न्यूजीलैंड में बैकलॉग स्वीकार करने वाली यूनिवर्सिटी

1 minute read
न्यूजीलैंड में बैकलॉग स्वीकार करने वाली यूनिवर्सिटी

बैकलॉग प्राप्त करना बहुत स्ट्रेसफुल और डर पैदा करने वाला हो सकता है। खासकर यदि कोई प्रतिष्ठित संस्थानों से विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखता है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सभी देश और विश्वविद्यालय बैकलॉग वाले आवेदकों को स्वीकार नहीं करते हैं। केवल कुछ ही विश्वविद्यालय हैं लेकिन वे पर्याप्त छूट प्रदान करते हैं। उनमें से कुछ न्यूजीलैंड में भी हैं। इस ब्लॉग में आपको न्यूजीलैंड में बैकलॉग स्वीकार करने वाली यूनिवर्सिटी के बारे में जानने को मिलेगा। 

न्यूजीलैंड में पढ़ाई करने के फायदे

न्यूज़ीलैंड में पढ़ाई क्यों करनी चाहिए इसके कुछ कारण यहाँ दिए गए हैं:

  • गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: न्यूज़ीलैंड में एक डाइवर्स एजुकेशन सिस्टम है जो चुनने के लिए कार्यक्रमों और कोर्सेज की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। रिसर्च और पर्याप्त कार्य लाभों की अपार संभावनाओं के साथ, न्यूज़ीलैंड आपके लिए सबसे अच्छा हॉट स्पॉट है।
  • रहने की लागत: एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के लिए शिक्षा शुल्क न्यूज़ीलैंड में पढ़ाई के लिए चुने गए क्षेत्र के आधार पर भिन्न होता है। न्यूजीलैंड में रहने की औसत लागत लगभग NZD 1,329 (INR 65,694) प्रति माह होती है।
  • भाषा: न्यूज़ीलैंड मुख्य रूप से अंग्रेजी बोली जाती है लेकिन अन्य भाषा भी बोली जाती हैं जो माओरी और न्यू जीलैंड साइन लैंग्वेज है। 
  • करियर की संभावनाएं: न्यूज़ीलैंड में Fonterra, ASB, IBM, Millennium, Spark NZ and Fisher & Paykel Healthcare जैसी सबसे बड़ी कंपनियां हैं जो बेहतर करियर के अवसर प्रदान करतीं हैं। 
  • सुरक्षा: अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए न्यूजीलैंड अत्यंत सेफ और सिक्योर देश है। न्यूज़ीलैंड एक नए देश में अकेले रहने वाले छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण और मैत्रीपूर्ण वातावरण प्रदान करता है।
  • इमर्सिव कल्चर: न्यूज़ीलैंड के सांस्कृतिक प्रभाव मुख्य रूप से माओरी और यूरोपीय हैं। आप यहां माओरी काई त्योहार, क्रिसमस और दिवाली जैसे विविध त्योहार मना सकते हैं।
  • छात्रवृत्तियां: न्यूज़ीलैंड सरकार और संस्थान अंतरराष्ट्रीय छात्रों को न्यूज़ीलैंड में पढ़ाई करने के लिए कई छात्रवृत्ति प्रदान करते हैं। जैसे न्यूज़ीलैंड कॉमनवेल्थ स्कॉलरशिप, SEG स्कॉलरशिप, न्यूज़ीलैंड इंटरनेशनल डॉक्टरेट रिसर्च स्कॉलरशिप (NZIDRS) और न्यूज़ीलैंड एक्सीलेंस अवार्ड्स।

बैकलॉग क्या है?

सीधे शब्दों में कहें तो बैकलॉग एक ऐसी परीक्षा है जिसे छात्र पहले प्रयास में पास नहीं कर सका। लेकिन उस परीक्षा को पास करना अनिवार्य हो जाता है जिसके बिना कोई अपनी डिग्री हासिल नहीं कर सकता। बैकलॉग उन परीक्षाओं की सूची हो सकती है जिनमें छात्र ने भाग लिया और असफल हुआ हो या परीक्षा जो छात्र नहीं ले सके अर्थात् अनुपस्थित रहे हो उन्हें बैकलॉग देना होता है। आदर्श रूप से, अनुपस्थिति को बैकलॉग के रूप में नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि छात्र कुछ कारणों से परीक्षा से चूक गया होगा। हालांकि, संस्थान के साथ यह पुष्टि करना महत्वपूर्ण है कि क्या वे स्कोर कॉलम के सामने ‘शून्य’ या ‘अनुपस्थित’ चिह्नित करते हैं। स्कोर कॉलम के सामने ”शून्य” का मतलब बैकलॉग होगा और इसलिए अपने अकादमिक ट्रांसक्रिप्ट तैयार करने से पहले इसे जांचना आवश्यक है।

विदेशों में बैकलॉग की गणना कैसे की जाती है?

जबकि कुछ देश बैकलॉग की संख्या के रूप में विषयों की संख्या की गणना करते हैं, अन्य देश बैकलॉग की कुल संख्या के रूप में प्रयासों की संख्या की गणना करते हैं। उदाहरण के लिए, अमेरिका और यूके जैसे देशों में यदि छात्र 1 बैकलॉग को क्लीयर करने के लिए 5 बार उपस्थित होता है, तो छात्र के पास केवल 1 बैकलॉग होगा। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसे देशों में, यदि आपने 3 प्रयासों में 1 विषय को पास किया है, तो आपके पास बैकलॉग की संख्या 3 है। 

न्यूजीलैंड में बैकलॉग स्वीकार करने वाली यूनिवर्सिटी लिस्ट

न्यूजीलैंड में बैकलॉग स्वीकार करने वाली यूनिवर्सिटीज़ की लिस्ट उनके द्वारा स्वीकार की जाने वाली बैकलॉग की संख्या के साथ नीचे दी गई है: 

न्यूजीलैंड में 0-5 बैकलॉग स्वीकार करने वाले विश्वविद्यालय 

न्यूजीलैंड में  5-10 बैकलॉग स्वीकार करने वाले विश्वविद्यालय

  • मनुकाउ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
  • यूनिटेक न्यूज़ीलैंड

न्‍यूजीलैंड में 10-15 बैकलॉग स्‍वीकार करने वाले विश्‍वविद्यालय 

  • व्हिटेरिया कम्युनिटी पॉलिटेक्निक
  • नेल्सन मार्लबोरो इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
  • अरा इंस्टीट्यूट ऑफ़ कैंटरबरी

न्यूजीलैंड  में 15+ बैकलॉग स्वीकार करने वाले विश्वविद्यालय

  • वेलटेक इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी
  • ईस्टर्न इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी

योग्यता 

 न्यूजीलैंड में पढ़ने के लिए योग्यता मापदंड इस प्रकार हैं:

  • आपके पास किसी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से 10+2 आवश्यक न्यूनतम अंकों के साथ होना आवश्यक है। 
  • न्यूजीलैंड में मास्टर्स के लिए अपने द्वारा चुने कोर्स से संबंधित क्षेत्र में उच्च रैंकिंग ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • यदि आप न्यूजीलैंड में मास्टर्स के लिए एक पेशेवर मैनेजमेंट कोर्स का अध्ययन करने की योजना बना रहे हैं, तो विश्वविद्यालय कुछ वर्षों के सम्बंधित उद्योग के अनुभव के लिए कह सकता है। यह विश्वविद्यालय और प्रस्तावित कोर्स के अनुसार हो सकता है।
  • इंग्लिश टेस्ट जैसे- IELTS, TOEFL आदि के स्कोर होने आवश्यक हैं। 
  • SAT और ACT की भी मांग की जा सकती है। 
  • GMAT या GRE 
  • कई बार एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम देने की जरूरत भी हो सकती है। 

