UPSC IAS करंट अफेयर्स 2023

1 minute read
UPSC आईएएस करंट अफेयर्स 2023

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय कॉन्स्टिटूशन द्वारा स्थापित एक कोंस्टीटूशनल बॉडी है, जो भारत सरकार के लोकसेवा के पदाधिकारियों की नियुक्ति के लिए हर साल परीक्षाओं को कंडक्ट करता है। संविधान के भाग-14 के अंतर्गत एक्ट 315-323 में एक संघीय लोक सेवा आयोग और राज्यों के लिए राज्य लोक सेवा आयोग के गठन का प्रोविशन है। UPSC के लिए लिए जनवरी 2023 से फरवरी 2023 तक का करंट अफेयर नीचे दिया गया है।

UPSC परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में हर विषय से प्रश्न पूछे जाते है, जिसके लिए आपको देश और दुनिया के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां होनी चाहिए। हर साल UPSC परीक्षा में कैंडिडेट्स से करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते है इसलिए यहां वर्ष 2023 के कुछ प्रमुख करंट अफेयर्स से संबंधित विषयों की जानकारी दी जा रही हैं:-

  1. वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष बनने के लिए अमेरिकी प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने भारतीय मूल के “अजय बंगा” का नाम नामित किया है। 
  2. हाल ही में “चेतन शर्मा” ने भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के पद से इस्तीफा दिया। 
  3. हाल ही में व्हाइट हाउस द्वारा जारी ग्लोबल लेबर रोजिलिएंस इंडेक्स 2023 में भारत को 65th का रैंक मिला हैं। 
  4. 7 वर्ष के प्रिंस जिग्मे नामग्याल वांगचुक “भूटान” देश के पहले डिजिटल नागरिक बने है।  
  5. यूपी सरकार ने FY23-24 के लिए 6.90 लाख करोड़ का बजट पेश किया है।  
  6. केंद्रीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने “फिजी” में सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया है। 
  7. न्यूजीलैंड के खोजकर्ताओं ने हाल ही में भारत के पश्चिमी घाटों में “बीटल” की नई प्रजाति खोजी है। 
  8. भारत सरकार ने नए ड्रग कंट्रोलर जनरल (DCGI) के रूप में “राजीव रघुवंशी” को नियुक्त किया है। 
  9. हाल ही “रणजी ट्रॉफी 2023” का खिताब “सौराष्ट” ने जीता हैं। 
  10. हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा पुरस्कार से “डॉक्टर महेंद्र कुमार मिश्रा”  को सम्मानित किया गया है। 
  11. हाल ही में “कार्लोस अल्कराज” ने अर्जेंटीना ओपन 2023 का पुरस्कार जीता है। 
  12. हाल ही में चर्चगेट रेलवे का नाम “सीडी देशमुख” के नाम पर रखा गया है।  
  13. भारत की पहली फ्रोजन-लेक मैराथन की मेजबानी “लद्दाख” राज्य करेगा। 
  14. हाल ही में “नील मोहन” को यूट्यूब का नया CEO बनाया गया हैं। 
  15. हाल ही में अखिल भारतीय ताइकोंडो चैम्पियन का उद्द्घाटन “नई दिल्ली” में किया गया है। 
  16. हाल ही में पंजाब राज्य में झींगा मेले का आयोजन किया गया है। 
  17. हाल ही में भारतीय वायुसेना के जैमर प्रूफ संचार के लिए “वायुलिंक” प्लेटफार्म विकसित किया है। 
  18. हाल ही में 24 फरवरी को केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया गया है। 
  19. 01 दिसंबर को BSF का 58th वां स्थापना दिवस मनाया गया था। 
  20. हाल ही में अमेरिका में 38 साल बाद मौना लोआ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है। 
  21. सेबी ने “सुंदररमन राममूर्ति” को BSE का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। 
  22. WHO ने मंकीपॉक्स का नया नाम बदलकर “MPOX” रख दिया है। 
  23. यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर “लक्ष्मी सिंह” बनी है। 
