टोक्यो विश्वविद्यालय को पढ़ाई के लिए क्यों चुनें?

1 minute read

1877 में पहले शाही विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित, टोक्यो विश्वविद्यालय जापान के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। थॉमसन रॉयटर्स के अनुसार, यह जापान में सबसे अच्छा रिसर्च विश्वविद्यालय है। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों में 8 नोबेल पुरस्कार विजेता, 5 अंतरिक्ष यात्री और 15 जापानी प्रधानमंत्री शामिल हैं। आइए ब्लॉग के माध्यम से इस एक्सीलेंट यूनिवर्सिटी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विश्वविद्यालय टोक्यो विश्वविद्यालय
स्थापित 1877
ग्लोबल QS यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 #23
फैकल्टी / छात्र अनुपात 6.1
अंतरराष्ट्रीय छात्र अनुपात 28.5
वार्षिक फीस अंडरग्रेजुएट– Yen 5.30-5.98 लाख (INR 3.50 लाख-INR 4 लाख)
पोस्टग्रेजुएट– Yen 5.20-5.98 (INR 3.48 लाख-INR 4 लाख)
स्वीकृति दर 21.9%
कैंपस 5
स्कॉलरशिप 1. The University of Tokyo Scholarship
2. Japanese Government (MEXT) Scholarship
वेबसाइट https://www.u-tokyo.ac.jp/en/

टोक्यो विश्वविद्यालय

टोक्यो विश्वविद्यालय, जिसे टोडाई या यूटोक्यो के रूप में भी जाना जाता है। टोक्यो विश्वविद्यालय, जापान में स्थित एक सार्वजनिक रिसर्च विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना 12 जुलाई 1877 में हुई थी। विश्वविद्यालय में 10 फैकल्टी हैं और लगभग 30,000 छात्र नॉमिनेटेड हैं, जिनमें से 2,100 अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं। इसके पांच कैंपस होंगो, कोमाबा, काशीवा, शिरोकेन और नाकानो हैं। MEXT’S ग्लोबल यूनिवर्सिटी प्रोजेक्ट के अनुसार, यह जापान के ग्लोबल एकेडमिक कॉम्पिटिशन को बढ़ाने के लिए चयनित टॉप जापानी विश्वविद्यालयों में से एक है। जापानी शिक्षा में एक महत्वपूर्ण व्यक्ति किकुची डायरोकू ने टोक्यो इंपीरियल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। टोक्यो विश्वविद्यालय के फैकल्टीज में फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चर, यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो को जापान का एक टॉप रिसर्च इंस्टीट्यूट माना जाता है। इसकी रिसर्च एक्सीलेंस विशेष रूप से फिजिक्स, फार्माकोलॉजी, टॉक्सिकोलॉजी, मैटेरियल्स साइंस में विशिष्ट है। 

टोक्यो विश्वविद्यालय में क्यों पढ़ें?

नीचे कुछ कारण बताए गए हैं जिसके जरिए छात्र समझ पाएंगे कि उन्हें क्यों टोक्यो यूनिवर्सिटी में पढ़ना चाहिए–

  • शिक्षा: टोक्यो विश्वविद्यालय की सबसे बड़ी ताकत इसकी शैक्षिक और रिसर्च एक्सीलेंस है। इसके परिसरों में की गई नई खोजें आज उत्कृष्ट शोध बन गई हैं जो अब समाज को लाभान्वित कर रही हैं। विश्वविद्यालय एक ऐसा स्थान है जहां छात्र और रिसर्चर्स एक साथ काम करते हुए एक-दूसरे के कौशल का विकास करते हैं।
  • रिसर्च: टोक्यो विश्वविद्यालय, विश्व स्तरीय रिसर्च करने और मानव ज्ञान के संचय में योगदान देने का प्रयास करता है। टोक्यो विश्वविद्यालय का उद्देश्य सामान्य रूप से समाज के भीतर शोध गतिविधियों की गहरी और व्यापक समझ प्रदान करना है। 
  • करियर: विश्वविद्यालय का करियर सहायता कार्यालय अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए करियर से संबंधित विभिन्न कोर्सेज की योजना बना रहा है। अंतरराष्ट्रीय छात्र यहां करियर काउंसलिंग सेवाओं का उपयोग करके बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए प्लानिंग कर सकते हैं।

