UPSC एग्जाम के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें, जानें बेस्ट टिप्स

1 minute read
3 views
UPSC Exam ke liye current affairs ki taiyari kaise kare, jane best tips

UPSC भारत के सबसे मुश्किल एग्ज़ाम्स में से एक है।  भारत में हर साल लाखों कैंडिडेट्स UPSC  के लिए फॉर्म भरते हैं लेकिन उनमें से बहुत कम कैंडिडेट्स का ही UPSC क्लियर हो पाता है। UPSC  की परीक्षा में करेंट अफेयर्स अपना एक अलग महत्व रखते हैं।  बिना करेंट अफेयर्स की मदद के UPSC  एग्जाम निकाल पाना लगभग असंभव ही है।  बहुत से कैंडिडेट्स को नहीं पता होता है कि  करेंट अफेयर्स को सही तरीके से याद करने का तरीका क्या होता है।  यहाँ करेंट अफेयर्स के बारे में कुछ टिप्स दिए जा रहें हैं।  इनसे आपको UPSC एग्जाम की तैयारी करने में बहुत मदद मिलेगी। 

UPSC एग्जाम के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी करने के लिए बेस्ट टिप्स 

  • Upsc एग्जाम के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी करने के लिए बेस्ट टिप्स इस प्रकार हैं : 
  • जिन स्रोतों से आप UPSC  की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सीमित रखें। बहुत अधिक पत्र पत्रिकाओं का प्रयोग भी आपको एक तरह से भ्रमित ही करेगा। 
  • रोज अखबार पढ़ें। इससे आपको दुनिया में चल रही राजनैतिक घटनाओं और दूसरी महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है।  
  • करेंट अफेयर्स से सम्बंधित वन लाइनर नोट्स तैयार करें। ये नोट्स एग्जाम से पहले अंतिम दिनों में करेंट अफेयर्स का रिवीज़न करने के लिए आपके बहुत काम आएँगे। 
  • मंथली करेंट अफेयर्स मैगज़ीन पढ़ें। कोई एक अच्छी मंथली करंट अफेयर्स मैगज़ीन जरूर लगा लें।  इसे पूरे ध्यान से पढ़ें और इसमें से नोट्स तैयार करें। 
  • राज्यसभा टीवी और लोकसभा टीवी नियमित रूप से देखें। इससे आपको संसद में हो रही रोज की कार्यवाही के बारे में जानकारी मिलती रहेगी। 
  • UPSC के लिए नोट्स बनाते समय की वर्ड्स का ख़ास ख्याल करें। की वर्ड्स ऐसे चुने जिन्हें आपको बाद  में आसानी से याद रख सकें। 
  • करेंट अफेयर्स का बार बार रिवीज़न करते रहें। इससे आपको करेंट अफेयर्स को याद रखने में आसानी होगी और आप परीक्षा के समय सभी प्रश्नों का अच्छे से उत्तर दे पाएंगे। 

यह भी पढ़ें : हिंदी करेंट अफेयर्स 2023 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert