विदेश में पढ़ाई के लिए भारतीय स्टूडेंट्स की पसंद में बदलाव, ये देश बने फेवरेट स्टडी डेस्टिनेशंस

1 minute read
new education policy ko leke delhi me hogi baithak pm modi honge shamil

भारतीय स्टूडेंट्स में विदेश में पढ़ाई को लेकर क्रेज़ पिछले कुछ सालों से काफी बढ़ गया है। वहां की बेहतर स्टडी और अन्य सुविधाओं की वजह से भारतीय छात्रों में विदेश पढ़ने जाने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जब बात विदेश में पढ़ाई की आती है तो भारतीय स्टूडेंट्स की पहली पसंद यूएसए, यूके और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश माने जाते हैं। लेकिन अब इन देशों के अलावा कुछ नए देश भी भारतीय स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनते जा रहे हैं।

ये देश बन रहे हैं स्टडी अब्रॉड के लिए भारतीय स्टूडेंट्स की नई पसंद 

यूके, यूएसए और कनाडा जैसे परंपरागत स्टडी अब्रॉड डेस्टीनेशंस के अलावा अब भारतीय स्टूडेंट्स की नई पसंद आयरलैंड, जर्मनी, फ्रांस और सिंगापुर जैसे देश बनते जा रहे हैं। इसके अलावा मलेशिया और न्यूज़ीलैंड जैसे देशों में भी भारतीय स्टूडेंट्स बड़ी संख्या में पढ़ाई के लिए जाना पसंद कर रहे हैं।

क्वालिटी एजुकेशन और कोर्स डाइवर्सिटी के कारण भारतीय स्टूडेंट्स को पसंद आ रहे नए देश  

भारतीय स्टूडेंट्स के द्वारा आयरलैंड, जर्मनी, फ्रांस, सिंगापुर और न्यूज़ीलैंड जैसे देशों को पसंद करने का कारण इन देशों की क्वालिटी एजुकेशन और कोर्स डाइवर्सिटी है। इसके अलावा इन देशों की यूनिवर्सिटीज़ की अफोर्डेबल ट्यूशन फीस और यहाँ से पढ़ने के बाद बेहतर करियर ऑप्शंस का होना भी बड़ी वजह हैं।

साइंस और रिसर्च के लिए पश्चिमी देश माने जाते हैं बेस्ट  

विदेश में पढ़ने वाले भारतीय स्टूडेंट्स के द्वारा जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों को चुना जाना वहां पर साइंस और रिसर्च के लिए मौजूद बेहतर माहौल एक बड़ी वजह है। पश्चिमी देशों को साइंस और रिसर्च फील्ड के लिए बेस्ट माना जाता है। जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों में रिसर्च के लिए बेस्ट लैब्स और सभी साधन एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*