कोडिंग कोर्स क्या होता है? कोर्स, योग्यता, स्किल्स, रोजगार के क्षेत्र

1 minute read
AI के साथ सारांशित करें
coding course kya hota hai

कोडिंग कोर्स एक स्ट्रक्चर्ड लर्निंग प्रोग्राम होता है जिसमें आपको कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज जैसे Python, Java, HTML, CSS, या JavaScript सिखाई जाती हैं। इन कोर्सेज का उद्देश्य होता है कि आप सॉफ्टवेयर, वेबसाइट, ऐप्स या ऑटोमेशन टूल्स स्वयं बना सकें।

आज के दौर में कोडिंग सिर्फ इंजीनियर्स के लिए नहीं रही। अब एक स्टूडेंट, वर्किंग प्रोफेशनल या जो इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है, वह भी इसे आसानी से सीख सकता है। कोडिंग कोर्स हर किसी के लिए उपलब्ध है। ये कोर्स आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों फ़ोर्मेंट्स में मिलते हैं, जिनकी ड्यूरेशन कुछ हफ्तों से लेकर 1-4 वर्ष तक हो सकती है।

कोडिंग कोर्स में आमतौर पर प्रोग्रामिंग फंडामेंटल्स जैसे वेरिएबल्स, लूप्स, फंक्शंस और कंडीशंस शामिल होते हैं। इसके साथ किसी स्पेसिफिक लैंग्वेज या टेक्नोलॉजी जैसे वेब डेवलपमेंट, डेटा साइंस, AI या मशीन लर्निंग पर फोकस किया जाता है। वहीं, कोर्स पूरा करने के बाद आप फ्रीलांसिंग, जॉब या स्वयं का प्रोडक्ट भी बना सकते हैं।

भारत में IT सेक्टर की बढ़ती ग्रोथ को देखते हुए, एक अच्छा कोडिंग कोर्स आपके करियर को नई दिशा दे सकता है। अगर आप कोडिंग कोर्स के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो यह लेख पूरा पढ़ें। 

कोडिंग किन क्षेत्रों में काम आती है?

कोडिंग का उपयोग आज लगभग हर इंडस्ट्री में होता है। नीचे कुछ प्रमुख क्षेत्र दिए गए हैं जहाँ कोडिंग की सबसे अधिक ज़रूरत पड़ती है।

  • विभिन्न क्षेत्र: वर्तमान में हर बड़े क्षेत्र में, जैसे कि चिकित्सा में डायग्नोसिस सॉफ्टवेयर, खेती में ड्रोन टेक्नोलॉजी और रक्षा में सर्विलांस सिस्टम बनाने के लिए कंप्यूटर कोडिंग का इस्तेमाल होता है।
  • AI और ML: कोडिंग का उपयोग मशीन लर्निंग एल्गोरिदम तैयार करने में होता है, जिससे चैटबॉट, रिकमेंडेशन सिस्टम और इमेज रिकग्निशन जैसे टूल्स काम करते हैं।
  • वेब डेवलपमेंट: कोडिंग से इंटरैक्टिव वेबसाइट और वेब ऐप बनाए जाते हैं, जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, न्यूज़ पोर्टल और एजुकेशन वेबसाइट।
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: कोडिंग से ही विंडोज, macOS और Linux जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित होते हैं, जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को जोड़ते हैं।
  • सॉफ्टवेयर: कैलकुलेटर, MS Office टूल्स और वेब ब्राउज़र जैसे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कोडिंग और प्रोग्रामिंग भाषाओं की मदद से बनाए जाते हैं।
  • फिनटेक: Paytm, PhonePe और Zerodha जैसे भारतीय प्लेटफॉर्म कोडिंग की वजह से ही UPI पेमेंट, लोन अप्रूवल और फ्रॉड डिटेक्शन जैसी सर्विसेज़ दे पाते हैं।
  • VFX: वीडियो और फिल्मों में स्पेशल इफेक्ट कोडिंग के ज़रिए डाले जाते हैं, जिसे विज़ुअल इफेक्ट यानी VFX कहते हैं।
  • गेमिंग: गेम डेवलपमेंट में गेम इंजन, ग्राफिक्स और प्लेयर लॉजिक सब कोडिंग से बनते हैं, जिसमें C++ और Python सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होती हैं।
  • साइबर सिक्योरिटी: कोडिंग से एन्क्रिप्शन, नेटवर्क सिक्योरिटी और थ्रेट डिटेक्शन सिस्टम विकसित किए जाते हैं जो यूज़र डेटा को सुरक्षित रखते हैं।

