स्कूल असेंबली में समाचार पढ़ने का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि छात्रों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं से जोड़ना भी होता है। इसी उद्देश्य से यहां 16 अप्रैल, 2026 की प्रमुख समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं, जो असेंबली के लिए उपयुक्त हैं और जिन्हें छात्र आसानी से पढ़ सकते हैं। इस आर्टिकल में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और शिक्षा से जुड़ी खबरें शामिल हैं। ये सभी सुर्खियां आधिकारिक स्रोतों पर आधारित हैं।
This Blog Includes:
स्कूल असेंबली के लिए राष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 16 अप्रैल 2026
अब जानते हैं देश से जुड़ी 16 अप्रैल की कुछ प्रमुख खबरें, जो भारत में चल रही अहम घटनाओं से संबंधित हैं:
- ‘विश्व आवाज दिवस’ प्रत्येक वर्ष 16 अप्रैल को विश्वभर में मनाया जाता है। यह दिवस विशेष रूप से ओटोलरींगोलॉजिस्ट, हेड एंड नेक सर्जन तथा अन्य आवाज स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा मनाया जाता है। इसकी शुरुआत वर्ष 1999 में ब्राजील में की गई थी।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 16 अप्रैल को महाराष्ट्र के वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम का दौरा करेंगी। यह वही स्थान है जहां महात्मा गांधी 1936 से 1948 तक रहे थे। वे आज महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी।
- पीएम नरेंद्र मोदी 16 अप्रैल को ऑस्ट्रिया के चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर के साथ नई दिल्ली में चर्चा करेंगे। इनमें बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग और आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श शामिल है।
- संसद के विस्तारित बजट सत्र का तीन दिन का विशेष अधिवेशन 16 अप्रैल से शुरू हो रहा है। यह सत्र 18 अप्रैल तक चलेगा।
- मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर-पूर्वी भारत, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में 16 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है।
- अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण देशभर की 554 बैंक शाखाओं में ऑनलाइन और ऑफलाइन शुरू हो गया है। यह 57 दिनों की यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को खत्म होगी। वहीं, प्रथम पूजा 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन आयोजित की जाएगी।
- गृह मंत्रालय के अनुसार, जनगणना के अंतर्गत मकानों की गिनती का पहला चरण 16 अप्रैल से कर्नाटक, गोवा, मिजोरम, सिक्किम, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप सहित NDMC और दिल्ली छावनी बोर्ड क्षेत्रों में प्रारंभ हो रहा है। यह अभियान 15 मई तक चलेगा, जिसके दौरान घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र किए जाएंगे।
- केंद्र सरकार के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय रेलवे से लगभग 741 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की। वहीं, ब्रॉड गेज नेटवर्क का 99.6% हिस्सा अब विद्युतीकृत हो चुका है और रोज़ाना करीब 25,000 ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
- भारत में थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर मार्च महीने में बढ़कर 3.88 प्रतिशत हो गई है, जो फरवरी में 2.13 प्रतिशत थी। यह बढ़ोतरी मुख्यतः कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और मैन्युफैक्चरिंग उत्पादों की कीमतें बढ़ने की वजह से हुई है।
- केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अनुसार, भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 860 अरब अमरीकी डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात किया है।
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने सभी फास्टैग जारीकर्ता बैंकों को फास्टैग से जुड़े वाहन रजिस्ट्रेशन नंबरों को तत्काल वेरिफाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
स्कूल असेंबली के लिए अंतरराष्ट्रीय समाचार सुर्खियां 16 अप्रैल 2026
इस भाग में दुनिया से जुड़ी ऐसी खबरें दी गई हैं, जो आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं:
- अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर चल रहा तनाव ऊर्जा संकट पैदा कर सकता है और इससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ सकता है।
- अमेरिका प्रशासन 20 अप्रैल से टैरिफ वापसी प्रणाली शुरू करने की योजना बना रहा है। जिसके अंतर्गत अमरीका के आयातकों को लगभग 166 अरब अमरीकी डॉलर वापस किए जाएंगे।
- अमरीका ने रूस या ईरान से तेल खरीदने पर लगाए गए प्रतिबंधों में और कोई छूट देने से मना कर दिया है। इससे पहले 5 मार्च को भारत को रूसी तेल खरीदने के लिए 30 दिन की छूट दी गई थी।
- स्पेन सरकार ने 5 लाख अवैध प्रवासियों को कानूनी दर्जा देने की योजना मंजूर की है। इससे वे नौकरी कर सकेंगे और देश में कानूनी रूप से रह पाएंगे। इस योजना के अंतर्गत एक वर्ष का नवीकरणीय निवास परमिट प्रदान किया जाएगा।
स्कूल असेंबली के लिए क्षेत्रीय समाचार सुर्खियां 16 अप्रैल 2026
यहां भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण समाचार सुर्खियां प्रस्तुत की गई हैं:
- उत्तर प्रदेश में जलशक्ति अभियान के तहत 16 अप्रैल से सभी स्कूलों और शिक्षा संस्थानों में जल पखवाड़ा शुरू हो रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को पानी बचाने के लिए जागरूक करना है।
- बिहार में नई सरकार के गठन के बाद सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।
- ‘उड़ान योजना’ के अंतर्गत उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर से नैनीताल के नौकुचियाताल तक हेलिकॉप्टर सेवा शुरू हुई है।
- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता बिजली संयंत्र में हुए हादसे में मरने वालों मजदूरों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। वहीं 19 से अधिक मजदूर अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर है।
यह भी पढ़ें: स्कूल असेंबली के लिए 17 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां
स्कूल असेंबली के लिए खेल समाचार सुर्खियां 16 अप्रैल 2026
अब खेल जगत से जुड़ी आज की मुख्य खबरों पर नजर डालते हैं, जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल अपडेट शामिल हैं:
- IPL 2026 का 24वां मुकाबला 16 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
- भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और T20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल को नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (NADA) के रजिस्टर्ड टेस्टिंग पूल (RTP) में शामिल किया गया है।
- सनराइजर्स हैदराबाद टीम में IPL 2026 के बाकी मैचों के लिए श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका शामिल हो गए हैं। वे ब्रायडन कार्स की जगह टीम में आए हैं, जो चोटिल हो गए हैं।
- भारत ने फ्रांस के बोर्डो में आयोजित 15वें यूरोपीय बालिका गणित ओलंपियाड 2026 में पहली बार स्वर्ण पदक जीता है। चार सदस्यीय भारतीय टीम में मुंबई की श्रेया शांतनु मुंधादा ने स्वर्ण, केरल की संजना फिलो चाको ने रजत और तमिलनाडु की शिवानी भरत कुमार ने कांस्य पदक जीता। बता दें कि भारत ने 67 देशों में छठा स्थान हासिल किया है।
एजुकेशन न्यूज की आज की समाचार सुर्खियां
इस सेक्शन में छात्रों से सीधे जुड़ी शिक्षा संबंधी खबरें दी गई हैं, जैसे परीक्षाएं, भर्ती और शैक्षणिक अपडेट्स:
- उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (UPHESC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित कराई जाएगी। आप ऑफिशियल वेबसाइट uphesc.org या upessc.up.gov.in से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, एकीकृत 71वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 17 अप्रैल, 2026 को जारी किया जाएगा। आप ऑफिशियल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 24, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा।
- झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा CSE प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं जिसे आवेदनकर्ता आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CSE प्रारंभिक परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य अभी जारी है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आशा है कि आपको 16 अप्रैल की स्कूल असेंबली न्यूज हेडलाइंस पर आधारित यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही डेली स्कूल असेंबली न्यूज और स्कूल एजुकेशन से संबंधित लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर बने रहें।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!