पर ध्यान केंद्रित करना
रोगी देखभाल
दवा चिकित्सा प्रबंधन और नैदानिक ​​अभ्यास पर जोर
दवा सुरक्षा, प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं और नियामक मामलों के बारे में जानें
जैव-फार्मास्युटिकल्स
जैव प्रौद्योगिकी आधारित दवाओं और उनके उत्पादन का अध्ययन करें
रिटेल फार्मासिस्ट
हॉस्पिटल फार्मासिस्ट
फार्मास्युटिकल सेल्स रिप्रेज़ेंटेटिव
B.Pharm (बैचलर ऑफ फार्मेसी)फार्मास्युटिकल बायोटेक्नोलॉजी
फार्मास्युटिकल डेटा एनालिटिक्स
मेडिकल कोडिंग
ड्रग डिलीवरी
क्वालिटी एस्युरेंस
रोगी की देखभाल और दवा चिकित्सा के प्रबंधन
दवा सुरक्षा से संबंधित कार्य
डीएनए प्रौद्योगिकी और बायोसिमिलर्स जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता
सभी मूलभूत फ़ार्मेसी विषयों (फ़ार्मास्यूटिक्स, केमिस्ट्री, फ़ार्माकोलॉजी, आदि) को कवर करता है ताकि उद्योग या उच्च अध्ययन के लिए आधार तैयार हो सके।
क्लिनिकल फार्मासिस्ट
फार्मास्युटिकल साइंटिस्ट
क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट
M.Pharm (मास्टर ऑफ फार्मेसी)फ़ार्मास्यूटिक्स
फार्माकोलॉजी
फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री
क्वालिटी एश्योरेंस
फार्माकोग्नोसी
दवा वितरण प्रणाली
सूत्रीकरण (फॉर्मुलेशन)
उत्पादन प्रक्रियाओं का गहन अध्ययन
दवाओं के जैविक प्रभावों
क्रियाविधियों और क्लिनिकल परीक्षणों में विशेषज्ञता
नई दवाओं के संश्लेषण (सिंथेसिस), डिजाइन, और विश्लेषण पर ध्यान केंद्रित
दवा उत्पादों की गुणवत्ता मानकों और विनियामक अनुपालन (रेगुलेटरी कंप्लायंस) को सुनिश्चित करना
प्राकृतिक और हर्बल स्रोतों से प्राप्त दवाओं का अनुसंधान और विकास
R&D साइंटिस्ट
प्रोडक्शन मैनेजर
प्रोसेस डेवलपर
क्लिनिकल रिसर्च
टॉक्सिकोलॉजी
रिसर्च साइंटिस्ट
अकादमिक्स
मेडिसिनल केमिस्ट
ड्रग डिस्कवरी
एनालिटिकल R&D
QA/QC मैनेजर
रेगुलेटरी अफेयर्स ऑफिसर
ऑडिटर
हर्बल उद्योग
प्राकृतिक उत्पाद R&D
बॉटैनिकल रिसर्च
Pharm.D (डॉक्टर ऑफ फार्मेसी)क्लिनिकल फ़ार्मेसीरोगी देखभाल, दवा प्रबंधन, और अस्पताल सेटिंग्स में चिकित्सकों के साथ मिलकर काम करना।क्लिनिकल फ़ार्मासिस्ट, हॉस्पिटल फ़ार्मासिस्ट, स्पेशलिटी फ़ार्मेसी प्रैक्टिस।

फार्मेसी कोर्स के लिए कॉलेज

यहां कुछ प्रमुख संस्थानों की सूची NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार दी गई है, जहां से आप फार्मेसी कोर्स कर सकते हैं:

संस्थान आईडीनामशहरराज्यअंकरैंक
आईआर-पीयू-0107जामिया हमदर्द नई दिल्लीदिल्ली86.591
आईआर-पीयू-0391बिरला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान – पिलानीपिलानीराजस्थान82.282
आईआर-पीयू-0078पंजाब विश्वविद्यालयचंडीगढ़चंडीगढ़76.393
आईआर-पीसी-35006जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसीऊटीतमिलनाडु76.144
आईआर-पीआई-1077राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान हैदराबादहैदराबादतेलंगाना75.645
आईआर-पीयू-0308रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थानमुंबईमहाराष्ट्र74.776
आईआर-पीसी-35007जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसीमैसूरकर्नाटक73.387
आईआर-पीसी-7249मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मणिपालउडुपीकर्नाटक73.258
आईआर-पीयू-0380राष्ट्रीय औषधि शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहालीमोहालीपंजाब70.969
आईआर-पीयू-0473एसआरएम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थानचेन्नईतमिलनाडु70.8410

फार्मेसी कोर्स करने के बाद करियर स्कोप

आप फार्मेसी कोर्स पूरा करने के बाद इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

  • सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल फार्मेसी
  • सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड
  • सिप्ला
  • मैनकाइंड फार्मा
  • ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स
  • जुबिलेंट फार्मा
  • ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स
  • फार्माकोविजिलेंस
  • रिटेल व कम्युनिटी फार्मेसी
  • शिक्षण व अनुसंधान

फार्मेसी कोर्स करने के बाद मिलने वाली सैलरी

फार्मेसी कोर्स करने के बाद मिलने वाली अनुमानित सालाना सैलरी Ambitionbox.com के अनुसार नीचे दी गई तालिका में दर्शाई गई है। नीचे दी गई सैलरी रेंज सार्वजनिक जॉब-पोर्टल डेटा पर आधारित अनुमान हैं और अनुभव, स्थान व भूमिका के अनुसार भिन्न हो सकती हैं।

जॉब प्रोफाइल्सजिम्मेदारियाँअनुमानित सालाना सैलरी (INR)
फार्मिस्टदवा वितरण और नुस्खे की समीक्षा करना, रोगी परामर्श करना और दवा प्रबंधन और इन्वेंट्री नियंत्रण करनाINR 1.2 लाख – 4 लाख
फार्माकोलॉजिस्टदवा कार्रवाई का अध्ययन करना, डेटा विश्लेषण और रिपोर्टिंग करना और क्लिनिकल परीक्षण में सहयोग करनाINR 1.2 लाख – 15 लाख
मेडिकल रीप्रेसेंटेटिवडॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों को नई दवाओं के बारे में जानकारी देना और बिक्री को बढ़ावा देनाINR 1.5 लाख – 5.3 लाख
क्लीनिकल रिसर्च एसोसिएटरोगी की देखभाल टीम के साथ काम करना, दवा चिकित्सा की समीक्षा करना, रोगी परामर्श और दवा सुरक्षा सुनिश्चित करनाINR 2.1 लाख – 8.9 लाख
रेगुलेटरी अफेयर्स स्पेशलिस्टसरकारी दवा एजेंसियों (जैसे CDSCO) से अप्र्रूव करने के लिए दस्तावेज़ीकरण तैयार करना और जमा करनाINR 3.2 लाख – 16 लाख
उत्पादन प्रबंधकदवा निर्माण प्रक्रिया की देखरेख, उत्पादन मानकों का पालन सुनिश्चित करना, बैच रिकॉर्ड बनाए रखनाINR 3.6 लाख – 28.7 लाख
फूड एंड कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स डेवलपमेंट साइंटिस्टनए उत्पादों को विकसित करना और मौजूदा उत्पादों में सुधार करनाINR 12 लाख – 13 लाख
क्लीनिकल ट्रायल रिसर्च एसोसिएटपरीक्षण नैतिक रूप से, वैज्ञानिक रूप से सही ढंग से और सभी लागू विनियामक आवश्यकताओं को सुनिश्चित करनाINR 4 लाख – 5 लाख
ड्रग इंस्पेक्टरदवा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण करना, बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करना और लाइसेंसिंग और नवीनीकरण करनाINR 2 लाख – 4 लाख

Pharm.D बनाम B.Pharm में अंतर

यहाँ नीचे दी गई टेबल में Pharm.D बनाम B.Pharm में अंतर को सरल भाषा में समझाया गया है –

