UPSC 2023 : NFHS 5 UPSC in Hindi : UPSC मेंस के लिए NFHS 5 टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

1 minute read
NFHS 5 upsc in Hindi

UPSC मेंस एग्जाम के लिए NFHS 5 upsc in Hindi एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक माना जाता है। इस साल इससे UPSC मेंस के पेपर में NFHS 5 upsc in Hindi  से  सम्बंधित प्रश्न पूछे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान समय को देखते हुए इस विषय की प्रासंगिता और भी बढ़ जाती है। यहाँ NFHS 5 upsc in Hindi  से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स दिए जा रहे हैं। ये नोट्स छोटे हैं इसलिए याद करने में आसान हैं।  

मुख्य सुर्खियां 

  • पिछले वर्ष राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (NFHS 5) के पांचवे दौर के दूसरे फेज़ की राष्ट्रीय रिपोर्ट जारी की गई है।  
  • इस रिपोर्ट में भारत की प्रजननं क्षमता, शिशु एवं बाल मृत्यु दर परिवार नियोजन और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी प्रस्तुत की जाती है।   

यह भी पढ़ें : UPSC 2023: National Women Commission UPSC: UPSC मेंस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स  

NFHS 5 UPSC के बारे में 

यहाँ NFHS 5 upsc in Hindi के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है : 

  • सर्वेक्षण में भारत की राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रजनन क्षमता, शिशु एवं बाल मृत्यु दर परिवार नियोजन मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, स्वास्थ्य सेवा गुणवत्ता आदि से जुड़ी जानकारी देश के सामने प्रस्तुत की जाती है।  
  • इसमें अब मृत्यु पंजीकारण, बाल टीकाकरण, बच्चों के लिए पोषक तत्वों के घटक और पूर्व विद्यालयी शिक्षा अदि विषय जोड़कर विस्तारित कर दिया गया है।  
  • इसके अंतर्गत स्वास्थ्य सम्बन्धी 30 सतत पोषणीय लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें वर्ष 2030 तक हासिल करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।  
  • NFHS 5 राष्ट्रीय रिपोर्ट वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2021 तक के स्वास्थ्य सम्बन्धी डाटा को सूचीबद्ध करता है।  

यह भी पढ़ें :  UPSC 2023: National Health Mission UPSC: UPSC मेंस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

NFHS 5 रिपोर्ट से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण तथ्य 

यहाँ NFHS 5 upsc in Hindi के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य दिए जा रही हैं  :

उच्चतम और निम्नतम प्रजनन दर :  देश में मेघालय और बिहार में प्रजनन दर सबसे अधिक है जबकि सक्किम और अंडमान निकोबार दीप समूह में  प्रजनन दर सबसे कम है।  

संस्थागत जन्म : भारत में इसकी दर 79% से बढ़कर अब 89% पर पहुँच गई है।  

महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा : वर्ष 2019 – 21 तक भारत में महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा की 29.3% घटनाएं दर्ज़ की गईं।  

बच्चों में टीकाकरण स्तर : NFHS 4 के मुकाबले में NFHS 5 में बच्चों में टीकाकरण 77% तक बढ़ गया है।  

मोटापा : NFHS 4 के मुकाबले में NFHS 5 में देश के विभिन्न राज्यों में मोटापे के मामले काफी तेज़ी से बढ़े हैं।  देश में पुरुषों में मोटापा 19% से बढ़कर  23% हो गया है जबकि महिलाओं में यह आंकड़ा महिलाओं में 21% से बढ़कर 24% हो गया है।  

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 8 August – गांधी जी ने की थी भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत, जानें आज का इतिहास

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*