भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर कैसे बनें?

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
railway me nursing officer kaise bane

भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर यानी ‘नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट’ का मुख्य कार्य मरीजों की देखभाल, उपचार में सहायता और अस्पताल प्रबंधन से जुड़ा होता है। इसके अलावा वे मेडिकल रिकॉर्ड बनाए रखने, संक्रमण नियंत्रण, वार्ड प्रबंधन और मरीजों व उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने की जिम्मेदारी भी निभाते हैं।

अगर आपने राज्य नर्सिंग काउंसिल से मान्यता प्राप्त बीएससी नर्सिंग या समकक्ष डिग्री प्राप्त कर ली हैं और अब आप एक स्थिर सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर बन सकते हैं। यह पद रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CBT परीक्षा और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के माध्यम से भरा जाता है। इस लेख में आपके लिए नर्सिंग ऑफिसर बनने की प्रक्रिया की सभी आवश्यक जानकारी दी गई है।

भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर की प्रमुख जिम्मेदारियां 

भारतीय रेलवे में एक नर्सिंग ऑफिसर को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी होती है, जैसे:

  • नर्सिंग टीम के ड्यूटी रोस्टर बनाना, कर्मचारियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन और टीम कार्य सुनिश्चित करना।
  • जूनियर नर्सों को प्रशिक्षण देना और सेवा में ‘स्किल उपग्रडेशन प्रोग्राम’ आयोजित करना। 
  • अस्पताल प्रशासन, डॉक्टर्स और नर्सिंग विभाग के बीच संवाद स्थापित कर योजनाओं का समन्वय करना। 
  • रोगियों के उपचार में समग्र देखभाल गुणवत्ता बनाए रखना और रेलवे अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा मानकों का पालन देखना।
  • मरीजों के रिकॉर्ड, स्टाफ फ़ाइलों और नर्सिंग आपूर्ति की सूची बनाए रखना तथा विभागीय रिपोर्ट तैयार करना। 
  • अस्पताल निरीक्षण, सप्लाई आवश्यकताओं और स्वास्थ्य आपात स्थितियों के दौरान संचालन का नेतृत्व करना।

भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए योग्यता 

भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए आपको रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा निर्धारित कुछ आवश्यक योग्यताओं को पूरा करना होगा, जैसे:

  • शैक्षणिक योग्यता: आपने ‘भारतीय नर्सिंग परिषद’ (INC) व ‘राज्य नर्सिंग काउंसिल’ से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 वर्षीय डिग्री कोर्स किया हो। 
  • आयु सीमा: इस पद पर आवेदन करने के लिए आपकी न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 43 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलती है।

भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर कैसे बनें? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर बनने की प्रक्रिया के कुछ प्रमुख चरण इस प्रकार हैं:

स्टेप 1: बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी की डिग्री प्राप्त करें 

सबसे पहले आप किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा साइंस फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ न्यूनतम 55% अंकों के साथ पास करें। इसके बाद भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) व राज्य नर्सिंग काउंसिल से रजिस्टर्ड संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री या जनरल नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त करें।

हालांकि बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपको राष्ट्रीय तथा राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा जैसे PGIMER नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, AIIMS बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, JENPAS-UG, आरयूएचएस फार्मेसी प्रवेश परीक्षा व यूपी सीएनईटी देना आवश्यक होगा। 

RRB नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए GNM और B.Sc नर्सिंग दोनों डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि B.Sc नर्सिंग धारकों को करियर ग्रोथ और उच्च पदों पर प्रमोशन के अधिक अवसर मिलते हैं, इसलिए दीर्घकालिक दृष्टि से B.Sc नर्सिंग बेहतर विकल्प मानी जाती है।

स्टेप 2: RRB परीक्षा के लिए आवेदन करें 

इसके बाद आपको संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी भर्ती परीक्षा के लिए केवल एक बार आवेदन करना होगा। यदि आप एक ही पद के लिए अलग-अलग RRB में आवेदन करते हैं, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है।

ध्यान रखें कि आवेदन के बाद आपको नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने तक अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को एक्टिव रखना होगा। क्योंकि परीक्षा या नियुक्ति से संबंधित सभी नोटिफिकेशन आपको SMS या ईमेल के माध्यम से प्राप्त होगी।

आवेदन प्रक्रिया के चरण:

  1. रजिस्ट्रेशन: संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट (rrbapply.gov.in) पर जाकर नया अकाउंट बनाएं।
  2. फॉर्म भरें: व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण सही-सही भरें।
  3. दस्तावेज़ अपलोड करें: फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक सर्टिफिकेट अपलोड करें।
  4. शुल्क जमा करें: आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  5. फॉर्म सबमिट करें: सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट सुरक्षित रखें। 

स्टेप 3: RRB नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा दें 

RRB नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा में पहले आपको कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) देना होगा। इस परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, जनरल साइंस, प्रोफेशनल एबिलिटी, जनरल अर्थमैटिक, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग से संबंधित 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तर देने पर ¼ अंक काट लिया जाएगा। 

आपको प्रश्न हल करने के लिए अधिकतम एक घंटा तीस मिनट का समय मिलेगा। वहीं दिव्यांगजन (PwD) कैंडिडेट्स के लिए यह समय 2 घंटे निर्धारित किया गया है। यह परीक्षा अंग्रेजी और हिंदी के अलावा अन्य 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित की जाती है। 

RRB नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का विषयवार विवरण नीचे दिया गया है:

RRB नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा पैटर्न 2026 
सेक्शन प्रश्नों की संख्या अंक 
प्रोफेशनल एबिलिटी70 70 
जनरल अवेयरनेस10 10 
जनरल अर्थमैटिक, इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग10 10 
जनरल साइंस 10 10 
कुल 100 100 

स्टेप 4: डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं 

CBT परीक्षा के बाद आपको प्राप्त अंक, रिजर्वेशन नियम, कट-ऑफ और जोन वाइज वैकेंसी के आधार पर मेरिट लिस्ट जारी की जाती है। इसमें नाम आने पर आपको संबंधित RRB द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाता है। ध्यान रखें कि वेरिफिकेशन के दौरान अगर आपके किसी डाक्यूमेंट्स में कमी पाई गई तो आपकी नियुक्ति रद्द भी हो सकती है।

स्टेप 5: मेडिकल फिटनेस एग्जामिनेशन पूरा करें

नियुक्ति प्रक्रिया के अंतिम चरण में आपको RRB द्वारा निर्धारित मेडिकल स्टैंडर्ड्स को पास करना होता है। इसमें दृष्टि, शारीरिक स्वास्थ्य, सामान्य फिटनेस और किसी गंभीर बीमारी की जांच की जाती है। 

स्टेप 6: नर्सिंग ऑफिसर के रूप में नियुक्ति पाएं 

सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने के बाद आपको संबंधित RRB द्वारा एक अपॉइंटमेंट लेटर जारी किया जाता है। इसके बाद आपकी नियुक्ति भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में होती है। 

नर्सिंग ऑफिसर की सैलरी और सुविधाएं 

भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर की इन हैंड सैलरी 7वें वेतन आयोग के अनुसार आमतौर पर INR 60,000 – INR 80,000 प्रति माह के बीच होती है। इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा सुविधा, सिटी कॉम्पेनसेटरी अलाउंस (CCA), पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। 

नोट: यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है।

FAQs 

रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर कैसे बनें?

भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए आपको बीएससी नर्सिंग या GNM डिग्री के बाद RRB द्वारा आयोजित CBT परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस में सफल होना आवश्यक है।

क्या RRB नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है?

RRB नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा हर वर्ष नियमित रूप से नहीं होती, बल्कि यह भर्ती रेलवे की आवश्यकता और जारी की गई वैकेंसी के आधार पर आयोजित की जाती है।

RRB नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का सिलेबस क्या है?

RRB नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा का सिलेबस मुख्यतः जनरल अवेयरनेस, जनरल साइंस, अरिथमेटिक और रीजनिंग पर आधारित होता है। 

RRB नर्सिंग ऑफिसर के लिए आयु सीमा क्या है?

RRB नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए आयु सीमा सामान्यतः 20 से 43 वर्ष होती है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाती है। 

आरआरबी नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा 2026 कब होगी?

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा 11 से 13 मार्च, 2026 के बीच आयोजित की थी। 

संबंधित लेख पढ़ें:

रेलवे में टिकट कलेक्टर कैसे बनें?लोको पायलट कैसे बनें?
स्टेशन मास्टर कैसे बनें?पटवारी कैसे बनें?


हमें आशा है कि इस लेख के माध्यम से आपको भारतीय रेलवे में नर्सिंग ऑफिसर बनने की प्रक्रिया की सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*