Today History in Hindi| 6 June- आज ही के दिन खत्म हुआ था ऑपरेशन ब्लूस्टार, जानें 6 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

1 minute read
127 views
Today History in Hindi

देश और दुनिया के इतिहास में 6 जून के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। इस दिन स्वर्ण मंदिर में सेना का ऑपरेशन ब्लूस्टार खत्म हुआ था। अकाल तख्त हरमंदिर साहिब की तरफ बढ़ती सेना का जरनैल सिंह भिंडरावाले और खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों ने विरोध किया और इस दौरान दोनों ओर से भीषण गोलीबारी हुई थी।

6 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1916 में आज ही के दिन अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था। 1919 में 6 जून को फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। 1944 में आज ही के दिन द्वितीय विश्व युद्ध में अमेरिका और मित्र देशों के सेनाओं ने नॉर्मैंडी पर आक्रमण किया था और यह इतिहास में समुद्र, जमीन और हवा से होने वाला सबसे बड़ा आक्रमण था। Today History in Hindi| 6 June में हम 6 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 6 June- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1674 में 6 जून को ही छत्रपति शिवाजी महाराज का रायगढ़ के किले में राज्याभिषेक हुआ था।
  • 1831 में आज ही के दिन अमेरिका के फिलाडेल्फिया में दूसरा राष्ट्रीय काला सम्मेलन हुआ था।
  • 1916 में आज ही के दिन अमेरिका के ईस्ट क्लीवलैंड में महिलाओं को वोट का अधिकार दिया गया था।
  • 1919 में 6 जून को ही फिनलैंड ने बोलशेविक के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1919 में आज ही के दिन प्रिकमर्ग गणराज्य पर हंगरी की लाल सेना का आक्रमण हुआ था।
  • 1967 में आज ही के दिन इजरायली सेना ने गाजा पर कब्जा किया था।
  • 1975 में 6 जून को दक्षिणी वियतनाम में अस्थाई क्रांतिकारी सरकार का गठन हुआ था।
  • 2001 में आज ही के दिन नेपाल के शाही परिवार पर गोलियां चलाई गईं थी।
  • 2002 में 6 जून को ही इस्रायली सेना ने रामल्ला में फ़िलिस्तीनी नेता यासिर अराफात के मुख्यालय पर हमला किया था।
  • 2004 में आज ही के दिन भूतपूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन का निधन हुआ था।
  • 2005 में 6 जून को ईरान गैस पाइप लाइन योजना पर भारत और पाकिस्तान में सहमति हुई थी।
  • 2007 में आज ही के दिन दक्षिण अफ़्रीका की नस्ल विरोधी नेता विनी मैडिकिजेला मंडेला के कनाडा प्रवेश पर रोक लगाई थी।
  • 2008 में 6 जून को ही कर्नाटक में बी. एस. येदयुरप्पा की अगुवाई वाली बीजेपी की पहली सरकार ने विश्वास मत हासिल किया था।
  • 2008 में आज ही के दिन अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में जापानी लैव कीबो ने कार्य करना शुरू किया था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 6 June में आपको 6 जून के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert