न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स कैसे करें?

1 minute read
न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स

यदि आप पब्लिक लेवल पर स्वास्थ्य देखभाल में सुधार करने में रुचि रखते हैं और अपने प्रयासों और ज्ञान से समाज में बदलाव लाना चाहते हैं तो आपको निश्चित रूप से पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स पर विचार करना चाहिए। यदि आप विदेश में पढ़ाई करने की योजना बना रहे हैं तो न्यूजीलैंड बहुत अच्छा है क्योंकि इसे अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माना जाता है। न्यूज़ीलैंड में कुछ ही विश्वविद्यालय हैं जो पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स डिग्री प्रदान करते हैं। इस ब्लॉग में, हम न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की पढ़ाई के बारे में पढ़ेंगे।

कोर्स मास्टर्स इन पब्लिक हेल्थ
अवधि1-2 साल
औसत सालाना ट्यूशन फीसNZD 30,000-50,000 (INR 15.01-25.02 लाख) प्रति वर्ष
अनुमानित सालाना औसत वेतनNZD 50,000-2 लाख (INR 25.02 लाख-1 करोड़) प्रति वर्ष
लोकप्रिय जॉब प्रोफ़ाइल-हेल्थ ऑफिसर
-हेल्थ स्पेशलिस्ट
नर्स
-हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटर

न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स कोर्स स्ट्रक्चर

न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स कोर्स लगभग 1-2 साल का होता है। पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स छात्रों को पब्लिक हेल्थ के विभिन्न पहलुओं जैसे बिहेवियरल साइंसेज, सोशल स्टडीज, हेल्थ सर्विस एडमिनिस्ट्रेशन, एनवायरमेंटल साइंसेज, एपिडेमियोलॉजी और बॉयोस्टैटिसटिक्स में बेसिक नॉलेज और कौशल प्रदान करता है। पब्लिक हेल्थ डिग्री में मास्टर्स आमतौर पर या तो MPH या MSc डिग्री के रूप में पेश किए जाते हैं।

न्यूजीलैंड में अध्ययन क्यों करें? 

क्या आप सोच रहे हैं कि न्यूजीलैंड पढ़ाई क्यों करनी चाहिए? यदि हाँ, तो नीचे दिए गए पॉइंट्स को पढ़ें-

  • न्यूजीलैंड सभी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए सुरक्षित माना जाता है। नए परिवर्तनों के साथ छात्रों की मदद करने के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों के छात्रों को सर्वश्रेष्ठ छात्र सहायता प्रदान की जाती है।
  • प्रवेश आवश्यकताएँ आसान और न्यूनतम हैं, जिससे अन्य देशों के विश्वविद्यालयों की तुलना में सभी छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया आसान हो जाती है।
  • न्यूजीलैंड विश्वविद्यालय में रहने और अन्य खर्चों की लागत अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए बहुत कम और सस्ती है। 
  • न्यूजीलैंड विश्वविद्यालय में विविध छात्र हैं जो नेटवर्क को बढ़ाने, नए लोगों के साथ जुड़ने और विभिन्न संस्कृतियों से सीखने में मदद करते हैं।

न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स स्पेशलाइजेशन

यहां उन स्पेशलाइजेशन की सूची दी गई है जिन्हें आवेदक अपनी रुचियों के आधार पर चुन सकते हैं-

  • एपिडेमियोलॉजी
  • बॉयोस्टैटिसटिक्स
  • हेल्थ सर्विसेज मैनेजमेंट
  • पब्लिक सेक्युरिटी पब्लिक हेल्थ
  • हेल्थ प्रमोशन

स्किल्स

न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स के लिए कुछ आवश्यक स्किल्स इस प्रकार हैं:

टॉप विदेशी यूनिवर्सिटीज़

न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स के लिए टॉप 5 यूनिवर्सिटीज़ की लिस्ट उनकी फीस के साथ नीचे दी गई है:

यूनिवर्सिटीजसालाना फ़ीस (NZD)
मैसी यूनिवर्सिटी72,573 (INR 36.31 लाख) 
ऑकलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी20,356 (INR 10.19 लाख) 
यूनिवर्सिटी ऑफ़ ऑकलैंड43,550-87,120 (INR 21.80-43.61 लाख) 
यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओटागो40,753 (INR 20.40 लाख) 
विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ़ वेलिंग्टन42,911 (INR 21.48 लाख) 

योग्यता

हर यूनिवर्सिटी का एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया या इंग्लिश टेस्ट स्कोर अलग-अलग मांगे जा सकते हैं। यहां कुछ सामान्य योग्यता दी गई हैं-

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हेल्थ साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की होनी चाहिए। 
  • प्रोफेशनल एक्सपीरियंस भी होना चाहिए। 
  • यदि आप पब्लिक हेल्थ में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने के बाद इसे करना चाहते हैं तो न्यूनतम ‘बी’ ग्रेड औसत प्राप्त होना चाहिए। 
  • कोई न्यूनतम प्रतिशत या जीपीए आवश्यकताएं नहीं हैं लेकिन पर्याप्त कॉम्पिटेटिव स्कोर होना अच्छा है। 
  • छात्रों को रिलेवेंट वर्क/रिसर्च एक्सपीरियंस का प्रूफ देने की भी आवश्यकता हो सकती है।
  • इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जैसे : IELTS, TOEFL, PTE आदि के स्कोर होना जरूरी है।
  • GRE स्कोर