कोडिंग कोर्स के प्रकार

आमतौर पर कोडिंग में करियर बनाने के लिए आप कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर सकते हैं या फिर BCA या MCA में पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स और YouTube पर लर्निंग वीडियोज़ देखकर भी आप इसे सीख सकते हैं। नीचे कोडिंग कोर्स के प्रमुख प्रकार दिए गए हैं:

  • डिग्री कोर्स: B.Tech कंप्यूटर साइंस, BCA और MCA जैसे कोर्स 3 से 4 साल के होते हैं। ये कोर्स उन लोगों के लिए हैं जो IT सेक्टर में प्रोफेशनल करियर बनाना चाहते हैं।
  • डिप्लोमा कोर्स: PGDCA और डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस जैसे कोर्स 1 से 2 साल के होते हैं। ये उन लोगों के लिए उपयुक्त हैं जो प्रोफेशनल डिग्री के बिना जल्दी स्किल हासिल करना चाहते हैं।
  • ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स: Coursera, Udemy और Google जैसे प्लेटफॉर्म पर 1 से 6 महीने के कोर्स उपलब्ध हैं। ये कोर्स किफायती होते हैं और इन्हें कहीं से भी किया जा सकता है।
  • कोडिंग बूटकैंप: Masai School और Newton School जैसे बूटकैंप 3 से 6 महीने के इंटेंसिव प्रोग्राम होते हैं जो जॉब-रेडी स्किल्स पर फोकस करते हैं। कई बूटकैंप प्लेसमेंट असिस्टेंस भी देते हैं।
  • फ्री लर्निंग: freeCodeCamp, Khan Academy और YouTube पर बेसिक से एडवांस तक कोडिंग बिल्कुल मुफ्त सीखी जा सकती है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो पहले कोडिंग एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
कोर्स का प्रकार कोर्स अवधि कोर्स का नाम प्रमुख संस्थान कोर्स की फीस रेंज  




डिग्री कोर्स 
4 वर्ष  बीटेक कंप्यूटर साइंसIIT दिल्ली,
NIT तिरुचिरापल्ली,
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU),
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI)
IIIT बैंगलोर
INR 2.5 लाख – INR 30 लाख
3 वर्ष बीसीए दिल्ली विश्वविद्यालयबनारस हिंदू विश्वविद्यालयजामिया मिल्लिया इस्लामियागुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालयINR 30 हजार – INR 3.5 लाख 






डिप्लोमा कोर्स 
1 – 2 वर्ष डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंसदिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (DSEU)
सरकारी पॉलिटेक्निक मुंबईपूसा प्रौद्योगिकी संस्थानसरकारी पॉलिटेक्निक बेंगलुरु
NIMS विश्वविद्यालय, जयपुर
INR 6,000 – INR 2 लाख 
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशंस (PGDCA)इलाहबाद विश्वविद्यालयजामिया मिल्लिया इस्लामियादिल्ली विश्वविद्यालयवनस्थली विद्यापीठगोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालयINR 15,000 – INR 3 लाख 



सर्टिफिकेट कोर्स 
3 – 6 माह गूगलGrow with Google Digital Garageअधिकांश फ्री 
कोर्सेराWeb Design for Everybody
Code Yourself! An Introduction to Programming
IBM फुल स्टैक सॉफ्टवेयर डेवलपर प्रोफेशनल सर्टिफिकेट
INR 3,000 – INR 6,500
बूटकैंप3 – 6 माह Masai, Newton School पायथन के साथ गूगल आईटी ऑटोमेशन प्रोफेशनल सर्टिफिकेट
IBM DevOps और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग प्रोफेशनल सर्टिफिकेट
बैक-एंड डेवलपर प्रोफेशनल सर्टिफ़िकेट
INR 50,000 – INR 2,50,000
ऑनलाइन कोर्स 1 – 4 हफ्ता  Udemyद कम्प्लीट फुल-स्टैक वेब डेवलपमेंट बूटकैंप
100 डेज ऑफ कोड: द कम्प्लीट पाइथन प्रो बूटकैंप
पाइथन फॉर डेटा साइंस एंड मशीन लर्निंग बूटकैंप
INR 400 – INR 16,000 
YouTube फ्रीकोडकैम्प फुल कोर्सेज
पाइथन फॉर बिगिनर्स
जावास्क्रिप्ट फुल कोर्स (बिगिनर टू एडवांस्ड)
मशीन लर्निंग फुल कोर्स
फ्री 

