15 दिसंबर का इतिहास (15 December Ka Itihas) – 2008 में आज ही के दिन नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मिली थी मंजूरी 

1 minute read
15 दिसंबर का इतिहास (15 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 15 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 15 दिसंबर का इतिहास (15 December Ka Itihas) जानेंगे।

15 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2008 में आज ही के दिन केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आतंकवादी घटना से निपटने के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 1953 में 15 दिसंबर को ही भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

15 दिसंबर का इतिहास (15 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आतंकवादी घटना से निपटने के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 
  • 2007 में 15 दिसंबर के दिन ही पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू हुआ था।
  • 2005 में आज ही के दिन ईराक में नई सरकार के गठन के लिए मतदान खत्म हुआ था।।
  • 2004 में 15 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री ने दूरदर्शन की फ्री टू एयर डीटीएच सेवा ‘डीडी डायरेक्‍ट +’ का शुभारंभ किया था।
  • 2001 में आज ही के दिन इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया था।
  • 2000 में 15 दिसंबर के दिन ही चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद किया गया था।
  • 1997 में आज ही के दिन अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ दिया गया था।
  • 1994 में 15 दिसंबर को ही पलाऊ संयुक्त राष्ट्र का 185वां सदस्य बना था।
  • 1993 में आज ही के दिन जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम सहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों ने साइन किए थे।
  • 1992 में 15 दिसंबर को ही जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर दिया गया था।
  • 1976 में आज ही के दिन न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना था।
  • 1953 में 15 दिसंबर को ही भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई थीं।
  • 1911 में आज ही के दिन बनारस हिदूं यूनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई थी।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

15 दिसंबर का इतिहास (15 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1992 में आज ही के दिन भारतीय कंप्यूटर इंजिनियर पियूष कमल का जन्‍म हुआ था।
  • 1988 में 15 दिसंबर को ही भारतीय महिला पहलवान गीता फोगाट का जन्‍म हुआ था।
  • 1976 में आज ही के दिन देश के महान फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया का जन्‍म हुआ था।
  • 1932 में 15 दिसंबर के दिन ही भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म हुआ था।

15 दिसंबर को हुए निधन

  • 2000 में आज ही के दिन पत्रकार तथा लेखक गौर किशोर घोष का निधन हुआ था।
  • 1985 में 15 दिसंबर को ही मॉरिशस के गवर्नर शिवसागर रामगुलाम का निधन हुआ था।
  • 1966 में आज ही के दिन दुनिया की सबसे बड़ी एनीमेशन कंपनी के संस्थापक वॉल्ट डिज़नी का निधन हुआ था।
  • 1950 में 15 दिसंबर को ही भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 14 दिसंबर का इतिहास (14 December Ka Itihas) – 1997 में आज ही के दिन ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए सहमत हुए थे सभी देश

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 15 दिसंबर का इतिहास (15 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*