  24. हाल ही में निक्षय मित्र एंबेसडर “दीपा मालिक” को नियुक्त किया गया है। 
  25. हाल ही में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष “हंसराज गंगाराम अहीर” को बनाया गया है।  
  26. महाराष्ट्र सरकार अलग से “दिव्यांग विभाग” की स्थापना करेगा। 
  27. हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली में “मोदी शेपिंग ए ग्लोबल ऑर्डर इन फ्लक्स” पुस्तक का विमोचन किया है। 
  28. “दक्षिण कोरिया” ने पहली बार देश में समलैंगिक जोड़े के अधिकारों को मान्यता दी है। 
  29. वैज्ञानिकों ने “भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान” में गेहूं की किस्म विकसित की है जो गर्मी को मात दे सकती है। 
  30. हाल ही में असम के राज्यपाल के रूप में “गुलाब चंद कटारिया” जी ने शपथ ली है। 
  31. “सिएटल” संयुक्त राज्य अमेरिका में जाति के आधार पर भेदभाव को स्पष्ट रूप से प्रतिबंधित करने वाला पहला शहर बन गया है। 
  32.  रूस ने घोषणा की है कि रूस ‘न्यू START’ में अपनी भागीदारी को निलंबित कर रहा है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ अंतिम प्रमुख सैन्य समझौता है। 
  33. पर्वतारोहियों और वैज्ञानिकों की एक टीम ने माउंट एवरेस्ट के ऊपर “8,810 मीटर” की ऊँचाई पर एक रिकॉर्ड तोड़ने वाला विश्व का सबसे ऊँचा मौसम स्टेशन स्थापित किया है।
  34. “ऑस्ट्रेलिया” ने हाल ही में अपने रचनात्मक क्षेत्र को भारत के सांस्कृतिक उद्योगों के साथ काम करने में मदद करने के लिए पहली मैत्री सांस्कृतिक साझेदारी शुरू की है। 
  35. 22 फरवरी 2023 को तीन दिवसीय “बाजरा महोत्सव” मुंबई (महाराष्ट्र) में शुरू हुआ है। 
  36. महिला क्रिकेटर “नैट साइवरको” को ICC महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 चुना गया है। 
  37. राष्ट्रपति भवन में स्थित ‘मुगल गार्डन’ का नाम बदलकर “अमृत उद्यान” किया गया है। 
  38. केंद्र सरकार स्मारक मित्र योजना के तहत “1000 स्मारकों” को निजी क्षेत्र को सौंपेगी। 
  39. हाल ही में लांच हुई भारत की पहली इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन का नाम “इनकोवैक” रखा गया है। 
  40. “अभय कुमार” को भारतीय कवि राजनयिक को ब्राजील के साहित्य अकादमी के संबंधित सदस्य के रूप में चुना गया है। 
  41. ‘सिंधु जल संधि: में संशोधन के लिए भारत ने “पाकिस्तान” को नोटिस जारी किया है। 
  42. संयुक्त राष्ट्र ने 2023 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर 5.8% प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। 
  43.  केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ‘नेशनल लॉजिस्टिक पोर्टल’ (मरीन) का उद्घाटन किया है। 
  44.  फ्रांस के कप्तान “ह्यूगो लोरिस” ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से सन्यास लिया है। 
  45. रेणुका सिंह को ICC इमर्जिंग वीमेन “क्रिकेटर ऑफ द ईयर” 2022 चुना गया है। 
  46. भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “गुयाना” देश के बीच हवाई सेवा समझौते पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी दी है। 
  47. सीबीआई ने “ऑपरेशन कनक-2” के तहत पंजाब राज्य के लगभग 50 स्थानों पर भारतीय खाद्य निगम के परिसरों की तलाशी ली है। 
  48. यूं सुक-योल दक्षिण कोरिया के नए राष्ट्रपति बने है। 
  49. ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर “शूटिंग” के खेल से संबंधित है।  
  50. जॉर्जटाउन “गुयाना” देश की राजधानी है। 

UPSC परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*