आवेदन प्रक्रिया

विदेश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है–

  • आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं। 
  • एक्सपर्ट्स से कॉन्टैक्ट के पश्चात वे कॉमन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों की आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे। 
  • अगला कदम अपने सभी दस्तावेजों जैसे SOP, निबंध (essay), सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टेस्ट स्कोर जैसे IELTS, TOEFL, SAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है। 
  • यदि आपने अभी तक अपनी IELTS, TOEFL, PTE, GMAT, GRE आदि परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की है, जो निश्चित रूप से विदेश में अध्ययन करने का एक महत्वपूर्ण कारक है, तो आप Leverage Live कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये कक्षाएं आपको अपने टेस्ट में उच्च स्कोर प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित हो सकती हैं।
  • आपका एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, एक्सपर्ट्स आवास, छात्र वीज़ा और छात्रवृत्ति / छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे । 
  • अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऑफर लेटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है। 

आवेदन प्रक्रिया के लिए आवश्यक दस्तावेज़ 

कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई हैं–

न्यूजीलैंड में विश्वविद्यालयों द्वारा बैकलॉग आवश्यकताएँ

दस्तावेजों की एक सूची नीचे दी गई है जो छात्र को विश्वविद्यालय में प्रवेश करते समय अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने होंगें:

NZ विश्वविद्यालय कई अन्य कारकों के आधार पर भी उम्मीदवारों को स्वीकार करते हैं जैसे कि

  • ओवरऑल GPA/CGPA
  • कोर्सेज/ सब्जेक्ट ऑफ़ बैकलॉग
  • रिपीटेड बैकलॉग 
  • बैकलॉग स्टेटस

FAQs

न्यूजीलैंड में 5-10 बैकलॉग स्वीकार करने वाले विश्वविद्यालय कौनसे हैं? 

मनुकाउ इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी और यूनिटेक न्यूज़ीलैंड   5-10 बैकलॉग स्वीकार करने वाले विश्वविद्यालय हैं। 

बैकलॉग क्या है? 

सीधे शब्दों में कहें तो बैकलॉग एक ऐसी परीक्षा है जिसे छात्र पहले प्रयास में पास नहीं कर सका। लेकिन उस परीक्षा को पास करना अनिवार्य हो जाता है जिसके बिना कोई अपनी डिग्री हासिल नहीं कर सकता। बैकलॉग उन परीक्षाओं की सूची हो सकती है जिनमें छात्र ने भाग लिया और असफल हुआ हो या परीक्षा जो छात्र नहीं ले सके अर्थात् अनुपस्थित रहे हो उन्हें बैकलॉग देना होता है।

क्या बैकलॉग वाले छात्र भी आगे पढ़ाई कर सकते हैं? 

हाँ, कुछ यूनिवर्सिटीज़ हैं जो बैकलॉग स्वीकार करती हैं। 

विदेशों में बैकलॉग की गणना कैसे की जाती है?

जबकि कुछ देश बैकलॉग की संख्या के रूप में विषयों की संख्या की गणना करते हैं, अन्य देश बैकलॉग की कुल संख्या के रूप में प्रयासों की संख्या की गणना करते हैं। उदाहरण के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूके जैसे देशों में यदि छात्र 1 बैकलॉग को क्लीयर करने के लिए 5 बार उपस्थित होता है, तो छात्र के पास केवल 1 बैकलॉग होगा। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसे देशों में, यदि आपने 3 प्रयासों में 1 विषय को पास किया है, तो आपके पास बैकलॉग की संख्या 3 है। 

उम्मीद है, यह जानने के बाद कि न्यूजीलैंड में बैकलॉग स्वीकार करने वाली यूनिवर्सिटी भी हैं आपको आशा की किरण मिली होगी। यदि आप भी ऐसी ही किसी यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहते हैं तो Leverage Edu एक्सपर्ट्स को 1800 572 000 पर कॉल करके 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें और बेहतर गाइडेंस पाएं। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*