29 सितंबर का इतिहास | संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव को किया था पारित

1 minute read
29 सितंबर का इतिहास

देश और दुनिया में 29 सितंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 2001 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया था। यहां हम 29 सितंबर का इतिहास जानेंगे।

29 सितंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1836 में आज ही के दिन मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई थी। 1915 में 29 सितंबर के दिन ही टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया था। 1927 में आज ही के दिन अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

29 सितंबर का इतिहास इस प्रकार है:

  • 2009 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाज़ी फेडरेशन की ताजा रैकिंग में बिजेंदर को 75 किग्रा में 2700 अंकों के साथ में पहला स्थान मिला था।
  • 2006 में 29 सितंबर के दिन ही विश्व की पहली महिला अंतरिक्ष पर्यटक ईरानी मूल की अमेरिका नागरिक अनुशेह अंसारी पृथ्वी पर सकुशल लौटीं थीं।
  • 2003 में आज ही के दिन ईरान ने यूरेनियम परिशोधन कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया था।
  • 2002 में 29 सितंबर को ही बुसान में 14वें एशियाई खेलों का उद्घाटन हुआ था।
  • 2001 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवाद विरोधी अमेरिकी प्रस्ताव पारित किया था।
  • 1977 में 29 सितंबर को ही सोवियत संघ ने स्पेस स्टेशन साल्युत 6 को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया था।
  • 1971 में आज ही के दिन बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय तूफान से करीब 10 हजार लोगों की जान चली गई थी।
  • 1962 में 29 सितंबर के दिन ही कोलकाता में बिड़ला तारामंडल खुला था।
  • 1959 में आज ही के दिन आरती साहा ने इंग्लिश चैनल को तैरकर पार किया था।
  • 1927 में 29 सितंबर को ही अमेरिका और मैक्सिको के बीच टेलीफोन सेवा की शुरुआत हुई थी।
  • 1915 में आज ही के दिन टेलीफोन से पहला अंतरमहाद्वीपीय संदेश भेजा गया था।
  • 1911 में 29 सितंबर को ही इटली ने ऑटोमन साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1836 में आज ही के दिन मद्रास चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना हुई थी।
  • 1789 में 29 सितंबर के दिन ही अमेरिका के युद्ध विभाग ने स्थायी सेना स्थापित की थी।

29 सितंबर का इतिहास – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1947 में आज ही के दिन भारत के 38वें मुख्य न्यायाधीश एसएच कपाड़िया का जन्म हुआ था।
  • 1943 में 29 सितंबर को ही ईरान के 5वें राष्ट्रपति मोहम्मद ख़ातमी का जन्म हुआ था।
  • 1901 में आज ही के दिन दुनिया के जाने-माने फिजिसिस्‍ट एनरिको फर्नी का जन्‍म हुआ था।

29 सितंबर को हुए निधन

  • 2017 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा के अभिनेता टॉम ऑल्टर का निधन हुआ था।
  • 2004 में 29 सितंबर को ही मलयालम भाषा की प्रसिद्ध कवियित्री बालमणि अम्मा का निधन हुआ था। 
  • 1970 में आज ही के दिन मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्दुल नासिर का निधन हुआ था। 
  • 1944 में 29 सितंबर को ही पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध क्रांतिकारी गोपाल सेन का निधन हुआ था।
  • 1942 में आज ही के दिन प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी मातंगिनी हज़ारा का निधन हुआ था। 

यह भी पढ़ें- 28 सितंबर का इतिहास | विश्व बैंक ने भारत को बताया था विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 29 सितंबर का इतिहास पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*