जानिए फ्रांस में स्टूडेंट लाइफ कैसी है?

1 minute read
386 views
Leverage-Edu-Default-Blog

Studying-in-france.org की 2020/2021 की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस में हर साल 3.70 लाख अंतरराष्ट्रीय छात्र पढ़ने के लिए जाते हैं। विदेश में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों में फ्रांस को टॉप स्टडी अब्रॉड डेस्टिनेशन माना जाता है। पढ़ाई के अलावा फ्रांस अपने कल्चर, फ़ूड, फैशन के लिए भी जाना जाता है। इस ब्लॉग में France में student life के बारे में जानिए विस्तार से।

क्यों करें फ्रांस में पढ़ाई?

France में student life काफी विविध है। नीचे जानिए फ्रांस में पढ़ने के फायदे-

नई भाषा सीखना

फ्रेंच भाषा फ्रांस की राष्ट्रीय भाषा है और यह 300 मिलियन (30 करोड़) लोगों द्वारा बोली जाती है। अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्य है फ्रेंच सीखना जिससे वह आसानी से वहां रह सकते हैं। क्योंकि फ्रांस में सब इंग्लिश नहीं बोलते हैं।

नए लोगो से मिलना

जब आप फ्रांस में पढ़ने के लिए जाएंगे तब वहां बहुत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्र मिलते हैं, यह एक सुनहरा अवसर होता है जिससे हमें उन सभी लोगोंं के बारे में पता लगता है। नए कल्चर और स्टैंडर्ड ऑफ लिविंग के बारे में जानने को मिलता है। यह हमें खुले विचारों और अच्छा नागरिक बनाने में सहायता करता है।

नए तरह का खान-पान

फ्रांस काफी समय से अपने पनीर, ब्रेड, चॉकलेट, वाइन और बेकरी प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। फ्रांस का भोजन यहां छात्र जीवन का हिस्सा हैं। यहां पढ़ाई करने के दौरान छात्र फ्रांस के सभी कैफ़े, बेकरी और फ्रेंच पार्लर्स को explore कर सकते हैं।

काम के साथ पढ़ाई

पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करना यहां आम बात है, यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रों द्वारा भी किया जाता है। यह तरीका सबसे अच्छा है क्योंकि विदेश में पढ़ाई के साथ नौकरी करने से रहने और खाने-पीने का खर्चा आ जाता है। फ्रांस में पढ़ाई के साथ नौकरी करने की अनुमति है जिससे छात्र को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है। एक अंतरराष्ट्रीय छात्र के रूप में आप वहां स्टडी वर्क परमिट के जरिए पार्ट टाइम जॉब कर सकते हैं। इसके अलावा आप MNCs में इंटर्नशिप करके काम का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं।

फ्रांस में टॉप कोर्सेज

France में student life में टॉप कोर्सेज इस प्रकार हैं:

मैनेजमेंट

France में MBA सबसे अधिक किए जाने वाले कोर्सेज में से एक है। दुनिया के सबसे अधिक लोकप्रिय कॉलेज फ्रांस में ही हैं। टॉप B स्कूल्स में से कुछ की एक लिस्ट इस प्रकार है:

प्योर साइंस

फ्रांस के लुई पाश्चर, मैरी और आंद्रे-मैरी एम्पीयर जैसे स्कॉलर्स ने साइंस (फिजिक्स और केमिस्ट्री) में नोबेल प्राइज हासिल किया है। फ्रांस को साइंस के कोर्सेज के लिए आदर्श जगह माना जाता है। फ्रांस फिजिसिस्ट और केमिस्ट्स को अच्छी रिसर्च सुविधाएं देता है। इतना ही नहीं फ्रांस बायोलॉजी और फार्मेसी में रिसर्च प्रदान करने के लिए भी काफी एडवांस है। 

यदि आप साइंस में बैचलर्स/मास्टर्स में रिसर्च करना चाहते हैं, तो फ्रांस एक अच्छा अवसर देता है। France में student life में लोकप्रिय कॉलेज के नाम इस प्रकार हैं:

  • यूनिवर्सिटी पेरिस-सुडो
  • इकोले पॉलीटेक्निक
  • इकोले नॉर्मले सुप्रीयर, पेरिस
  • यूनिवर्सिटि पियरे और मैरी क्यूरी (UPMC)
  • यूनिवर्सिटी जोसेफ फूरियर – ग्रेनोबल 1
  • यूनिवर्सिटी डे स्ट्रासबर्ग