टोक्यो विश्वविद्यालय रैंकिंग 2023

शंघाई यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2022 #24
QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 #23
THE (टाइम्स हायर एजुकेशन) यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 #39
US न्यूज & वर्ल्ड रिपोर्ट ग्लोबल यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 #77

टोक्यो विश्वविद्यालय की स्वीकृति दर

हालांकि टोक्यो विश्वविद्यालय आधिकारिक स्वीकृति दर का खुलासा नहीं करता है, प्रवेश के आंकड़ों की जानकारी हर साल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाती है। सबसे हालिया प्रवेश बैच, सितंबर 2020 में, टोक्यो विश्वविद्यालय ने पीक कार्यक्रम के लिए कुल 274 आवेदकों में से 60 आवेदकों को स्वीकार किया है। इन नंबरों के आधार पर, यह गणना की जा सकती है कि 2020 शैक्षणिक वर्ष के लिए PEAK कार्यक्रम की समग्र स्वीकृति दर 21.9% थी। 2019 शैक्षणिक वर्ष में स्वीकृति दर 20.1% और 2018 में 21.1% थी। चूंकि PEAK कार्यक्रम 2012 में 238 आवेदकों के साथ स्थापित किया गया था, इसलिए आवेदनों की कुल संख्या में वृद्धि हुई है। 

शैक्षणिक वर्ष 2020 में, अधिकांश आवेदकों की राष्ट्रीयता जापान है, जिसमें 17 छात्र थे।  इसके बाद चीन के 15 छात्र और दक्षिण कोरिया के 5 छात्र थे। इन पूर्वी एशियाई राष्ट्रीयताओं के अलावा, विश्वविद्यालय PEAK कार्यक्रम के लिए भारत, सिंगापुर, कनाडा, न्यूजीलैंड जैसे दुनिया भर के छात्रों का भी स्वागत करता है। कुछ आवेदकों के पास जापान की दोहरी नागरिकता होती है।   

टोक्यो विश्वविद्यालय
Source: Pinterest

आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।

टोक्यो विश्वविद्यालय की महत्त्वपूर्ण तिथियां

टोक्यो यूनिवर्सिटी में एडमिशन सम्बन्धित कुछ महत्त्वपूर्ण तिथियां (सभी तिथियां और समय जापान मानक समय पर आधारित हैं।) इस प्रकार है–

आवेदन अवधि 1 नवंबर, 2022 से 14 दिसंबर, 2022
आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 13 दिसंबर 2022
Sop देने की समय सीमा 13 दिसंबर 2022
शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों की घोषणा 30 जनवरी, 2023
इंटरव्यू तिथि  फरवरी 6 या 7, 2023
प्रवेश परिणाम की घोषणा 24 फरवरी, 2023

टोक्यो विश्वविद्यालय के टॉप कोर्सेज़

यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के कुछ प्रमुख कोर्सेज़ के बारे में नीचे बताया गया है–

कोर्स अवधि
Bachelor of Arts (BA) 27 महीने
Bachelor of Business Studies (BBS) 27 महीने
Bachelor of Business Administration(BBA) 27 महीने
Master of Business Administration (MBA) 9-12 महीने
Master of Arts (MA) 9-12 महीने
Master Of Science (MS) 9-12 महीने
Master in Management (MIM)  9-12 महीने
Doctor of Business Administration (DBA)
Doctor of Philosophy (PhD)

आप हमारे AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेज़ और यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हैं।

टोक्यो विश्वविद्यालय में फीस

टोक्यो विश्वविद्यालय के लिए ट्यूशन फीस इस प्रकार है–

कोर्सेज औसत वार्षिक शिक्षण शुल्क (Yen)
अंडरग्रेजुएट Yen 5.30-Yen 5.98 लाख (INR 3.50-INR 4 लाख)
पोस्टग्रेजुएट Yen 5.20-Yen 5.98 लाख (INR 3.48-INR 4 लाख)

रहने की लागत

जापान में रहने की लागत छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे रहने की आम दी गई है-

खर्चों के प्रकार राशि (Yen)
एकोमोडेशन 12,000 (INR 7,056)
फूड 800-1,000 (INR 470-588)
यूटिलिटी 18,000 (INR 10,584)
यात्रा 10,000 (INR 5,880)

अपने चुनाव व रहन-सहन के हिसाब से विदेश में रहने के खर्च को आसानी से और अधिक जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

टोक्यो विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए योग्यता

वास्तविक कोर्स की आवश्यकताएं कोर्सेज के अनुसार भिन्न हो सकती हैं, यहां टोक्यो विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले बैचलर्स और मास्टर्स कोर्सेज के लिए सामान्य योग्यताएं इस प्रकार हैं–

बैचलर डिग्री कोर्सेज के लिए योग्यता

  • बैचलर डिग्री कोर्स के लिए आवेदक को 12वीं में प्रथम श्रेणी (60-80%) अंक प्राप्त होने चाहिए।
  • कुछ विशिष्ट बैचलर कोर्स के लिए आवेदक से SAT या ACT स्कोर की मांग की जाती है।
  • यदि ओरिजनल ट्रांसक्रिप्ट अंग्रेजी में नहीं हैं, तो स्टूडेंट को उसका एक ऑफिशियल अनुवाद भी देना होगा। 
  • किसी भी कोर्स के लिए इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जैसे TOEFL, IELTS के स्कोर जरूरी होते हैं।

मास्टर डिग्री कोर्सेज के लिए योग्यता

  • मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम के लिए के लिए सभी आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की बैचलर डिग्री होनी चाहिए। बैचलर डिग्री में  प्रथम या उच्च द्वितीय श्रेणी (2.1) या कम से कम 3.88 (या अंतरराष्ट्रीय समकक्ष) GPA होने चाहिए।
  • इन पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज के लिए GRE स्कोर की जरूरत होती है साथ ही GRE के स्थान पर GMAT स्कोर स्वीकार्य नहीं हैं।
  • यदि ओरिजनल ट्रांसक्रिप्ट अंग्रेजी में नहीं हैं, तो उसका एक आधिकारिक अनुवाद भी देना होगा। 
  • किसी भी कोर्स के लिए इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जैसे TOEFL, IELTS के स्कोर जरूरी होते हैं।

आवश्यक टेस्ट स्कोर

टेस्ट स्कोर
IELTS 6.5
TOEFL iBT 80
TOEFL PBT 550
GRE 160
SAT 1520
ACT 34

क्या आपको IELTS या TOEFL की तैयारी में दिक्कत आ रही है? तो आज ही Leverage Live पर register करें और अच्छे score प्राप्त करें।

टोक्यो विश्वविद्यालय के लिए आवदेन प्रक्रिया

मिशिगन विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया के बारे में नीचे बताया गया है:

  1. सबसे पहले टोक्यो विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  3. फिर वेबसाइट में साइन इन के बाद अपने चुने हुए कोर्स का चयन करें।
  4. अब शैक्षिक योग्यता IELTS, TOEFL, आवश्यक टेस्ट स्कोर, SOP, LOR के साथ एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  5. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म जमा करें और आवश्यक आवेदन शुल्क Yen 10,000 (INR 6,600 ) का भुगतान करें। अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से भी आप संपर्क कर सकते हैं। एक इफेक्टिव SOP लिखने से लेकर एप्लीकेशन प्रक्रिया में भी वे आपकी मदद कर सकते हैं।

आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800572000 पर संपर्क करें

आवश्यक दस्तावेज़

कुछ जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई हैं–

  • सभी ऑफिशियल शैक्षणिक ट्रांसक्रिप्ट और ग्रेड कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • स्कैन किए हुए पासपोर्ट की फोटोकॉपी
  • वीजा
  • अपडेट किया गया CV 
  • GMAT,GRE,IELTS, TOEFL या आवश्यक टेस्ट स्कोर
  • प्रोफेशनल/अकादमिक LORs
  • SOP

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

टोक्यो विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति योजनाएं

टोक्यो विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में नीचे बताया गया है–

  • The University of Tokyo Scholarship: यह छात्रवृत्ति असाधारण योग्यता वाले छात्रों को प्रदान की जाती है। यह चार साल की छात्रवृत्ति है जिसमें प्रवेश शुल्क, ट्यूशन और रहने का खर्च (¥126,000 या 85,000 रू. प्रति माह) शामिल है। अधिकतम दस छात्रों को यह छात्रवृत्ति प्रदान की जा सकती है।
  • Japanese Government (MEXT) Scholarship: Japanese Government (MEXT) scholarship एक चार साल की छात्रवृत्ति है, जो अंतरराष्ट्रीय छात्रों को गृह देश और जापान के बीच प्रवेश शुल्क, ट्यूशन, राउंड-ट्रिप इकोनॉमी-क्लास एयरलाइन टिकट और रहने के खर्च (¥120,000 या 80,000 रू. प्रति माह) को कवर करती है। अधिकतम पांच सफल आवेदकों को छात्रवृत्ति की पेशकश की जा सकती है।

उल्लेखनीय पूर्व छात्र

टोक्यो विश्वविद्यालय के कुछ लोकप्रिय उल्लेखनीय पूर्व छात्रों के नाम नीचे दिए गए हैं-

उल्लेखनीय पूर्व छात्र प्रोफेशन
मसाको जापान की क्राउन प्रिंसेस
रयूनोसुके अकुटागावा लेखक
नोबुसुके किशिओ राजनेता
योशिनोरी ओहसुमी बायोलॉजिस्ट
केंज़ाबुरी e लेखक
केंजो तांगे आर्किटेक्ट
तनिज़ाकी जुनिचिरो लेखक
शिगेरू योशिदा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री
कावा शोमी लेखक
टेड फुजिता रिसर्चर

FAQs

टोक्यो विश्वविद्यालय किसके लिए जाना जाता है?

जापान के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय द्वारा अनुसंधान के तीन नए क्षेत्रों के लिए टोक्यो विश्वविद्यालय को “center of excellence” नामित किया गया है।

टोक्यो विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए कौन सी स्कॉलरशिप योजनाएं हैं?

टोक्यो विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए दो प्रमुख स्कॉलरशिप योजनाएं–
1. The University of Tokyo Scholarship
2. Japanese Government (MEXT) Scholarship

टोक्यो यूनिवर्सिटी के लिए आवश्यक IELTS स्कोर क्या है?

टोक्यो यूनिवर्सिटी के लिए आवश्यक IELTS स्कोर 6.5 है।

MEXT स्कॉलरशिप क्या है?

Japanese Government (MEXT) एक चार साल की छात्रवृत्ति है जो अंतरराष्ट्रीय छात्रों को गृह देश और जापान के बीच प्रवेश शुल्क, ट्यूशन, राउंड-ट्रिप इकोनॉमी-क्लास एयरलाइन टिकट और रहने के खर्च (Yen 1.20 लाख या INR 80,000 प्रति माह) को कवर करती है। अधिकतम पांच सफल आवेदकों को छात्रवृत्ति की पेशकश की जा सकती है।

हम आशा करते हैं कि टोक्यो विश्वविद्यालय से जुड़ी सारी जानकारी आपको इस ब्लॉग के माध्यम से मिल गई होगी। यदि आप भी इस जापान के सबसे प्रतिष्ठित और पुरानी यूनिवर्सिटी में पढ़ने की इच्छा रखते हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert