Today History in Hindi| 23 May- जानिये देश और दुनिया में 23 मई के दिन हुईं महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
आज का इतिहास

देश और दुनिया के इतिहास में 23 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 23 मई का दिन तिब्बत पर चीन के औपचारिक कब्जे के दिन के रूप जाना जाता है। दलाई लामा के प्रयासों से इस देश में स्वतंत्रता की अलख जगी और पिछले कई दशकों से देश की आजादी हासिल करने की जद्दोजहद जारी है। 1904 में वियना में पहली कुश्ती विश्व चैंपियनशिप का आयोजन आज ही के दिन किया गया था।

23 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1848 में आज ही के दिन अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ था। 1945 में 23 मई को ही जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की थी।

Today History in Hindi| 23 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1707 में आज ही के दिन सेंटोरिनी काल्डेरा में ज्वालामुखी विस्फोट शुरू हुआ था।
  • 1848 में 23 मई को ही अमेरिका के राइट बंधुओं से भी पहले ग्लाइडर बनाकर इंसान को पहली बार उड़ना सिखाने वाले ओटो लिलिएनथाल का जन्म हुआ था।
  • 1919 में आज ही के दिन जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म हुआ था।
  • 1945 में  आज ही के दिन जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या कर ली थी।
  • 1949 में आज ही के दिन पश्चिम जर्मनी संविधान को अंगीकार करने के बाद औपचारिक रूप से अस्तित्व में आया था।
  • 1951 में आज ही के दिन चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया था।
  • 1994 में आज ही के दिन सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई थी।
  • 2004 में 23 मई के दिन बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूब गए थे।
  • 2008 में आज ही के दिन भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया था।
  • 2008 में आज ही के दिन 29 साल पुराने क्षेत्रीय विवाद को सुलझाने के लिए इंटरनेशनलकोर्ट ऑफ जस्टिस ने मिडिल रॉक्स को मलेशिया और पेड्रा ब्रांका को तिंगिंगपुर से सम्मानित किया था।
  • 2010 में आज ही के दिन उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध नहीं माना था।
  • 2014 में 23 मई के दिन रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 23 May में आपको 23 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*