आवेदन प्रक्रिया

विदेश के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  • आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं। 
  • एक्सपर्ट्स से कॉन्टैक्ट के पश्चात वे कॉमन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों की आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे। 
  • अगला कदम अपने सभी दस्तावेजों जैसे SOP, निबंध (essay), सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टेस्ट स्कोर जैसे IELTS, TOEFL, SAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है। 
  • यदि आपने अभी तक अपनी IELTS, TOEFL, PTE, GMAT, GRE आदि परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की है, जो निश्चित रूप से विदेश में अध्ययन करने का एक महत्वपूर्ण कारक है, तो आप Leverage Live कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये कक्षाएं आपको अपने टेस्ट में उच्च स्कोर प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित हो सकती हैं।
  • आपका एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, एक्सपर्ट्स आवास, छात्र वीज़ा और छात्रवृत्ति / छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे । 
  • अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऑफर लेटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।

दस्तावेज़

कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है–

रहने का खर्च

न्यूजीलैंड में अपनी मास्टर डिग्री हासिल करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए, इसमें शामिल लागत से अवगत होना अनिवार्य है। लागत को मोटे तौर पर दो वर्गों में विभाजित किया जा सकता है-ट्यूशन फीस और रहने की लागत। न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स कोर्स के लिए ट्यूशन फीस लगभग 50,000 NZD से 200,000 NZD (लगभग INR 25.03 लाख से 1 करोड़) के बीच प्रति वर्ष है। इसके अलावा, रहने की लागत एक प्रमुख लागत है जिसे ध्यान में रखा जाना चाहिए। इसमें आवास लागत, भोजन, उपयोगिताओं, परिवहन और अन्य विविध खर्चे शामिल हैं। नीचे विभिन्न लागतों को समझने के लिए अनुमानित आंकड़े नीचे टेबल में दिए गए हैं। 

व्यय प्रकारअनुमानित लागत/सप्ताह (NZD)
निवास स्थान250-500 (INR 12,310-24,620)
भोजन130-150 (INR 6,400-7,380)
यूटिलिटी200-250 (INR 9,847-12,300)
परिवहन80-90 (INR 3,931-4,430)
मनोरंजन65-70 (INR 3,200-3,445)
विविध150-200 (INR 7,385-9,850)

छात्रवृत्तियां

न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स करने वाले स्टूडेंट्स के लिए कुछ छात्रवृत्तियां भी उपलब्ध हैं। जिनमें से कुछ हैं:

  • Victoria Hardship Fund Equity Grants
  • Forktip Women’s- Innovation Scholarship
  • Paul Foundation scholarships
  • Bharat Petroleum Scholarship 2020
  • JN Tata Endowment Scholarship 
  • University of Otago International Master’s Research Scholarship 
  • Otago Coursework Master’s Scholarship

करियर स्कोप

न्यूजीलैंड में मास्टर्स डिग्री पूरी करने से छात्रों के लिए कई रास्ते खुलते हैं। न्यूजीलैंड में मास्टर्स करने के बाद आप पीएचडी भी कर सकते हैं। डिस्टिक हेल्थ बोर्ड्स (गवर्नमेंट) पब्लिक हेल्थ यूनिट्स (गवर्नमेंट), NGOs, प्राइमरी हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन, फूड सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन, डिपार्टमेंट ऑफ़ लेबर, एनवायरमेंट डिपार्टमेंट आदि फील्ड में आप काम कर सकते हैं।

जॉब प्रोफाइल्स और सैलेरी

न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स किए गए ग्रेजुएट्स के पास सारी जॉब के अवसर हैं। कुछ टॉप जॉब प्रोफ़ाइल और उनकी सैलरी (Payscale के अनुसार) नीचे दी गई है: 

जॉब प्रोफाइल्सअनुमानित सालाना सैलरी (NZD)
केस मैनेजर47-65 हजार (INR 23.48-32.48 लाख) 
एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर65 हजार-1.54 लाख (INR 32.48-76.95 लाख) 
जनरल/ऑपरेशन मैनेजर70 हजार-1.83 लाख (INR 34.97-91.44 लाख) 
मैनेजमेंट कंसलटेंट56 हजार-1.01 लाख (INR 27.98-50.47 लाख) 
ऑपरेशन सुपरवाइजर40-66 हजार (INR 19.98-32.98 लाख) 
पॉलिसी एनालिस्ट45-68 हजार (INR 22.48-33.98 लाख) 
प्रिंसिपल साइंटिस्ट91 हजार-1.36 लाख (INR 45.47-67.96 लाख) 

FAQs

न्यूज़ीलैंड में मास्टर्स इन पब्लिक हेल्थ में कौन से स्पेशलाइजेशन कोर्सेज उपलब्ध हैं?

कुछ यूनिवर्सिटीज़ एपिडेमियोलॉजी, इंटरनेशनल हेल्थ एंड डेवलपमेंट, चाइल्ड हेल्थ, न्यूट्रिशन, हेल्थ प्रमोशन आदि स्पेशलाइजेशन कोर्सेज प्रदान करती हैं। 

क्या न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय अंतराल वर्ष स्वीकार करते हैं?

विश्वविद्यालय 10 साल तक के गैप ईयर को स्वीकार करेगा लेकिन छात्रों को उस गैप ईयर की जानकारी देनी होगी।

न्यूजीलैंड के लिए योग्य बैंड क्या है?

कुल स्कोर 6.0 से कम नहीं होना चाहिए। 

क्या न्यूजीलैंड विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है?

हां, विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रदान करता है, अधिक जानकारी के लिए आवेदकों को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।

क्या न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए IELTS अनिवार्य है?

हां, IELTS अनिवार्य है, यह पात्रता मानदंडों में से एक है जिसे पूरा किया जाना चाहिए।

उम्मीद है, न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स को लेकर आपके मन में जो भी सवाल थे उनके बारे आपको इस ब्लॉग में पता चल गया होगा। यदि आप न्यूजीलैंड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स करना चाहते हैं तो 1800 572 000 पर कॉल करके Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*