UPSC Mains एग्जाम 2023 के लिए डबल एस्ट्रॉयड (DART) रिडायरेक्शन टेस्ट टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स

1 minute read
47 views
UPSC Notes for DART Topic

प्रमुख पॉइंट्स 

  • DART की फुल फॉर्म डबल एस्ट्रॉयड रिडायरेक्शन टेस्ट होती है।  
  • यह विश्व का पहला ग्रह रक्षा परीक्षण मिशन है।  
  • इसे नासा के द्वारा एस्ट्रॉयड के टकराने से बचाने के लिए लॉन्च किया गया है।  
  • इसे नासा के द्वारा 26 सितम्बर 2022 को लॉन्च किया गया था।  

DART के बारे में 

  • यह मिशन स्पेसएक्स फालकन 9 रॉकेट के माधयम से लॉन्च किया गया था।  
  • इसका उद्देश्य एक ऐसी तकनीक विकसित करना है जिसके द्वारा यदि भविष्य में कोई एस्ट्रॉयड पृथ्वी से टकराता है तो उसकी दिशा को मोड़ा जा सके और पृथ्वी को इस खतरे से बचाया जा सके।  
  • अंतरिक्ष यान से टकराने के बाद वैज्ञानिक एस्ट्रॉयड का परीक्षण पृथ्वी पर गिरे उसके अवशेषों के बारे में अध्ययन करके किया जा सकेगा।  
  • यह एक आत्मघाती मिशन है जिसमें यह अंतरिक्षयान पूरी तरह से नष्ट हो जाएगा।  

अन्य महत्वपूर्ण बातें  

  • यह एक कम लागत से तैयार किया गया मिशन है।  
  • इसमें 2 सोलर एरेज़ शामिल हैं।  
  • इसमें ईंधन के रूप में के रूप में हाइड्राजीन का प्रयोग किया जाएगा।  
  • इसका अध्ययन पृथ्वी पर मौजूद दूरबीन के द्वारा यह समझने के लिए किया जा सकता है कि डिमोफोर्स को डिडिमोस की परिक्रमा करने में कितना समय लगता है।  
  • यह डिमोरफोस स्‍टेरॉइड अपने से एक अन्‍य विशाल ऐस्‍टरॉइड डिडयमोस के चक्‍कर लगा रहा है। 
  • इसे यह चक्कर पूरा करने में 12 घंटे से अधिक का समय लगेगा।  
  • एस्ट्रॉयड से विमान की टक्कर के बाद उत्पन्न प्रभाव और इसके बाद बने क्रेटर की फोटो खींची जा सकेंगी।  
  • डिमोफोर्स इस अंतरिक्ष यान का लक्ष्य है जो कि एक छोटा सा चन्द्रमा है।  
  • डिमोफोर्स ग्रीक भाषा का शब्द है।  
  • अंतरिक्षयान में एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन इमेजर होता है जिसे ‘डिडिमोस रिकोनिसेंस एंड एस्ट्रॉयड कैमरा फॉर ऑप्टिकल नेविगेशन’ (DRACO) कहा जाता है।
  • DRACO’ से प्राप्त इमेज वास्तविक समय में पृथ्वी पर भेजी जाएंगी और डिमोर्फोस के प्रभाव स्थल और सतह की स्टडी  करने में मदद करेंगी।
  • इसके अलावा इस मिशन में  ‘LICIACube’ (लाइट इटालियन क्यूबसैट फॉर इमेजिंग ऑफ एस्ट्रॉयड) नामक एक छोटा उपग्रह या क्यूबसैट भी साथ भेजा जाएगा।  

यह भी पढ़ें :  Today History in Hindi| 6 June- आज ही के दिन खत्म हुआ था ऑपरेशन ब्लूस्टार, जानें 6 जून की महत्वपूर्ण घटनाएं

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

20,000+ students realised their study abroad dream with us. Take the first step today.
Talk to an expert