मॉन्ट्रियल, क्यूबेक में स्थित, कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय की स्थापना 1947 में हुई थी। विश्वविद्यालय को कनाडा में सॉफ्टवेयर विकास विभाग में सर्वश्रेष्ठ के लिए #6 रैंक दिया गया था। कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय जॉन मोल्सन स्कूल ऑफ बिजनेस और स्कूल ऑफ ग्रेजुएट स्टडीज के अपने संकायों के माध्यम से ग्रेजुएट कार्यक्रम, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट, और मास्टर्स जैसे कई कोर्सेज प्रदान करता है। विश्वविद्यालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए क्यूबेक और कनाडा में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों और संस्थानों में से एक है। यदि आप इस विश्वविद्यालय में पढ़ने चाहते हैं तथा और जानकारी जानना चाहते हैं, तो आइए इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय के बारे में।
यूनिवर्सिटी | कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय |
स्थापना | 1974 |
क्वालिटी ऑफ एडुकेशन इन कनाडा रैंकिंग | #1 |
प्लेसमेंट | कुछ कोर्सेज के लिए उपलब्ध |
अंतरराष्ट्रीय स्टूडेंट्स संख्या | 9,500 + |
स्वीकृति दर | 80% |
स्कॉलरशिप | -Narotam Sekhsaria’s Scholarships –Hani Zeini Scholarship -Harvey Fellowship -Global Study Awards |
This Blog Includes:
- अवसंरचना, परिसर और कोर्सेज
- कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय क्यों चुनें?
- कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय रैंकिंग
- कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में स्वीकृति दर
- कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण तिथियां
- कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय के टॉप कोर्सेस और उनके पहले वर्ष की ट्यूशन फ़ीस
- कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में रहने की लागत
- कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए योग्यता
- कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया
- कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में छात्रवृत्तियां
- कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय से प्लेसमेंट
- नोटेबल एलुमनाई
- FAQs
अवसंरचना, परिसर और कोर्सेज
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय छात्रों को सर्वश्रेष्ठ कैंपस जीवन प्रदान करने के लिए भी जाना जाता है क्योंकि यह छात्रों को विश्वविद्यालय टीमों और क्लबों में भाग लेकर एक सक्रिय जीवन शैली के लिए प्रोत्साहित करता है। विश्वविद्यालय का परिसर लगभग 40 एकड़ के क्षेत्र में फैला है। कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय दो परिसरों में फैला हुआ है, लोयोला परिसर और सर जॉर्ज विलियम्स परिसर, बाद वाला मुख्य परिसर है।
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में चार संकाय है। इसे एक स्नातक विद्यालय और कई केंद्रों और संस्थानों की विशेषता भी प्राप्त है। कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय कला और विज्ञान, ललित कला, जीना कोडी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के संकायों में कई कोर्सेज भी प्रदान करता है। विश्वविद्यालय को उच्चतम रोजगार दरों में से एक के रूप में जाना जाता है, जिसमें हर साल 95% से अधिक बैचलर को नियुक्त किया जाता है।
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय क्यों चुनें?
अपनी शिक्षा के लिए कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय को चुने जाने के कुछ कारण नीचे दिए गए हैं–
कार्यक्रम
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय 100 यूजी और 300 पीजी कार्यक्रमों की पेशकश करता है, इसमें स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग, डिजाइन एंड फिजिकल साइंस, स्कूल ऑफ बिजनेस आर्ट्स एंड सोशल साइंस, स्कूल ऑफ हेल्थ एंड लाइफ साइंसेज आदि शामिल हैं।
कैंपस और निवास
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में एक इनडोर एथलेटिक्स केंद्र, जिम, खेल केंद्र और खेल पार्क है। कैंपस सुविधाओं में एक आधुनिक पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, मीटिंग हाउस, स्वास्थ्य केंद्र, ऑन-कैंपस सुपरमार्केट और कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
कम्युनिटी
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में वर्तमान छात्रों, पूर्व छात्रों और कर्मचारियों का एक वैश्विक समुदाय हैं, जो व्यवसाय, कला और दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं। कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र या कर्मचारी आपको एक चैंपियन बनने के लिए सही मार्गदर्शन और प्रेरणा देते हैं।
छात्रवृत्ति की सुविधा
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में कई प्रकार के छात्रवृत्ति कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिन्हें प्राप्त कर छात्र कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में पढ़ने के अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।
टीचिंग मेथड
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में नए अभ्यास और नए रिसर्च के उदाहरणों का उपयोग करके पढ़ाया जाता हैं। यहाँ प्रदान किए जाने वाले कोर्सेज में जो भी पढ़ाया जाता है, वह सब वर्तमान की घटनाओं से जुड़ा हुआ है, जो भविष्य में और आपके करियर में आपकी मदद करेगा।
आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सकेंगे।
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय रैंकिंग
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय की रैंकिंग इस प्रकार हैं–
स्रोत | रैंकिंग |
दा इम्पेक्ट ऑफ रैंकिंग, क्वालिटी ऑफ एडुकेशन इन कनाडा | #1 |
टाइम्स हायर एजुकेशन, इम्पैक्ट रैंकिंग 2022 | #601-800 |
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 | 551-560 |
क्यूएस 2022 में आर्ट्स डिजाइन सब्जेक्ट रैंकिंग | #51-100 |
एआरडब्ल्यूयू (शंघाई रैंकिंग) 2021 | #601-700 |
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में स्वीकृति दर
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय ने छात्रों के पिछले शैक्षणिक रिकॉर्ड और ग्रेड के आधार पर एक चयनात्मक प्रवेश नीति विकसित की है। बैचलर और मास्टर्स के लिए कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय की स्वीकृति दर 78% – 80% के बीच है। इसका मतलब है कि 100 आवेदकों में से केवल 78-80 छात्रों का चयन होता है इसलिए इसे उच्च शिक्षा संस्थान माना जाता है। जिसके लिए आपको एलओआर के साथ एक अच्छा एसएटी स्कोर भी चाहिए जो विश्वविद्यालय प्रवेश में योगदान दे। इसके लिए हमारे Leverage Edu विशेषज्ञों आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय की महत्वपूर्ण तिथियां
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय के नए अपडेट के बारे में नीचे बताया गया है:
- 15 फरवरी 2022 : यूजी कोर्सेस में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
- 20 दिसम्बर-9 जनवरी 2022 : विंटर ब्रेक
- विश्वविद्यालय शरद ऋतु और वसंत में दो प्रमुख इंटेक के लिए आवेदन स्वीकार करता है। अधिकांश कार्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2022 है।
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय के टॉप कोर्सेस और उनके पहले वर्ष की ट्यूशन फ़ीस
टॉप कोर्सेस और उनके पहले वर्ष की ट्यूशन फ़ीस नीचे दी गई है-
कोर्स | अवधि | वार्षिक ट्यूशन फीस (USD और INR में) |
Bachelor of Engineering (BE) | 4 साल | $26.3-29.6 हजार (INR 19.72-22.20 लाख) |
Bachelor of Technology (BTech) | 4 साल | $26.3-29.6 हजार (INR 19.72-22.20 लाख) |
Bachelor of Science (BSc) | 3-4 साल | $26.3-29.6 हजार (INR 19.72-22.20 लाख) |
Bachelor of Business Administration(BBA) | 3 साल | $31.5-32.3 हजार (INR 23.62 -24.22 लाख) |
Master of Business Administration (MBA) | 1 साल | $23.9 हजार (INR 17.92 लाख) |
Post Graduate Diploma in Management (PGDM) | 1 साल | $22.5 हजार (INR 16.87 लाख) |
Master Of Science (MS) | 1 साल | $15.5-22.5 हजार (INR 11.62-16.87 लाख) |
Master in Management (MIM) | 1 साल | $25.3-34.6 हजार (INR 18.97-25.95 लाख) |
Master of Architecture (MArch) | 1 साल | $18.6 हजार (INR 13.95 लाख) |
आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेज और उससे सम्बंधित टॉप यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हैं।
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में रहने की लागत
आप नीचे गए टेबल के आधार पर अपने अध्ययन के पहले वर्ष के लिए अपने विश्वविद्यालय के बजट का अनुमान लगा सकते हैं:
निवास (सिंगल कमरा) | $6,000-6,500 (4-5 लाख ₹) |
भोजन | $5,000 (4 लाख ₹) |
किताबें और सप्लाइज (अनुमान) | $2,000-2,500 (₹1.5-2 लाख) |
विविध खर्च | $500 (37,000 ₹) |
रहने का खर्च अपने रहन-सहन के अनुसार जानने के लिए आप Cost of Living Calculator का उपयोग कर सकते हैं।
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए योग्यता
वास्तविक कोर्स की आवश्यकताएं कार्यक्रम के अनुसार भिन्न हो सकती हैं, यहां कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले बैचलर्स और मास्टर्स कोर्सेस के लिए सामान्य योग्यताएं इस प्रकार हैं–
बैचलर डिग्री पाठ्यक्रम के लिए योग्यता
- बैचलर डिग्री कोर्स के लिए आवेदक को 12वीं में प्रथम श्रेणी (80-85%) अंक प्राप्त होने चाहिए।
- कुछ विशिष्ट बैचलर कोर्स के लिए आवेदक से SAT या ACT स्कोर की मांग की जाती है।
- यदि ओरिजनल ट्रांसक्रिप्ट अंग्रेजी में नहीं हैं, तो स्टूडेंट को उसका एक ऑफिशियल अनुवाद भी देना होगा।
- किसी भी कोर्स के लिए इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जैसे PTE, Duolingo, TOEFL, IELTS के स्कोर जरूरी होते हैं।
मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम के लिए योग्यता
- मास्टर डिग्री पाठ्यक्रम के लिए के लिए सभी आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी की बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- इन पोस्टग्रेजुएट कोर्सेस के लिए GRE स्कोर की जरूरत होती है साथ ही GRE के स्थान पर GMAT स्कोर स्वीकार्य नहीं हैं।
- यदि ओरिजनल ट्रांसक्रिप्ट अंग्रेजी में नहीं हैं, तो उसका एक आधिकारिक अनुवाद भी देना होगा।
- किसी भी कोर्स के लिए इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जैसे PTE, Duolingo, TOEFL, IELTS के स्कोर जरूरी होते हैं।
आवश्यक टेस्ट स्कोर
क्या आप IELTS/TOEFL/SAT/GRE में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते हैं? आज ही इन परीक्षा की बेहतरीन तैयारी के लिए Leverage Live पर रजिस्टर करें और अच्छे स्कोर प्राप्त करें।
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय के लिए आवेदन प्रक्रिया
कैंडिडेट को आवदेन करने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरा करना होगा-
- आपकी आवेदन प्रक्रिया का फर्स्ट स्टेप सही कोर्स चुनना है, जिसके लिए आप हमारे AI Course Finder की सहायता लेकर अपने पसंदीदा कोर्सेज को शॉर्टलिस्ट कर सकते हैं।
- हमारे एक्सपर्ट्स से कॉन्टैक्ट के पश्चात वे हमारे कॉमन डैशबोर्ड प्लेटफॉर्म के माध्यम से कई विश्वविद्यालयों की आपकी आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे।
- अगला कदम अपने सभी दस्तावेजों जैसे SOP, निबंध (essay), सर्टिफिकेट्स और LOR और आवश्यक टेस्ट स्कोर जैसे IELTS, TOEFL, SAT, ACT आदि को इकट्ठा करना और सुव्यवस्थित करना है।
- यदि आपने अभी तक अपनी IELTS, TOEFL, PTE, GMAT, GRE आदि परीक्षा के लिए तैयारी नहीं की है, जो निश्चित रूप से विदेश में अध्ययन करने का एक महत्वपूर्ण कारक है, तो आप हमारी Leverage Live कक्षाओं में शामिल हो सकते हैं। ये कक्षाएं आपको अपने टेस्ट में उच्च स्कोर प्राप्त करने का एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित हो सकती हैं।
- आपका एप्लीकेशन और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद, एक्सपर्ट्स आवास, छात्र वीजा और छात्रवृत्ति / छात्र लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेंगे ।
- अब आपके प्रस्ताव पत्र की प्रतीक्षा करने का समय है जिसमें लगभग 4-6 सप्ताह या उससे अधिक समय लग सकता है। ऑफर लेटर आने के बाद उसे स्वीकार करके आवश्यक सेमेस्टर शुल्क का भुगतान करना आपकी आवेदन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।
आवदेन प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी और मदद के लिए Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर संपर्क करें।
आवश्यक दस्तावेज
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने के लिए नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट होने आवश्यक है:
- सभी आधिकारिक शैक्षणिक ट्रांसक्रिप्टस और ग्रेड कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पासपोर्ट फोटोकॉपी
- वीजा
- अपडेट किया गया रिज्यूमे
- अंग्रेजी भाषा कुशलता परीक्षा के अंक
- सिफारिश पत्र या LOR
- स्टेटमेंट ऑफ़ पर्पस
छात्र वीजा पाने के लिए भी हमारे Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में छात्रवृत्तियां
नीचे कुछ छात्रवृत्ति की सूची दी गई है, जिनके लिए छात्र अप्लाई कर सकते हैं।
स्कॉलरशिप | प्रोग्राम | राशि (CAD/INR) |
Narotam Sekhsaria’s Scholarships | बिज़नेस | $ 26.1 हजार (₹ 20 लाख) |
Hani Zeini Scholarship | बिज़नेस | $ 999 (₹ 75.53 हज़ार) |
Harvey Fellowship | इंजीनियरिंग | $15.9 हजार (₹ 12.07 लाख) |
Inlaks Scholarships | साइंस, मानविकी | $ 99.5 हजार (₹ 75.46 लाख) |
Global Study Awards | बिज़नेस | $ 11.5 हजार (₹ 9.66 लाख) |
GyanDhan Scholarship | बिज़नेस | $1333 (₹ 1 लाख) |
QS Undergraduate Scholarship | बिज़नेस | $ 9.9 हजार (₹ 7.55 लाख) |
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय से प्लेसमेंट
- प्लेसमेंट टीम छात्रों से शुरू में इंटर्नशिप कराती है जिसमें छात्र बैचलर होने के छः महीने बाद काम करते हुए आगे की पढ़ाई भी कर सकते हैं।
- विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान और प्लेसमेंट टीम के बीच एक कड़ी के रूप में कार्य करता है, जिससे प्लेसमेंट आसानी से दी जा सके।
- स्टूडेटन्स को विभिन्न भागों में बांटा जाता है और उन्हें प्रशासनिक और शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाती है जो उनके एक्सपेरिएंस को ओर बढ़ाती है, जिससे प्लेसमेंट आसानी से हो जाता है।
- स्टूडेंट्स विश्वविद्यालय के ओप्पोर्टूनिटी प्लेटफार्म पर साइन अप कर सकते हैं जहां कोई रिक्तियों, घटनाओं, नियोक्ता प्रोफाइल के बारे में पता लगा सकते हैं, और नौकरी से संबंधित मार्गदर्शन और सहायता भी प्राप्त कर सकते हैं।
हालांकि यह अभी भी मैकगिल या प्रिंसटन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों की लीग में नहीं है, लेकिन यह अपने उच्च गुणवत्ता वाले कार्यक्रमों और स्नातक रोजगार की बढ़ती दर के साथ शानदार रूप से लोकप्रिय हो रहा है। यह तुलनात्मक रूप से कनाडा में अध्ययन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए किफायती विश्वविद्यालयों में से एक है और औसत आय वाले परिवारों के आवेदकों के बीच एक पसंदीदा विकल्प बन रहा है।
आप Leverage Finance की मदद से विदेश में पढ़ाई करने के लिए अपने कोर्स और विश्वविद्यालय के अनुसार एजुकेशन लोन भी पा सकते हैं।
नोटेबल एलुमनाई
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय के कुछ नोटेबल एलुमनाई के नाम इस प्रकार हैं:
नोटेबल एलुमनाई | प्रोफेशन |
विल अर्नेटे | अभिनेता |
गेविन मैकइनेस | लेखक |
एंटोनी पोरोस्की | अभिनेता |
जेम्स टपर | अभिनेता |
सैंटिनो मारेला | WWE खिलाड़ी |
ऑस्टिन सेंट जॉन | अभिनेता |
कैथलीन ज़ेलनर | अटॉर्नी |
मेलिसा औफ डेर मौर्य | संगीतकार |
रेजिन चेसग्ने | गायिका |
अन्ना हॉपकिंस | अभिनेत्री |
FAQs
आवेदन के साथ यदि आवश्यक हो तो आवेदकों को व्यक्तिगत विवरण और एक अकादमिक विवरण जमा करना होगा।
कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय में कुछ प्रोग्राम्स के लिए इंटरव्यू की आवश्यकता होती है। यदि कोई उम्मीदवार योग्यता के मानदंडों को पूरा नहीं करता है, तो निश्चित रूप से विश्वविद्यालय इंटरव्यू के लिए बुलाता है। यदि उम्मीदवार किसी अन्य देश से है, तो ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंटरव्यू लिया जाता है।
हमें उम्मीद है कि इस ब्लॉग ने आपको कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय के बारे में सभी जानकारी दी है। लेकिन यदि आपके पास कॉनकॉर्डिया विश्वविद्यालय से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे एक उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।