इंजीनियरिंग

France उन छात्रों को भी आकर्षित करता है जो अपना भविष्य engineering में बनाना चाहते हैं क्योंकि यहां बहुत सी अच्छी companies हैं। France में student life में यह रहीं कुछ top की engineering universities।

  • इकोले सेंट्रल डे ल्यों
  • इकोले पॉलीटेक्निक
  • इंस्टीट्यूट नेशनल डेस साइंसेज एप्लिकेस डी ल्यों (आईएनएसए)
  • इकोले सेंट्रल डे पेरिस
  • ग्रेनोबल आईएनपी, ग्रेनोबल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

फिलोसोफी

फ्रांस में आपको अलग-अलग फैशन, आर्ट और कल्चर मिलते हैं जो आपको फिलोसोफी सीखने के लिए प्रेरित करते हैं। यहां से आप कई क्षेत्रों में philosophy कर सकते हैं। France में student life में फिलोसोफी के नाम इस प्रकार हैं:

  • यूनिवर्सिटी पेरिस 1 पंथियन-सोरबोन
  • इकोले नॉर्मले सुप्रीयर, पेरिस
  • यूनिवर्सिटी पेरिस-सोरबोन (पेरिस IV)

रहने की लागत

France में student life छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे रहने की आम लागत दी गई है-

पर्टिक्युलर्स राशि (Euro/महीना)
एकोमोडेशन 200-700 (INR 17,308-60,578)
फूड 130-150 (11,250-12,981)
हेल्थकेयर 380-750 (32,880-64,905)
अन्य खर्चे 100 (8,654)

रहने का खर्च अपने रहन-सहन के अनुसार जानने के लिए आप Cost of Living Calculator का उपयोग कर सकते हैं।

पढ़ने की लागत

France में student life जानने के साथ-साथ वहां पढ़ने की लागत भी जाननी आवश्यक है, जो इस प्रकार है:

ग्रेजुएशन कोर्स

छात्रों के लिए ग्रेजुएशन की पढ़ाई का एक वर्ष का खर्चा Euro 10,000 (INR 8.65 लाख) से Euro 18,000 (INR 15.57 लाख) सालाना के बीच होता है। पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज की एक वर्ष की पढ़ाई का खर्चा Euro 18,000 (INR 15.57 लाख) से Euro 30,000 (INR 25.96 लाख) सालाना के बीच होता है। नीचे टेबल के माध्यम से जानते हैं-

पर्टिक्युलर्स अनुमानित लागत/सालाना (Euro)
प्राइवेट अपार्टमेंट रेंटल  600 (INR 51,924)
स्वास्थ्य बीमा 42 (INR 3,634 रुपये)
यातायात 50-100 (INR 4,327-8,654)
स्कूल सप्लाइज 45 (INR 3,894)
लीज़र 100 (INR 8,654)

मेडिकल कॉस्ट

यह सबसे महत्त्वपूर्ण है और छात्र की उम्र पर निर्भर करता है, यह लगभग Euro 130 (INR 11,250) से Euro 715 (INR 61,876) सालाना तक का होता है।

फ्रांस की टॉप यूनिवर्सिटीज

France में student life में टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम और उनकी QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स 2023 इस प्रकार हैं:

फ्रांस रैंक 2022 QS ग्लोबल रैंक 2023 यूनिवर्सिटीज
1 26 यूनिवर्सिटी पीएसएल (पेरिस साइंस एंड लेटर्स)
2 68 इकोले पॉलीटेक्निक
3 60 सोरबोन विश्वविद्यालय
4 138 सेंट्रल सुपेलेक
5 111 इकोले नॉर्मले सुप्रीयर डे ल्यों
6 =174 इकोले डेस पोंट्स पेरिसटेक
7 259 साइंस पो पेरिस
8 =261 यूनिवर्सिटी डे पेरिस
9 =290 यूनिवर्सिटी पेरिस 1 पंथियन-सोरबोन
10 291 ईएनएस पेरिस-सैकले

आशा करते हैं कि इस ब्लॉग से आपको France में student life के बारे में जानकारी मिली होगी। अगर आप फ्रांस में पढ़ना चाहते हैं तो हमारे Leverage Edu के एक्सपर्ट्स से 1800 572 000 पर कॉल करके आज ही 30 मिनट्स का फ्री सेशन बुक कीजिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

15,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert