आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में मशीन लर्निंग इंजीनियर बनना एक ऐसा करियर विकल्प है जिसमें आप एल्गोरिदम और प्रेडिक्टिव मॉडल्स डेवलप करना सीखते हैं। आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव हेल्थकेयर, बैंकिंग, ई-कॉमर्स और ऑटोमेशन जैसे सेक्टरों में आसानी से देखा जा सकता है, यही कारण है कि वर्तमान समय में मशीन लर्निंग इंजीनियर्स की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। यदि आप मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने पर विचार कर रहे हैं तो यह करियर गाइड आपके लिए है। इस लेख में आप जानेंगे कि मशीन लर्निंग इंजीनियर कैसे बनें और ऐसे प्रोफेशनल्स की जिम्मेदारियां क्या होती है और इसके लिए किन योग्यताओं की आवश्यकता अधिक हो सकती है।
This Blog Includes:
- मशीन लर्निंग इंजीनियर की जिम्मेदारियां
- मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आवश्यक योग्यता
- मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स
- मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए प्रमुख कोर्सेज
- मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए फ्री लर्निंग कोर्सेज
- मशीन लर्निंग इंजीनियर को मिलने वाली सैलरी
- मशीन लर्निंग इंजीनियर्स को रिक्रूट करने वाली प्रमुख कंपनियां
- FAQs
मशीन लर्निंग इंजीनियर की जिम्मेदारियां
मशीन लर्निंग इंजीनियर को मुख्य रूप से निम्नलिखित जिम्मेदारियों का पालन करना पड़ता है –
- मशीन लर्निंग इंजीनियर का प्रमुख कार्य ऐसे मॉडल डेवलप करना है जो रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकें। इसमें रिग्रेशन, क्लासिफिकेशन, क्लस्टरिंग और न्यूरल नेटवर्क्स जैसे एल्गोरिदम का उपयोग किया जाता है।
- मशीन लर्निंग इंजीनियर ही बड़े डेटाबेस को कलेक्ट, क्लीन और ट्रांसफॉर्म करने के लिए डेटा पाइपलाइन तैयार करते हैं।
- मशीन लर्निंग इंजीनियर केवल मॉडल को तैयार नहीं करता है, बल्कि लाइव सिस्टम्स में इंटीग्रेट करना भी मशीन लर्निंग इंजीनियर की प्रमुख जिम्मेदारियों में से एक है।
- अपने प्रेडिक्टिव मॉडल्स को उसकी सटीकता और परफॉरमेंस के लिए एडजेस्ट करना, साथ ही मॉडल्स को लाइव प्रोडक्शन सर्वर (जैसे AWS, Azure या Google Cloud) पर लोड करना ताकि वे रियल टाइम में भी काम कर सकें।
- मशीन लर्निंग इंजीनियर का एक बड़ा मुख्य काम मॉडल की परफॉर्मेंस को मॉनिटर करना भी होता है।
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आवश्यक योग्यता
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आपको निम्नलिखित आवश्यक योग्यता को पूरा करना होता है –
- मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आपको शैक्षणिक योग्यता के रूप में सबसे पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 12वीं को PCM विषयों के साथ पास करना होता है। इसके बाद आपको बीटेक (कंप्यूटर साइंस/AI) या बीएससी (डेटा साइंस/IT) से ग्रेजुएशन डिग्री को प्राप्त करना होता है।
- इसके अलावा आपको उच्च पदों पर अपने करियर को शुरू करने के लिए शैक्षणिक योग्यता के रुप में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमटेक या एमएससी जैसी डिग्री को न्यूनतम 60% अंकों के साथ पास करना होता है।
- मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आपकी पकड़ पायथन, R, Java, या C++ जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर होनी चाहिए।
- मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आपको सॉफ्टवेयर इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट और प्रोग्रामर के रूप में इंडस्ट्री एक्सपीरियंस भी लेना चाहिए ताकि आपकी ग्रोथ में कोई रुकावट न आए।
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आवश्यक स्किल्स
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए डिग्री से ज्यादा स्किल्स भी मायने रखती हैं। यदि आप इस मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने पर विचार कर रहे हैं तो इसके लिए आपके पास निम्नलिखित स्किल्स होनी चाहिए –
- टेक्नीकल स्किल्स (प्रोग्रामिंग, मशीन लर्निंग एल्गोरिदम, डीप लर्निंग और डेटा स्ट्रक्चर)
- प्रॉब्लम सॉल्विंग
- एनालिटिकल थिंकिंग
- बेसिक कंप्यूटर नॉलेज
- कंटीन्यूअस लर्निंग माइंडसेट
- कम्युनिकेशन और कोलेब्रेशन स्किल्स
- डेटा हैंडलिंग स्किल
- टीम मैनेजमेंट
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
यहाँ आपके लिए मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप गाइड की जानकारी दी गई है –
स्टेप 1 – प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर पकड़ बनाएं
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए सबसे पहला और महत्वपूर्ण स्टेप प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे पाइथन पर पकड़ बनाना है। पाइथन जैसी भाषा का मशीन लर्निंग में अधिक उपयोग होता है क्योंकि इसमें TensorFlow और PyTorch जैसे पावरफुल लाइब्रेरीज उपलब्ध रहती हैं। इसके साथ ही आपको अपनी करियर ग्रोथ के लिए C++ या Java का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए। मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आपको SQL और GitHub जैसे टूल्स को सीखकर अपनी कोडिंग स्किल्स पर भी फोकस करना चाहिए।
स्टेप 2 – मशीन लर्निंग कोर्स या सर्टिफिकेशन करें
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए केवल प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर मजबूत पकड़ बनाकर खुद से सीखना ही पर्याप्त नहीं होता है, बल्कि इसके लिए आपको स्ट्रक्चर्ड मशीन लर्निंग कोर्स को भी करना जरुरी होता है। इन कोर्सेज में आप एल्गोरिदम, मॉडल्स और रियल-वर्ल्ड प्रॉब्लम्स को सॉल्व करना सीखते हैं। साथ ही इन कोर्सेज में आपको डेटा एनालिसिस, मॉडल सेलेक्शन और डिसीजन मेकिंग जैसी स्किल्स के बारे में भी सीख पाते हैं, जिसकी नॉलेज आपकी ग्रोथ के लिए महत्वपूर्ण होती है।
इसके अलावा वर्ष 2026 में मशीन लर्निंग इंजीनियर के रूप में करियर बनाने के लिए आपको Generative AI (GenAI) और Large Language Models (LLM) जैसी नई तकनीकों की बेसिक समझ होना भी जरूरी है। इसके लिए आप Prompt Engineering, Fine-tuning और RAG (Retrieval Augmented Generation) से जुड़े कोर्स भी कर सकते हैं, जिनकी मांग IT कंपनियों में तेजी से बढ़ रही है।
स्टेप 3 – मशीन लर्निंग प्रोजेक्ट्स बनाएं
मशीन लर्निंग कोर्स करने के बाद अब आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की नॉलेज के आधार पर खुद के मशीन लर्निंग प्रोजेक्ट्स बनाने होते हैं। ये प्रोजेक्ट्स आपके रिज्यूम और पोर्टफोलियों को मजबूत बनाते हैं, साथ ही इन्हें बनाते समय आप इस फील्ड की बारीकियों के बारे में भी जान पाते हैं। शुरुआत में आप प्रिडिक्शन मॉडल्स या क्लासिफिकेशन एल्गोरिदम्स जैसे आसान प्रोजेक्ट्स को GitHub या पब्लिक डेटासेट्स (जैसे UCI रिपॉजिटरी) का प्रयोग करके आसानी से बना सकते हैं।
