ETCT कोर्स डिटेल्स: योग्यता, सिलेबस, एडमिशन प्रोसेस, फीस और करियर स्कोप 

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
etct course details in hindi

ETCT की फुल फॉर्म ‘इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नोलॉजी’ होती है। साइंस स्ट्रीम से 12वीं कक्षा पास करने के बाद, यदि आप मेडिकल क्षेत्र में जल्दी करियर बनाना चाहते हैं, तो आप पैरामेडिकल ETCT कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स में आपको इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर टेक्नीशियन के रूप में अस्पताल या अस्पताल के बाहर इमरजेंसी मेडिकल फैसिलिटीज प्रदान करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। अगर आप ETCT कोर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें। 

विवरण जानकारी 
कोर्स का नाम इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नोलॉजी (ETCT)
कोर्स का लेवल डिप्लोमा 
कोर्स की ड्यूरेशन 2 वर्ष 
कोर्स के लिए योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा PCB या PCM विषयों के साथ। 
एडमिशन प्रोसेस एंट्रेंस बेस्ड 
आयु सीमा न्यूनतम 17 वर्ष 
कोर्स का मीडियम अंग्रेजी 
प्रमुख जॉब प्रोफाइल इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नीशियन, क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन, ट्रॉमा केयर असिस्टेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट असिस्टेंट व पैरामेडिक स्टाफ आदि। 
रोजगार के क्षेत्र सरकारी एवं प्राइवेट अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, एम्बुलेंस सर्विस, एयर एम्बुलेंस सर्विस और हेल्थकेयर NGO आदि। 

ETCT कोर्स क्या है?

इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नोलॉजी (ETCT) एक 2 वर्षीय पैरामेडिकल डिप्लोमा कोर्स है। इसमें आपको दुर्घटना या गंभीर बीमारी की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता देने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। इस कोर्स में CPR, एयरवे मैनेजमेंट, ब्लीडिंग कंट्रोल व बेसिक और एडवांस लाइफ सपोर्ट जैसी तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है।

ETCT टेक्नीशियन एम्बुलेंस में भी रहते हैं क्यूंकि इमरजेंसी में सबसे पहले एम्बुलेंस ही पहुंचती है। ये टेक्नीशियन गंभीर रूप से बीमार मरीज को कुशलतापूर्वक ट्रांसफर करने के लिए भी ट्रेन होते हैं एवं डॉक्टर के आने तक प्राथमिक उपचार देते है।

ETCT कोर्स क्यों करें?

नीचे दिए गए बिंदुओं में आपको ETCT कोर्स करने के प्रमुख कारण बताए गए हैं:

  • यह कोर्स आपको गंभीर और आपातकालीन स्थितियों में तुरंत चिकित्सा सहायता देने के लिए प्रशिक्षित करता है, जिससे आप सीधे तौर पर लोगों की जान बचाने में योगदान दे सकते हैं। 
  • अस्पतालों, एम्बुलेंस सेवाओं और आपदा प्रबंधन क्षेत्रों में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग हमेशा रहती है, जिससे स्थायी जॉब के अच्छे अवसर मिलते हैं।
  • इस कोर्स में CPR, ट्रॉमा मैनेजमेंट, लाइफ सपोर्ट जैसी प्रैक्टिकल तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जो मुश्किल परिस्थितियों में आपके काम आती हैं।

ETCT कोर्स की योग्यता

इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नोलॉजी (ETCT) कोर्स में एडमिशन के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • शैक्षणिक योग्यता: आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं या समकक्ष परीक्षा साइंस स्ट्रीम में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी या मैथ्स (PCB/PCM) विषयों के साथ पास की हो।
  • न्यूनतम अंक: भारत के अधिकांश संस्थानों में ETCT कोर्स में एडमिशन के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक होते हैं। हालांकि कुछ संस्थानों में यह अधिक हो सकता है या आरक्षित वर्ग को न्यूनतम अंकों में छूट मिल सकती है।
  • आयु सीमा: ETCT कोर्स में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। 
  • मेरिट बेस्ड एडमिशन: इस कोर्स में एडमिशन 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट बेस्ड होता है।  

नोट: आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान में अप्लाई करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिशन क्राइटेरिया की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। 

ETCT कोर्स के लिए आवदेन प्रक्रिया 

ईटीसीटी कोर्स की पात्रता पूरी करने के बाद प्रवेश प्रक्रिया कुछ तय चरणों में होती है। वहीं, अलग-अलग राज्यों और संस्थानों में इसमें थोड़ा अंतर हो सकता है। हालांकि सामान्यतः प्रक्रिया इस प्रकार रहती है:

  • ETCT कोर्स में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले अपने चुने हुए कॉलेज या संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक यूजर नेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • फिर वेबसाइट में साइन इन करने के बाद ETCT कोर्स का चयन करें। 
  • अब शैक्षिक योग्यता, कैटेगिरी और पर्सनल डिटेल्स आदि के साथ एप्लीकेशन फॉर्म फिल करें। 
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और निर्धारित एप्लीकेशन फीस की पेमेंट करें। 
  • फिर तय समय सीमा में संस्थान द्वारा चयनित कैंडिडेट्स की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।  
  • नाम आने के बाद अपनी सीट कंफर्म करने के लिए तय डेडलाइन के भीतर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराएं और निर्धारित एडमिशन फीस सबमिट करने के बाद एडमिशन कंफर्म करें। 
  • एडमिशन प्रोसेस पूरा होने के बाद, ETCT कोर्स कॉलेज के अकादमिक कैलेंडर के अनुसार शुरू होता है। 

ETCT कोर्स में एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज

यहां उन प्रमुख दस्तावेजों की सूची दी गई है, जो एडमिशन के समय आमतौर पर वेरिफिकेशन के लिए कॉलेज या संस्थान द्वारा मांगे जाते हैं:

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व पासिंग सर्टिफिकेट
  • फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ्स
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास या डोमिसाइल प्रमाण पत्र (जहां आवश्यक हो)
  • अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र (यदि कोई अतिरिक्त योग्यता हो)

ETCT कोर्स के लिए भारत के प्रमुख संस्थान

यहां कुछ प्रमुख संस्थानों की सूची दी गई है, जहां से आप ईटीसीटी कोर्स कर सकते हैं:

  • डॉट एन लाइन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज, लखनऊ
  • संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट (SGMT)
  • मेरिडियन नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, वाराणसी
  • द पैनासिया पैरा मेडिकल साइंसेज एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट, कानपुर
  • आस्था नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज, कानपुर
  • एफएच कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, लखनऊ 
  • गोनार्ड कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस, नवाबगंज
  • पवित्रा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज, गुड़गांव, हरियाणा

ETCT कोर्स की फीस 

भारत में मान्यता प्राप्त पैरामेडिकल संस्थानों में ETCT कोर्स उपलब्ध है। इसकी फीस राज्य और सीट श्रेणी के अनुसार थोड़ी अलग हो सकती है। यहां आपके लिए सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में ईटीसीटी कोर्स की औसत फीस रेंज दी गई है:

संस्थान का प्रकार न्यूनतम वार्षिक फीस (INR)अधिकतम वार्षिक फीस (INR) 
सरकारी संस्थान INR 13,000INR 50,000
प्राइवेट संस्थान INR 48,000INR 80,000

नोट: दी गई जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से ली गई है, इसलिए इसमें बदलाव संभव है। आपको सलाह दी जाती है कि चयनित संस्थान या कॉलेज में आवेदन करने से पहले उसकी ऑफिशियल वेबसाइट से फीस स्ट्रक्चर की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

ETCT कोर्स का सिलेबस

भारत के विभिन्न पैरामेडिकल संस्थानों में ETCT कोर्स का सिलेबस कुछ हद तक भिन्न हो सकता है। इसलिए आप एडमिशन से पहले संबंधित संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम सिलेबस अवश्य जांच लें।

यहां ETCT कोर्स का सिलेबस उत्तर प्रदेश राज्य मेडिकल संकाय, लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट  के आधार पर एक सामान्य रेफरेंस के रूप में दिया गया है: 

प्रथम वर्ष 
जनरल एनाटॉमी एंड फिज़ियोलॉजी (साइटोलॉजी, हिस्टोलॉजी, ऑस्टियोलॉजी और ओनली बेसिक्स ऑफ ऑल ऑर्गन सिस्टम्स ऑफ बॉडी)ओनली बेसिक्स ऑफ रिलेवेंट पैथोलॉजी, फार्माकोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी
द्वितीय वर्ष 
डिटेल्ड ऑस्टियोलॉजी ऑफ ह्यूमन बॉडीवाइटल रिकॉर्डिंग, फर्स्ट एड, बैंडेजिंग एंड ट्रायाज
हैंड हाइजीन एंड प्रिवेंशन ऑफ क्रॉस इन्फेक्शनबेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) एंड कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन (CPR)
निम्नलिखित विषय अनिवार्य हैं, परंतु इनकी परीक्षा नहीं होगी।
बेसिक कंप्यूटर स्किल्सबेसिक इंग्लिश
सॉफ्ट स्किल्स लाइक – इंटरपर्सनल रिलेशनशिप स्किल्स एंड मोरल एजुकेशन

ETCT कोर्स करने के बाद रोजगार के क्षेत्र 

आप ईटीसीटी कोर्स पूरा करने के बाद इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

  • सरकारी और प्राइवेट अस्पताल
  • ट्रॉमा सेंटर और इमरजेंसी विभाग 
  • एम्बुलेंस सर्विस 
  • राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA)
  • फायर और रेस्क्यू सर्विस
  • डिफेंस मेडिकल सर्विसेज
  • एयर एम्बुलेंस सर्विस
  • हेल्थकेयर NGO व राहत संगठन

ETCT कोर्स करने के बाद जॉब प्रोफाइल और सैलरी

ईटीसीटी कोर्स कंप्लीट करने के बाद सैलरी आपके पद, कार्यक्षेत्र, एक्सपीरियंस, सरकारी तथा प्राइवेट सेक्टर व शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox पर उपलब्ध डेटा के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर टेक्नीशियन2.4 लाख – 2.7 लाख 
क्रिटिकल केयर टेक्नीशियन (CCT)2.3 लाख – 2.6 लाख 
इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन1.9 लाख – 2.7 लाख 
डिजास्टर मैनेजमेंट असिस्टेंट5.4 लाख – 6 लाख 
पैरामेडिक3.2 लाख – 4.1 लाख 

FAQs

ईटीसीटी डिप्लोमा क्या होता है?

ETCT डिप्लोमा एक 2 वर्ष का पैरामेडिकल डिप्लोमा प्रोग्राम है जो आपको इमरजेंसी और ट्रॉमा के मरीजों को तेज और प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए ट्रेन करता है। 

इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर में डिप्लोमा करने के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

ETCT में डिप्लोमा करने के लिए सामान्य पात्रता यह है कि आपने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 परीक्षा साइंस स्ट्रीम (PCB/M) के साथ पास की हो।

ETCT कोर्स को पूरा करने के बाद करियर के क्या अवसर हैं?

ETCT कोर्स पूरा करने के बाद आप इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT), पैरामेडिक, ट्रॉमा केयर स्पेशलिस्ट और अन्य आपातकालीन व क्रिटिकल केयर भूमिकाओं में अस्पतालों, एम्बुलेंस सेवाओं, ट्रॉमा सेंटरों और हेल्थकेयर संस्थानों में नौकरी कर सकते हैं।

ETCT में डिप्लोमा पूरा करने के बाद टॉप रिक्रूटर कौन हैं?

ETCT में डिप्लोमा पूरा करने के बाद टॉप रिक्रूटर में AIIMS, अपोलो हॉस्पिटल्स, फोर्टिस हेल्थकेयर, मैक्स हेल्थकेयर, मेदांता- द मेडिसिटी, नारायणा हेल्थ और अन्य प्रमुख अस्पताल तथा इमरजेंसी एम्बुलेंस सेवा प्रोवाइडर्स शामिल हैं।

संबंधित लेख पढ़ें:

BHMS कोर्स क्या है?डायलिसिस कोर्स कैसे करें?
रेडियोलॉजी कोर्स की पूरी जानकारी BRIT कोर्स क्या है?

आशा है कि इस लेख में आपको ETCT कोर्स से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह अन्य कोर्स गाइड्स Leverage Edu पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*