UPSC 2023 : Luna 25 mission in Hindi : UPSC मेंस के लिए Luna 25 मिशन पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

1 minute read
Luna 25 mission in Hindi

UPSC मेंस एग्जाम के लिए लखपति दीदी योजना एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक  है। इस साल UPSC मेंस के पेपर में Luna 25 mission in Hindi से  सम्बंधित प्रश्न पूछे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान समय को देखते हुए इस विषय की प्रासंगिता और भी बढ़ जाती है। यहाँ  Luna 25 mission in Hindi से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स दिए जा रहे हैं। ये नोट्स छोटे हैं इसलिए याद करने में आसान हैं।  

मुख्य सुर्खियां 

  • लूना 25 मिशन रूस के द्वारा 11 अगस्त 2023 में लॉन्च किया गया मून मिशन था।  
  • इसे भारत के चंद्रयान 3 मिशन के बाद लॉन्च किया गया था।  
  • 20 अगस्त 2023 को यह चन्द्रमा की सतह से टकराकर क्रैश हो गया।  

लूना 25 के बारे में 

यहाँ Luna 25 mission in Hindi के बारे में बताया जा रहा है :

  • लूना 25 मॉडर्न रूस का पहला मून लैंडिंग मिशन था।  
  • भारत के चंद्रयान 3 के बाद लांच होने के बावजूद भी इसके भारत के चंद्रयान 3 से पहले चाँद पर लैंड होने के आसार थे।  
  • 20 अगस्त 2023 के दिन चन्द्रमा की सतह से टकरा जाने के कारण लूना 25 क्रैश हो गया।  
  • लूना 25 का 1,750 किलोग्राम का लिफ्ट-ऑफ द्रव्यमान चंद्रयान-3 के मुकाबले में काफी हल्का था जिसके कारण इसकी गति अधिक थी।  
  • लूना 25 का उद्देश्य मिट्टी की संरचना, ध्रुवीय बाह्यमंडल में धूल के कणों का अध्ययन करना और सबसे महत्त्वपूर्ण रूप से सतह पर पानी का पता लगाना है। 
  • लूना 25 के लैंडर के पास मुख्य रूप से आठ पेलोड हैं।  
  • लूना 25 से पहले आख़िरी बार रूस ने अपना अंतिम मून मिशन लूना 24 वर्ष 1970 में लॉन्च किया था।

यह भी पढ़ें : UPSC 2023:UPSC मेंस के लिए धारा 370 टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

चंद्रयान 3 बनाम लूना 25 

यहाँ भारत के चंद्रयान 3 और रूस के लूना 25 का तुलनात्मक अध्ययन किया गया है :

  • लूना 25 भारत के चंद्रयान 3 की तुलना में काफी हल्का था।  
  • यह भारत के चंद्रयान 3 की तुलना में काफी अधिक गतिवान था।  
  • चंद्रयान 3 को केवल एक चंद्र दिवस के लिए डिज़ाइन किया गया है जबकि लूना 25 को 1 साल की अवधि के लक्ष्य के साथ लॉन्च किया गया था। 
  • लूना 25 का मुख्य उद्देश्य चाँद की सतह पर पानी की उपस्थिति का पता लगाना है जबकि चंद्रयान 3 का उद्देश्य पानी के साथ साथ बर्फ का पता लगाना और चाँद की मिट्टी की जांच करना भी है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : Tropical cyclone UPSC in Hindi : UPSC मेंस के लिए उष्णकटिबंधीय चक्रवात टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

लूना 25 के क्रैश होने के कारण 

यहाँ लूना Luna 25 mission in Hindi के क्रैश होने के कारण बताए जा रहे हैं : 

  • लूना 25 सॉफ्ट लैंडिंग के समय किसी तकनीकी खराबी के कारण चन्द्रमा की सतह से टकराकर क्रैश हो गया था।  
  • लैंडिंग से पहले ऑर्बिट बदलते वक्त आसामन्य स्थिति आ गई, जिस वजह से लूना-25 ठीक ढंग से ऑर्बिट बदल नहीं सका।  
  • जिस इंजन को अंतरिक्ष यान को लैंडिंग से पहले की कक्षा में स्थापित करना था, उसने नियोजित 84 सेकंड के बजाय 127 सेकंड तक काम किया। यह लूना 25 के  क्रैश होने का मुख्य कारण था।

 यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 22 August – मद्रास का नाम बदलकर किया गया था चेन्नई, जानें आज का इतिहास

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*