Today History in Hindi | 22 June – ऑल इंडिया फाॅरवर्ड ब्लाॅक का हुआ था गठन, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया के इतिहास में 22 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1939 में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने 22 जून के ही दिन ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन किया था। 1906 में आज ही के दिन स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया था और 1911 में 22 जून को ही किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने थे।

22 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1941 में आज ही के दिन सेकेंड वर्ल्ड वाॅर में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया था। 1944 में 22 जून को ही अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया था। 2009 में 22 जून को ही 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया था। Today History in Hindi| 22 June में हम 22 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 22 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1555 में आज ही के दिन मुगल सम्राट हुमायूं ने अपने पुत्र अकबर को अपना वारिस बनाया था।
  • 1740 में आज ही के दिन पर्शिया के राजा फ्रेडरिक द्वितीय ने अत्याचार समाप्त और प्रेस की स्वतंत्रता की गारंटी ली थी।
  • 1799 में 22 जून को ही ब्रिटेन और रूस ने बातापेसे गणराज्य पर आक्रमण करने का फैसला किया था।
  • 1826 में आज ही के दिन पनामा के पैन-अमेरिकन कांग्रेस ने अमेरिका के गणराज्यों को एकजुट करने की (असफल) कोशिश की थी।
  • 1857 में 22 जून को ही लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय ऑफिशियली रानी विक्टोरिया द्वारा खोला गया था।
  • 1906 में 22 जून को ही स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया था।
  • 1911 में आज ही के दिन किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने थे।
  • 1939 में आज ही के दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की थी।
  • 1941 में 22 जून को ही सेकंड वर्ल्ड वाॅर में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया था।
  • 1944 में आज ही के दिन अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया था।
  • 1981 में 22 जून को ही अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने अपना अपराध कबूल किया था।
  • 1984 में आज ही के दिन लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी थी।
  • 2009 में आज ही के दिन 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया था।

यह भी पढ़ें- योग दिवस के लिए दर्ज है 21 जून की तारीख

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 22 June में आपको 22 जून का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*