UPSC Registration 1 फरवरी से शुरू जानिए कैसे करें अप्लाई

1 minute read
UPSC Registration

Union Public Service Commission (UPSC) के लिए रजिस्ट्रेशन 1 फरवरी को upsc.gov.in पर जारी करेगा। UPSC IAS 2023 एप्लीकेशन फॉर्म भी 1 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। यूपीएससी सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स 2023 आवेदन फॉर्म ऑनलाइन मोड में upsconline.nic.in पर उपलब्ध होगा। UPSC CSE 2023 एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 21 फरवरी, 2023 है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर UPSC 2021-22 इंटरव्यू डेट की घोषणा भी कर दी है। शेड्यूल के मुताबिक, यूपीएससी 2021-22 इंटरव्यू प्रोसेस 30 जनवरी, 2023 से शुरू हो चूका है। UPSC Registration से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ें।

UPSC Registration कैसे करें?

UPSC Registration करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें :

  1. UPSC की आधिकारिक वेबसाइट – upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर “What’s New” सेक्शन में जाएं।
  3. स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी।
  4. यूपीएससी – अधिसूचना 2023 डाउनलोड करें।
  5. IAS एप्लीकेशन फॉर्म 2023 भरने के लिए आगे बढ़ने के लिए, ‘यहां क्लिक करें’ लिंक पर क्लिक करें।
  6. पार्ट 1 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  7. पार्ट 1 रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछे गए विवरण भरें।
  8. आईडी कार्ड और UPSC CSE 2023 मेन्स विवरण भरें।
  9. UPSC IAS 2023 फॉर्म पार्ट 1 में भरे गए विवरण का दोबारा से जांच करें।
  10. अब भाग 2 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  11. दस्तावेज़ और फोटो अपलोड करें।
  12. UPSC IAS 2023 प्रारंभिक परीक्षा केंद्र का चयन करें।
  13. UPSC IAS 2023 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

UPSC Registration के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स

UPSC Registration के लिए कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स नीचे दिए गए हैं :

  • वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर
  • UPSC द्वारा मेंशन किये गए डाइमेंशन्स के अनुसार स्कैन की गई तस्वीर और हस्ताक्षर
  • वैलिड फोटो आईडी स्टेटमेंट
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज (यदि लागू हो)।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण
  • शुल्क भुगतान विवरण डेबिट / क्रेडिट कार्ड, आदि।

यूपीएससी परीक्षा 2023

यूपीएससी परीक्षा 2023 नोटिफिकेशन की रिलीज की तारीख 1 फरवरी 2023 है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 28 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी। आईएएस परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में दी गई हैं:

आयोजनमहत्वपूर्ण परीक्षा तिथियां
यूपीएससी सीएसई 2023 नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि01 फरवरी 2023
यूपीएससी सीएसई 2023 आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि21 फरवरी 2023
यूपीएससी सीएसई 2023 प्रारंभिक परीक्षा शुरू होने की तिथि28 मार्च 2023
सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा के प्रारंभ होने की तिथि, 202315 सितंबर 2023

उम्मीद है कि इस ब्लॉग ने आपको यूपीएससी की तैयारी कैसे करें से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदान की है। यदि आप इसी तरह के और भी आकर्षक ब्लॉग्स पढ़ना चाहते हैं तो आप Leverage Edu Hindi Blogs इस लिंक के द्वारा पढ़ सकते हैं।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*