कोडिंग कोर्स के लिए योग्यता 

कोडिंग कोर्स के लिए सामान्य पात्रता मानदंड इस प्रकार है:

  • डिग्री कोर्स: अगर आप प्रोफेशनल तौर पर IT सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपको 12वीं साइंस स्ट्रीम में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास करनी होगी। इसके बाद आप अपनी रुचि अनुसार बी.टेक इन कंप्यूटर साइंस या बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस (BCA) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। हालांकि एडमिशन के लिए आपको JEE Main, JEE Advanced व BITSAT जैसी प्रवेश परीक्षाएं देनी होती हैं।
  • डिप्लोमा कोर्स: इसके लिए आपको 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। यदि आपकी मैथ्स में अच्छी पकड़ है, तो आपके लिए कोडिंग सीखना आसान हो सकता है।
  • ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स: इसमें किसी अनिवार्य योग्यता की आवश्यकता नहीं है। आप 10वीं के बाद भी यह शॉर्ट टर्म कोर्स कर सकते हैं। 
  • आयु सीमा: कोडिंग सीखने की कोई आयु सीमा नहीं होती है। आप किसी भी आयु में इसे सीख सकते हैं। 

कोडिंग सीखने के लिए आवश्यक स्किल्स

आज IT इंडस्ट्रीज में कोडिंग की नॉलेज एक बेसिक जरुरत बन गई है। यहां कोडिंग सीखने के लिए कुछ जरूरी स्किल्स की जानकारी दी गई हैं:

  • लॉजिकल थिंकिंग: किसी समस्या को हल करने या कोड को बेहतर बनाने के लिए लॉजिकल थिंकिंग का होना ज़रूरी है। यह स्किल आपको कोड लिखने से पहले सही अप्रोच चुनने में मदद करती है।
  • प्रॉब्लम सॉल्विंग: एक सफल प्रोग्रामर बनने के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण स्किल्स में से एक है। प्रोग्रामिंग का मतलब केवल यह सीखना नहीं है कि कोड कैसे लिखा जाए, बल्कि यह सीखना है कि टेक्नोलॉजी का उपयोग करके किसी समस्या का समाधान कैसे किया जाए।
  • सेल्फ-लर्निंग: कोडिंग में नए टूल्स और लैंग्वेजेस के अपडेट्स आते रहते हैं। इसलिए आपको हमेशा बदलती टेक्नोलॉजी के साथ स्वयं को अपडेट रखना जरुरी होता है।  
  • प्रोग्रामिंग भाषा में प्रोफिशिएंसी: आपको कम से कम किसी एक प्रोग्रामिंग भाषा में माहिर होना चाहिए। शुरुआत के लिए Python या JavaScript सबसे उपयुक्त मानी जाती हैं।
  • वर्शन कंट्रोल (Git): Git जैसे टूल्स की जानकारी आज हर कोडर के लिए ज़रूरी है। इससे आप अपने कोड को ट्रैक कर सकते हैं और टीम के साथ मिलकर काम कर सकते हैं।
  • डीबगिंग: कोड में एरर ढूँढना और उन्हें फिक्स करना एक अलग स्किल है। जितना बेहतर आप डीबगिंग करेंगे, उतनी तेज़ी से आप प्रोफेशनल प्रोग्रामर बन सकते हैं।

वर्तमान समय की प्रमुख कोडिंग भाषाएं 

आजकल की प्रमुख एप्लीकेशंस में उपयोग की जाने वाली प्रमुख प्रोग्रामिंग भाषाओं में Java, C, C++, Python, PHP, C#, Perl और Ruby शामिल हैं। यहां आपके लिए कुछ प्रमुख कोडिंग भाषाओं की जानकारी दी गई है:

  • Java: यह एक क्लास बेस्ड ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग भाषा है, जो आज भी बड़े एंटरप्राइज सिस्टम (जैसे बैंकिंग बैकएंड) में JVM आधारित स्केलेबिलिटी और मल्टी-थ्रेडिंग के कारण उपयोगी है। ये विशेषताएं इस प्रोग्रामिंग भाषा को दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली भाषा बनाती हैं। आप बड़े एंटरप्राइज ऐप्स, एंड्राइड ऐप डेवलपमेंट और स्केलेबल सिस्टम बनाने के लिए यह लैंग्वेज सीख सकते हैं।
  • Python: यह एक ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड स्क्रिप्टिंग भाषा है। इसका उपयोग विशेष रूप से AI व मशीन लर्निंग लाइब्रेरी और डेटा पाइपलाइन बनाने में होता है, जहां तेज प्रोटोटाइपिंग महत्वपूर्ण होती है। इसलिए शुरुआती लर्नर, डेटा साइंस, AI, मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन में रुचि रखने वालों के लिए यह लैंग्वेज उपयोगी है।
  • JavaScript: यह सबसे अधिक उपयोग की जाने वाली भाषा है, खासकर React और Node.js के साथ फुल-स्टैक डेवलपमेंट में काम आती है। यदि आप वेब डेवलपमेंट और इंटरैक्टिव वेबसाइट बनाने में रूचि रखते हैं, तो इसे सीख सकते हैं। 
  • C: यह एक संरचित प्रोग्रामिंग भाषा है जिसका उपयोग सामान्य-उद्देश्य प्रोग्रामिंग के लिए किया जाता है। सिस्टम प्रोग्रामिंग, एम्बेडेड सिस्टम और लो लेवल कंट्रोल सीखने वालों के लिए यह उपयोगी है।
  • C++: इसका उपयोग लो-लेवल मेमोरी कंट्रोल और हाई-परफॉर्मेंस सिस्टम (जैसे गेम इंजन, रियल-टाइम सिमुलेशन) में किया जाता है। आपको बता दें कि C++ का उपयोग C#, Java, JavaScript, Perl, Python, आदि जैसी नई प्रोग्रामिंग भाषाओं को विकसित करने में बड़े पैमाने पर किया गया है।
  • C#: इस प्रोग्रामिंग भाषा का उपयोग .NET फ्रेमवर्क पर एंटरप्राइज एप्लीकेशन और यूनिटी इंजन के जरिए मोबाइल ऐप्स, वेब ऐप्स, डेस्कटॉप ऐप्स व गेम डेवलपमेंट में किया जाता है। इसलिए विंडोज ऐप्स, गेम डेवलपमेंट और .NET प्लेटफॉर्म पर काम करने वालों के लिए यह लैंग्वेज सीखना जरुरी होता है।
  • Rust: यह मेमोरी सेफ्टी के लिए जानी जाती है और इसे सिस्टम प्रोग्रामिंग व सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने में उपयोग किया जाता है। हाई-परफॉर्मेंस और मेमोरी सेफ सिस्टम प्रोग्रामिंग में रुचि रखने वालों के लिए यह एक अहम लैंग्वेज है। 
  • Go: इसका उपयोग क्लाउड-नेटिव सिस्टम (जैसे कुबेरनेट्स) में किया जाता है, जहां कॉन्करेंसी महत्वपूर्ण होती है। यदि आप क्लाउड, सर्वर और हाई-कन्करेंसी बैकेंड सिस्टम बनाना चाहते हैं, तो यह लैंग्वेज सीख सकते हैं। 
  • PHP: यह एक सर्वर स्क्रिप्टिंग भाषा है जिसका उपयोग गतिशील और इंटरैक्टिव वेब पेज डिजाइन करने के लिए किया जाता है। वेब डेवलपमेंट के लिए इसका सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। वेब सर्वर-साइड स्क्रिप्टिंग और CMS (जैसे वर्डप्रेस) पर काम करने वालों के लिए यह एक महत्वपूर्ण लैंग्वेज है।
  • Ruby: यह एक डायनामिक प्रोग्रामिंग भाषा है जिसका सिंटैक्स स्वाभाविक है और इसे पढ़ना और लिखना आसान है। वेब ऐप बनाने और सरल सिंटैक्स पसंद करने वालों को यह लैंग्वेज जरूर सीखनी चाहिए। 
  • Kotlin: यह सेफ्टी व कंसाइस सिंटैक्स के कारण मॉडर्न एंड्राइड ऐप्स में व्यापक रूप से उपयोग होती है।
  • यह उन लोगों के लिए सही है जो एंड्राइड ऐप डेवलपमेंट, बैकेंड या Java से अधिक सुरक्षित और कम बॉयलरप्लेट कोड लिखना चाहते हैं।
  • Swift: यह भाषा iOS, macOS आदि के लिए नेटिव ऐप बनाने में उपयोग होती है और परफॉरमेंस व सेफ्टी के लिए जानी जाती है। यदि आप iPhone, iPad व macOS के लिए नेटिव ऐप डेवलपमेंट करना चाहते हैं, तो यह प्रोग्रामिंग लैंग्वेज सीख सकते हैं। 

कोडिंग के बाद रोजगार के क्षेत्र 

आप संबंधित कोडिंग कोर्स पूरा करने के बाद इन प्रमुख क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते हैं:

  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट
  • वेब डेवलपमेंट
  • मोबाइल ऐप डेवलपमेंट
  • डेटा साइंस और मशीन लर्निंग
  • क्लाउड कंप्यूटिंग और DevOps
  • साइबर सिक्योरिटी 
  • गेम डेवलपमेंट
  • डेटा एनालिटिक्स 

कोडिंग कोर्स करने के बाद प्रमुख जॉब प्रोफाइल और सैलरी

संबंधित कोडिंग कोर्स कंप्लीट करने के बाद सैलरी आपके पद, कार्यक्षेत्र, एक्सपीरियंस, सरकारी तथा प्राइवेट सेक्टर व शहर के अनुसार भिन्न हो सकती है। यहां कुछ प्रमुख जॉब प्रोफाइल के साथ सैलरी रेंज AmbitionBox पर उपलब्ध डेटा के अनुसार नीचे दी गई है:

जॉब प्रोफाइलअनुमानित वार्षिक सैलरी (INR)
वेब डेवलपर4.4 लाख – 4.9 लाख 
सॉफ्टवेयर इंजीनियर9 लाख – 9.9 लाख 
IT टेक्निशियन8.2 लाख – 9.8 लाख
डेटा साइंटिस्ट 14.9 लाख – 16.5 लाख
सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर5.2 लाख – 5.8 लाख
प्रोडक्ट मैनेजर20.8 लाख – 23 लाख 
साइबर सिक्योरिटी एनालिस्ट 5.3 लाख- 5.8 लाख
UI/UX डिज़ाइनर7.7 लाख – 8.5 लाख

FAQs 

कोडिंग सीखने के लिए कौन सा कोर्स करें?

अगर आप कोडिंग को प्रोफेशनली सीखना चाहते हैं तो कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग और BCA की डिग्री कर सकते हैं। जल्दी शुरुआत करनी हो तो ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स या बूटकैंप बेहतर विकल्प है।

बिगिनर के लिए कौन सी कोडिंग लैंग्वेज सबसे अच्छी है? 

Python को बिगिनर्स के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है क्योंकि इसका सिंटैक्स सरल है और यह AI, डेटा साइंस और वेब डेवलपमेंट तीनों में काम आती है। वेब डेवलपमेंट में जाना हो तो JavaScript से शुरुआत कर सकते हैं।

कोडिंग किस काम आती है?

कोडिंग का उपयोग सॉफ्टवेयर, वेबसाइट, मोबाइल ऐप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा विश्लेषण जैसे डिजिटल सिस्टम डेवलप करने के लिए किया जाता है।

कोडिंग का कोर्स कितने महीने का होता है?

कोडिंग कोर्स की अवधि स्तर और प्रकार पर निर्भर करती है, जो सामान्यतः 1 महीने के शॉर्ट कोर्स से लेकर प्रोफेशनल प्रोग्राम तक होती है।

कंप्यूटर कोडिंग क्या होती है?

कंप्यूटर कोडिंग वह प्रक्रिया है जिसमें प्रोग्रामिंग भाषाओं के माध्यम से कंप्यूटर को निर्देश दिए जाते हैं कि उसे कौनसा कार्य कैसे करना है।

Python कोडिंग क्या है?

Python कोडिंग वह प्रक्रिया है जिसमें पाइथन भाषा का इस्तेमाल करके सॉफ्टवेयर, स्क्रिप्ट और डेटा बेस्ड एप्लीकेशन डेवलप किए जाते हैं।

संबंधित लेख पढ़ें:

BCA कोर्स कैसे करें?MCA कोर्स की पूरी जानकारी 
कंप्यूटर इंजीनियर कैसे बनें?गेम डेवलपर कैसे बनें?

आशा है कि इस लेख में आपको कोडिंग कोर्स से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह अन्य कोर्स गाइड्स Leverage Edu पर उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*