UPSC CSE Final Result 2022 : टॉप 4 में रहीं लड़कियां,जानिए UPSC CSE 2022 के टॉपर्स की पूरी लिस्ट

1 minute read
UPSC CSE toppers list 2022

UPSC CSE Final Result 2022 कल यानि दिनांक 23.5.2023 को जारी कर दिया गया। UPSC CSE Final Result 2022 में टॉप 4 पर लड़कियों का ही दबदबा रहा।  UPSC CSE Final Result 2022 में पहला स्थान इशिता किशोर ने हासिल किया।  UPSC टॉपर्स टॉप 10 की लिस्ट में कुल 6 लड़कियों ने स्थान बनाया है।  यहाँ UPSC CSE Final Result 2022 के टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट दी जा रही है।  उम्मीद है UPSC 2023 की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए ये टॉपर्स प्रेरणा स्रोत का काम करेंगे।  

UPSC CSE Final Result 2022 : टॉप 10 लिस्ट में भी आधे से ज्यादा लडकियां 

UPSC CSE Final Result 2022 टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट में भी लड़कियां ही बाजी मारती दिखीं।  UPSC CSE Final Result 2022 के टॉप 10 टॉपर्स में कुल 6 लड़कियां हैं और केवल 4 लड़के हैं।  

UPSC CSE Final Result 2022 : ये हैं इस साल के टॉप 10 टॉपर्स 

यहाँ UPSC 2022 के टॉप 10 टॉपर्स की लिस्ट दी जा रही है : 

  1. इशिता किशोर 
  2. गरिमा लोहिया 
  3. उमा हरित एन 
  4. स्मृति मिश्रा 
  5. मयूर हज़ारिका 
  6. गहना नव्या जेम्स 
  7. वसीम अहम भट 
  8. अनिरुद्ध यादव 
  9. कनिका गोयल 
  10. राहुल श्रीवास्तव 

UPSC CSE Final Result 2022 : कुल इतने कैंडिडेट्स रहे UPSC CSE 2022  की फाइनल परीक्षा पास करने में सफल 

UPSC 2022 की परीक्षा में कुल 933 कैंडिडेट्स क्वालीफाई हुए हैं।  इसमें से 613 पुरुष और 320 महिला कैंडिडेट्स हैं।  

2021 में भी टॉप 4 में थीं लड़कियां 

2021 के UPSC CSE के रिज़ल्ट में भी लड़कियां ही टॉप 4 की लिस्ट में शामिल थीं।  2021 की UPSC परीक्षा में पहले स्थान पर श्रुति शर्मा, दूसरे स्थान पर अंकिता अग्रवाल, तीसरे स्थान पर गामिनी सिंघला और चौथे स्थान पर ऐश्वर्या वर्मा रहीं थीं।  जबकि UPSC की 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में इस बार की तरह ही 2021 में भी टॉप 10 की टॉपर लिस्ट में भी लड़कियां ही आगे थीं।  2022 की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में टॉप 10 टॉपर्स में से आधे से ज्यादा यानि 6 लड़कियां ही थीं।  

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*