CBSE 10th Board Result 2023 के बाद 12th के लिए इफेक्टिव टाइम मैनेजमेंट और स्टडी हैबिट्स कैसे बनाएं?

1 minute read
CBSE 10th board result ke baad 12th ke liye effective time management or study habits kaise banayein

CBSE बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा के परिणाम बहुत जल्द घोषित होने वाले है। हालांकि अभी तक CBSE द्वारा इस संबंध में कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है। हर विद्यार्थी अपने जीवन में रिजल्ट के बाद आगे की पढ़ाई की रणनीति जरूर बनाता है, जो टाइम मैनेजमेंट और सेल्फ स्टडी हैबिट्स में सहायक साबित होती है। इस ब्लॉग में आप जान पाएंगे कि कैसे आप दसवीं के रिजल्ट के बाद इफेक्टिव टाइम मैनेजमेंट और स्टडी हैबिट्स को बना सकते हैं। CBSE बोर्ड रिजल्ट के बाद टाइम मैनेजमेंट और स्टडी हैबिट्स को बढ़ाने के बारे में जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक अवश्य पढ़ें।

कैसे करें टाइम मैनेजमेंट?

विद्यार्थी जीवन में टाइम मैनेजमेंट एक महत्वपूर्ण गुण होता है, इस गुण के बिना आप सफलता के शीर्ष तक नहीं पहुँच सकते हैं। निम्नलिखित तरीकों से आप अपना टाइम मैनेज कर सकते हैं-

टाइम टेबल बनाना

आपकी दिनभर की दैनिक दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, आपको कितना समय कहाँ खर्च करना चाहिए? आदि के बारे में आपको पता होना चाहिए। टाइम टेबल एक ऐसा माध्यम है, जिसकी सहायता से आप अपने समय की संपूर्ण जानकारी रखते हैं जैसे: आप कितना समय पढ़ाई को देंगे, कितना खेलकूद और कितना समय अन्य चीजों पर लगाएंगे।

मजबूत इरादों के साथ टाइम टेबल फॉलो करना

टाइम टेबल बनाने के बाद सबसे जरूरी यही होता है कि आप उस टाइम टेबल को कितनी ईमानदारी के साथ फॉलो करते हैं। यदि आप सही समय पर सही चीजों को करते हैं तो इसके बेहतर परिणाम आपको बहुत जल्द देखने को मिलते हैं।

टाइम टेबल बनाते समय पक्षपाती न होना

टाइम टेबल में हर विषय को बराबर का समय देना चाहिए। ऐसा न करें कि जो विषय आपको अच्छे या सरल लगते हैं, केवल उन्हें टाइम टेबल में ज्यादा जगह दें। हर विषय को सही और समान समय दें तांकि आपकी पकड़ हर विषय पर हो।

टाइम टेबल में खेलों की भूमिका

टाइम टेबल में पढ़ाई के साथ-साथ ऐसे खेलों को भी समय और जगह देना जरूरी होता है, जो आपका शारीरिक और बौद्धिक तौर पर विकास तो करते ही हो, साथ ही जिनमें आपकी रुचि हो। खेलों से आप स्वस्थ भी रहते हैं।

टाइम टेबल में रिवीज़न को भी समय देना

जितना आप पढ़ते हैं उसका रिवीज़न करना भी जरूरी होता है तांकि आप अपनी खामियों पर ध्यान दे सकें। इस तरीके से आप जिन विषयों में  कमजोर होते हैं, उन पर भी विशेष ध्यान दे पाते हैं।

स्टडी हैबिट्स के लिए सेल्फ स्टडी पर ज्यादा फोकस करना

आपका काम सिर्फ लिमिटेड पढाई पर नहीं होना चाहिए। जितना ज्यादा से ज्यादा समय आप अपनी सेल्फ स्टडी पर देते हैं, उतना ही आप अपनी स्टडी हैबिट्स को बढ़ा सकते हैं।

स्टडी हैबिट्स बढ़ाने के लिए योग का सहारा लेना

योग एक ऐसा आसान और प्राचीन तरीका है जो आपका फोकस बढ़ाने में आपकी सहायता करता है। योग की सहायता से आप अपने विज़न को भी व्यापक अथवा बड़ा बना सकते हैं। आपका फोकस और विज़न जितना स्ट्रांग होगा आप उतना ही अपनी स्टडी हैबिट्स को बड़ा पाएंगे।

कौन से वेबसाइट से आप CBSE बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं?

निम्नलिखित वेबसाइट के माध्यम से स्टूडेंट्स आसानी से 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट चेक सकते हैं:-

1. cbse.gov.in
2. cbseresults.nic.in
3. digilocker.gov.in
4. results.gov.in
5. Cbse.nic.in

CBSE बोर्ड रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स क्या हैं?

निम्नलिखित स्टेप्स के माध्यम से आप आसानी से CBSE बोर्ड का रिजल्ट चेक कर सकते हैं-

  • स्टेप 1: CBSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाएं।
  • स्टेप 2: होम पेज पर ‘बोर्ड रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3:  अब CBSE बोर्ड रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें। 10वीं वाले हाईस्कूल के लिंक पर और 12वीं वाले इंटर रिजल्‍ट लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
  • स्टेप 5: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें।
  • स्टेप 6: स्टूडेंट्स यहां से अपनी ई-मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी ले सकते है।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्जाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*