Yoga Day Kab h: आख़िर 21 जून के दिन ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस?

1 minute read
yoga day in hindi (1)

योग दिवस भारत और दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं। योग से होने वाले इन्हीं फायदों के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है। इंटरनेशनल योगा डे मनाने की शुरुआत 2015 से हुई थी। यह दिन खासतौर पर योग से होने वाले कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से मनाया जाता है, जिसके बारे में आपको जरूर जनना चाहिए। इसलिए आज के इस ब्लॉग में हम yoga day kab h? और क्यों मनाया जाता है के बारे में जनेंगे।

Antarrashtriya Yog Divas Kab Manaya Jata Hai?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 2015 में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हुई थी।  

21 जून को ही क्यों योग दिवस मनाया जाता है?

अब सवाल आता है कि 21 जून को ही क्यों योग दिवस मनाया जाता है ?इसके पीछे यह कारण है कि यह दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है। 21 जून के दिन को ग्रीष्म संक्रांति (Summer Solstice) भी कहते हैं।

भारतीय परंपरा के अनुसार, ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन होता है। सूर्य दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियों को प्राप्त करने के लिए उपयुक्त है। इसलिए, 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चुना गया।

यह भी पढ़ें : Essay on Yoga in Hindi: जानिए परीक्षाओं में आने वाले योग पर निबंध

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहली बार कब मनाया गया?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 27 सितंबर 2014 को संयुक्त महासभा में दुनियाभर में योग दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। इसके बाद तीन महीने के भीतर ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन का ऐलान कर दिया गया। परिणामस्वरुप 21 जून 2015 को दुनियाभर में पहली बार विश्व योग दिवस मनाया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्यों मनाया जाता है?

इंटरनेशनल योगा डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच योग और उसके महत्व के प्रति  जागरुकता पैदा करना है। विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिन योग के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है और इसके फायदे बताए जाते हैं। यह दिन लोगों को रोज़ाना/ नियमित रूप से योगाभ्यास करने की अपील करता है। नियमित योगाभ्यास से शरीर फिट, तंदरुस्त और बीमारियों से लड़ने में अधिक सक्षम बनता है। 

सम्बंधित आर्टिकल्स

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध
योग पर निबंधयोग क्या है
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण योगासन क्या है और योगासन के प्रकार
योगाभ्यास से मिलेंगे यह सभी लाभयोग दिवस कोट्स
21 जून के दिन ही क्यों मनाया जाता है योग दिवसयोग पर स्लोगन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं सूर्य नमस्कार और इसके फायदे
योग का महत्वयोग दिवस क्यों मनाया जाता है
योग दिवस के अवसर पर भेजें ये संदेशयोग की महिमा बताती कविताएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आधारित प्रश्न-उत्तर

FAQs

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम क्या है?

स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दुनिया भर में 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।  इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम वधैव कुटुम्बकम है।

योग के जनक कौन है?

पतंजलि को आधुनिक योग का जनक कहा जाता है।  भारत के कुछ हिस्सों में, तिरुमलाई कृष्णमाचार्य को आधुनिक योग का जनक भी माना जाता है।

योग का पूर्ण रूप क्या है?

YOGA का पूर्ण रूप “Y हमारे उद्देश्य दिशानिर्देश और आकलन” है।  योग धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराओं की एक शाखा है, जो हिंदू धर्म की प्राचीन भारतीय प्रथा से ली गई है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको yoga day kab h से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*