स्टेप 4 – सही डेटा को कलेक्ट करना और समझना सीखें
मशीन लर्निंग फील्ड पूरी तरह से डेटा पर निर्भर करती है। इसके लिए आपको अपने लिए डेटा को कलेक्ट, क्लीन और यूज़ करना आना बहुत जरुरी है। इसके लिए आपको डेटा प्रीप्रोसेसिंग, डेटा मॉडलिंग और डेटा क्वालिटी चेक करना सीखना होता है, साथ ही इसके लिए आपको क्लॉउड प्लेटफॉर्म जैसे – AWS, Google Cloud या Azure का भी उपयोग करना आना चाहिए।
स्टेप 5 – ML कम्युनिटीज और कम्पीटिशंस का हिस्सा बनें
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए जितना जरुरी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर पकड़ बनाकर इससे जुड़े कोर्स करना, प्रोजेक्ट्स बनाना या सही डेटा को कलेक्ट और यूज़ करना है। उतना ही जरुरी कदम ML कम्युनिटीज का हिस्सा बनकर कम्पीटिशंस में पार्टिसिपेट करना भी है। मशीन लर्निंग में ग्रोथ के लिए ML कम्युनिटीज से जुड़ना जरुरी होता है, जैसे – Kaggle प्लेटफॉर्म पर आप डेटासेट्स के साथ प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसमें आपको नई तकनीकें सीखने, एक्सपर्ट्स के साथ जुड़ने और इंटरैक्ट करने पर अपनी स्किल्स को सुधारने का मौका मिलता है।
स्टेप 6 – इंटर्नशिप या जॉब के लिए आवेदन करें
ML कम्युनिटीज और कम्पीटिशंस का हिस्सा बनने से आपके कॉन्टेक्ट्स भी बढ़ते हैं, जिसके बाद आप उनकी सहायता से सबसे पहले इंटर्नशिप से अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। इंटर्नशिप पूरी करने के बाद आपके पास फ्रीलांस प्रोजेक्ट्स पर काम करके कमाई करने और फुलटाइम जॉब के माध्यम से करियर को शुरू करने के अवसर उपलब्ध रहते हैं।
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए प्रमुख कोर्सेज
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आप मुख्य रूप से डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट लेवल में से किसी भी एक का चुनाव कर सकते हैं। यहाँ आपके लिए कुछ प्रमुख कोर्सेज की जानकारी दी गई है, जो डिसीजन लेने में आपकी मदद कर सकती है –
| कोर्स का नाम | कोर्स का प्रकार | कोर्स की अवधि |
| बीटेक इन सीएस (AI और मशीन लर्निंग) | ग्रेजुएशन डिग्री | 4 वर्ष |
| एमटेक इन आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस / ML | पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री | 2 वर्ष |
| एमएससी इन मशीन लर्निंग और बिग डेटा | पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री | 2 वर्ष |
| पीजी डिप्लोमा इन मशीन लर्निंग और AI | पीजी डिप्लोमा | 11 – 12 माह |
| पीजी प्रोग्राम इन डेटा साइंस और ML | प्रोफेशनल सर्टिफिकेट | 6 – 9 माह |
| सर्टिफिकेट इन डीप लर्निंग | एडवांस सर्टिफिकेट | 3 – 6 महीने |
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए फ्री लर्निंग कोर्सेज
यहाँ आपके लिए मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए फ्री लर्निंग कोर्सेज के बारे में बताया गया है, जिनके माध्यम से आप अपने करियर के लिए एक मजबूत फाउंडेशन तैयार कर सकते हैं। यदि आप फ्री लर्निंग कोर्सेज के माध्यम से इस फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कोर्सेज में से किसी एक कोर्स को चुनकर एक अच्छी शुरुआत कर सकते हैं –
| कोर्स का नाम | कोर्स के लिए प्लेटफॉर्म का नाम | कोर्स का अवधि |
| Machine Learning Specialization | Coursera (Andrew Ng) | 2-3 माह |
| Machine Learning Crash Course | Google Developers | 15-20 घंटे |
| Intro to Machine Learning | Kaggle | 3-5 घंटे |
| Practical Deep Learning for Coders | Fast.ai | 40-50 घंटे |
| Data Science & ML Basics | IBM (Cognitive Class) | 10-15 घंटे |
| Intro to Artificial Intelligence | Udacity | 4 माह |
| Foundations of AI & ML | Coursera (Microsoft) | 4 सप्ताह |
| AI for Everyone | Coursera (DeepLearning.AI) | 1-4 सप्ताह |
मशीन लर्निंग इंजीनियर को मिलने वाली सैलरी
मशीन लर्निंग इंजीनियर के रूप में आप आईटी कंपनियों, रिटेल और मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर सिस्टम, फाइनेंस और एडटेक फर्म्स में जॉब पाकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं। आमतौर पर भारत में मशीन लर्निंग इंजीनियर को मिलने वाली अनुमानित सालाना सैलरी INR 11.8 लाख – INR 13.1 लाख के बीच हो सकती है। यहाँ दी गई निम्नलिखित टेबल में आपके लिए अनुभव के वर्षों के आधार पर मिलने वाली औसतन अनुमानित सैलरी की जानकारी दी गई है –
| अनुभव | औसतन अनुमानित सालाना सैलरी (INR) |
| 1 – 3 वर्ष | INR 9.4 लाख |
| 3 – 6 वर्ष | INR 13.1 लाख |
| 6 – 9 वर्ष | INR 19.9 लाख |
नोट – यहां अनुमानित सैलरी की जानकारी Ambitionbox.com के डेटा के आधार पर दी गई है, यह संस्थान, शहर, अनुभव और स्किल्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
मशीन लर्निंग इंजीनियर्स को रिक्रूट करने वाली प्रमुख कंपनियां
मशीन लर्निंग इंजीनियर्स की पोस्ट पर आप निम्नलिखित कंपनियों में अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं –
- गूगल
- माइक्रोसॉफ्ट
- ऐमेज़ॉन
- फ्लिपकार्ट
- स्विगी
- टीसीएस
- इनफ़ोसिस
- विप्रो
- टेस्ला
- पेटीएम
FAQs
मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने के लिए आपके पास कंप्यूटर साइंस (CS), आईटी, गणित, सांख्यिकी या डेटा साइंस में बी.टेक (B.Tech) या बी.ई. (B.E.) जैसी बैचलर डिग्री के साथ-साथ C++ या पाइथन जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की समझ होनी चाहिए।
मशीन लर्निंग की बेसिक नॉलेज के लिए आपको 3-6 माह और इंटरमीडिएट लेवल (प्रोजेक्ट्स और एल्गोरिद्म) की नॉलेज पाने के लिए 6-12 माह या उससे अधिक समय लग सकता है।
मशीन लर्निंग सीखने के लिए आपको पाइथन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज आनी चाहिए। इसके आलावा आपको R, Java या C++ जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज पर भी मजबूत पकड़ बनानी चाहिए।
AI एक ऐसी व्यापक तकनीक है, जिसका उद्देश्य मशीनों को इंसानों जैसा सोचने और निर्णय लेने योग्य बनाना है। मशीन लर्निंग, AI का एक हिस्सा है जो डेटा के आधार पर सीखने पर फोकस अधिक करता है। AI में नियम-आधारित सिस्टम भी शामिल होते हैं, जबकि मशीन लर्निंग में डेटा और एल्गोरिदम के जरिए सीखने की प्रक्रिया होती है।
मशीन लर्निंग में आप मुख्य रूप से मशीन लर्निंग इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, AI इंजीनियर, NLP इंजीनियर और कंप्यूटर विज़न इंजीनियर जैसी जॉब प्रोफाइल्स के साथ अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
संबंधित आर्टिकल्स
हमें उम्मीद है कि इस लेख में आपको मशीन लर्निंग इंजीनियर बनने की प्रक्रिया समझ आ गई होगी। ऐसे ही अन्य करियर गाइड्स से जुड़े लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu पर उपलब्ध लेख देख सकते हैं।

One app for all your study abroad needs



60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!