8 जनवरी का इतिहास (8 January Ka Itihas) – 1973 में आज ही के दिन लांच हुआ था रूस का स्‍पेस ‘मिशन ल्‍यूना 21’ 

1 minute read
8 जनवरी का इतिहास (8 January Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 8 जनवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 8 जनवरी का इतिहास (8 January Ka Itihas) जानेंगे।

8 जनवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1973 में आज ही के दिन रूस का स्‍पेस ‘मिशन ल्‍यूना 21’ लांच हुआ था। 1889 में 8 जनवरी के दिन ही हर्मन होलैरिथ को पंच कार्ड टैब्युलेटिंग मशीन के आविष्कार का पेटेंट मिला था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

8 जनवरी का इतिहास (8 January Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 1973 में आज ही के दिन रूस का स्‍पेस ‘मिशन ल्‍यूना 21’ लांच किया था।
  • 1971 में 8 जनवरी के दिन ही पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने नेता शेख मुजीबुर रहमान को जेल से आजाद किया था।
  • 1952 में आज ही के दिन जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया था।
  • 1929 में 8 जनवरी के दिन ही नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेलीफोन संपर्क स्थापित हुआ था।
  • 1889 में आज ही के दिन हर्मन होलैरिथ को पंच कार्ड टैब्युलेटिंग मशीन के आविष्कार का पेटेंट मिला था।
  • 1856 में 8 जनवरी के दिन ही डॉ. जॉन वीच ने हाइड्रेटेड सोडियम बोरेट की खोज की थी।
  • 1790 में आज ही के दिन अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को संबोधित किया था।
  • 1697 में 8 जनवरी के दिन ही ब्रिटेन में आखिरी बार ईशनिंदा के आरोप के लिए मृत्युदंड दिया गया था।
  • 1984 में आज ही के दिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन का जन्म हुआ था।
  • 1975 में 8 जनवरी के दिन ही भारतीय संगीतकार हैरिस जयराज का जन्म हुआ था।
  • 1942 में आज ही के दिन प्रसिद्ध ब्रितानी भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म हुआ था।
  • 1938 में 8 जनवरी के दिन ही भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री नन्दा का जन्म हुआ था।
  • 1925 में आज ही के दिन साहित्यकार मोहन राकेश का जन्म हुआ था।
  • 1909 में 8 जनवरी के दिन ही उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का जन्म हुआ था।
  • 1908 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री निडर नाडिया का जन्म हुआ था।
  • 1890 में 8 जनवरी के दिन ही हिन्दी साहित्यकार रामचन्द्र वर्मा का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

8 जनवरी को हुए निधन

  • 1987 में आज ही के दिन क्रिकेटर पी जी जोशी का निधन हुआ था।
  • 1984 में 8 जनवरी के दिन ही पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय का निधन हुआ था।
  • 1941 में आज ही के दिन भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी प्रणवानंदा महाराज का निधन हुआ था।
  • 1884 में 8 जनवरी के दिन ही एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक केशव चन्द्र सेन का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें- 7 जनवरी का इतिहास (7 January Ka Itihas) – 1980 में आज ही के दिन इंदिरा गांधी के हाथों में दोबारा आई थी ‘देश की सत्ता’

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 8 जनवरी का इतिहास (8 January Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*