15 नवंबर का इतिहास (15 November Ka Itihas) – 2000 में आज ही के दिन भारत का 28वां राज्य बना था झारखंड 

1 minute read
15 नवंबर का इतिहास (15 November Ka Itihas)

देश और दुनिया में 15 नवंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 15 नवंबर का इतिहास (15 November Ka Itihas) जानेंगे।

15 नवंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2000 में आज ही के दिन झारखंड भारत का 28वां राज्य बना था। 1989 में 15 नवंबर के दिन ही पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

15 नवंबर का इतिहास (15 November Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2012 में आज ही के दिन शी जिनपिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने थे।
  • 2008 में 15 नवंबर के दिन ही योगेन्द्र मकबाल ने राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस के नाम से नई पार्टी बनाई थी।
  • 2007 में आज ही के दिन एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया था।
  • 2004 में 15 नवंबर के दिन ही अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।
  • 2000 में आज ही के दिन झारखंड भारत का 28वां राज्य बना था।
  • 2000 में 15 नवंबर के दिन ही फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित हुआ था।
  • 1989 में आज ही के दिन पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था।
  • 1961 में 15 नवंबर के दिन ही संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाई थी।
  • 1955 में आज ही के दिन पोलैंड और यूगोस्लाविया के बीच व्यापार समझौते पर साइन किए थे। 
  • 1947 में 15 नवंबर के दिन ही फिलिस्तीन से ब्रिटिस सेना की वापसी शुरू हुई थी।
  • 1923 में आज ही के दिन जर्मनी में मुद्रा स्फीर्ती की दर अत्यधिक उच्चतम स्तर पर जा पहुंची थी।
  • 1920 में 15 नवंबर के दिन ही जिनेवा में लीग ऑफ नेशंस की पहली बैठक आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

15 नवंबर का इतिहास (15 November Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1866 में आज ही के दिन भारत की प्रथम महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी का जन्म हुआ था।
  • 1875 में 15 नवंबर के दिन ही भारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का जन्म हुआ था।
  • 1986 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा का जन्म हुआ था।

15 नवंबर को हुए निधन

  • 1937 में 15 नवंबर के दिन ही हिंदी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ था।
  • 1982 में आज ही के दिन सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भावे का निधन हुआ था।
  • 1996 में 15 नवंबर के दिन ही भारत के प्रसिद्ध कवि, कथाकार और एकांकीकार आरसी प्रसाद सिंह का निधन हुआ था।
  • 2017 में आज ही के दिन हिंदी के सम्मानित कवियों में गिने जाने वाले कुंवर नारायण का निधन हुआ था।

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 15 नवंबर का इतिहास (15 November Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की अन्य घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*