आधारPharm.D (डॉक्टर ऑफ फार्मेसी)B.Pharm (बैचलर ऑफ फार्मेसी)
कोर्स का फोकसक्लिनिकल और पेशेंट-सेंट्रिक फार्मेसी प्रैक्टिसफार्मास्युटिकल इंडस्ट्री और प्रोडक्शन-ओरिएंटेड
कोर्स लेवलप्रोफेशनल डॉक्टरेट (PCI द्वारा मान्यता प्राप्त)अंडरग्रेजुएट डिग्री
अवधि6 वर्ष (5 वर्ष अध्ययन + 1 वर्ष अनिवार्य क्लिनिकल इंटर्नशिप)4 वर्ष (8 सेमेस्टर)
प्रवेश योग्यता12वीं (PCB) या B.Pharm के बाद पोस्ट-स्तर विकल्प12वीं (फिजिक्स + केमिस्ट्री + बायोलॉजी/मैथ्स)
पढ़ाई का स्वरूपअस्पताल आधारित प्रशिक्षण, केस स्टडी, पेशेंट काउंसलिंगथ्योरी, लैब व इंडस्ट्रियल फार्मेसी
रेगुलेटरी बॉडीफार्मेसी कॉउंसिल ऑफ इंडिया (PCI)PCI + AICTE / विश्वविद्यालय
प्रमुख करियर रोलक्लिनिकल फार्मासिस्ट, हॉस्पिटल फार्मासिस्टQC/QA एनालिस्ट, प्रोडक्शन, इंडस्ट्री फार्मासिस्ट
विदेश में मान्यतासीमित देशों में, स्थानीय लाइसेंसिंग जरूरीव्यापक, MS/MBA जैसे आगे के विकल्प खुले
किसके लिए उपयुक्तजो हॉस्पिटल और पेशेंट-केयर में काम करना चाहते हैं।जो इंडस्ट्री, रिसर्च या मैनेजमेंट में जाना चाहते हैं।

FAQs

फार्मेसी कोर्स में क्या पढ़ाया जाता है?

फार्मेसी कोर्स में दवाओं का निर्माण, संरचना, उपयोग और उनकी सुरक्षा से संबंधित ज्ञान दिया जाता है। इसमें स्टूडेंट्स मेडिकल साइंस, केमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी और हेल्थकेयर सिस्टम की पढ़ाई करते हैं।

भारत में कौन से प्रमुख फार्मेसी कोर्स उपलब्ध हैं?

भारत में प्रमुख फार्मेसी कोर्स में डिप्लोमा इन फार्मेसी, बैचलर ऑफ फार्मेसी, मास्टर ऑफ फार्मेसी और डॉक्टरेट इन फार्मेसी शामिल हैं।

फार्मेसी कोर्स की अवधि कितनी होती है?

फार्मेसी कोर्स की अवधि इसके लेवल पर निर्भर करती है। डिप्लोमा इन फार्मेसी की अवधि दो वर्ष, बैचलर ऑफ फार्मेसी की चार वर्ष, मास्टर ऑफ फार्मेसी की दो वर्ष और पीएचडी की अवधि विषय व शोध के आधार पर तीन से पांच वर्ष तक हो सकती है।

फार्मेसी कोर्स करने के बाद करियर विकल्प क्या हैं?

इस कोर्स के बाद छात्र अस्पतालों, दवा कंपनियों, रिसर्च लैब्स, क्लिनिकल रिसर्च संगठनों और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में नौकरी पा सकते हैं। इसके अलावा मेडिकल स्टोर या अपनी फार्मेसी भी खोली जा सकती है।

B Pharma और D Pharma में क्या अंतर है?

बी फार्मा एक 4 वर्षीय स्नातक डिग्री है जो फार्मास्युटिकल साइंस, ड्रग डिजाइन और क्लिनिकल फार्मेसी में गहरी शिक्षा देती है, जबकि डी फार्मा 2 वर्षीय डिप्लोमा है जो मुख्यतः ड्रग स्टोर/रिटेल फार्मेसी और बेसिक फार्मास्युटिकल प्रैक्टिस पर केंद्रित है।

D फार्मा करने के बाद कौन-कौन सी जॉब मिलती है?

डी फार्मा करने के बाद आपको पंजीकृत फार्मासिस्ट के रूप में मेडिकल स्टोर, अस्पताल फार्मेसी, ड्रग डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों और रिटेल फार्मेसी चेन में काम करने का अवसर मिलता है।

हमें आशा है कि आप इस लेख के माध्यम से फार्मेसी कोर्स की जानकारी प्राप्त कर पाए होंगे। ऐसे ही अन्य कोर्स से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*