UPSC 2023:Smart city mission UPSC in Hindi :UPSC मेंस के लिए स्मार्ट सिटी मिशन टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

1 minute read
Smart city mission UPSC in Hindi

UPSC मेंस एग्जाम के लिए Smart city mission UPSC in Hindi एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक माना जाता है। इस साल इससे UPSC मेंस के पेपर में Smart city mission UPSC in Hindi से  सम्बंधित प्रश्न पूछे जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान समय को देखते हुए इस विषय की प्रासंगिता और भी बढ़ जाती है। यहाँ Smart city mission UPSC in Hindi से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स दिए जा रहे हैं। ये नोट्स छोटे हैं इसलिए याद करने में आसान हैं।  

मुख्य सुर्खियां 

  • स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत 25 जून 2015 को की गई थी।  
  • इसे मिशन को लॉन्च करने के पीछे का उद्देश्य देश में शहरी विकास की प्रक्रिया को बेहतर बनाना है।  
  • इस योजना के तहत 100 शहरों का चयन किया गया है, जिन्हें स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।  
  • हाल ही में आयोजित किए गए स्मार्ट सिटी पुरस्कार समारोह में इंदौर को पहला पुरस्कार दिया गया। इसेक साथ ही सूरत और आगरा क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।  
  • 27 सितंबर 2023 को इंदौर में आयोजित इस पुरस्कार समारोह में केंद्र शासित प्रदेश की सूची में चंडीगढ़ को पहला स्थान मिला।  
  • स्मार्ट सिटी के मामले में सबसे बेहतरीन राज्य तमिलनाडु को चुना गया।  मध्य प्रदेश इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहा। उत्तर प्रदेश और राजस्थान को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला।  
  • यह पुरस्कार समारोह केंद्र सरकार की ओर से आयोजित किया गया था।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : Tropical cyclone UPSC in Hindi : UPSC मेंस के लिए उष्णकटिबंधीय चक्रवात टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

स्मार्टसिटी मिशन के बारे में 

  • स्मार्ट सिटी मिशन शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय द्वारा 25 जून 2015 को लॉन्च किया गया था।  
  • इसका उद्देश्य भारत में वर्ल्ड क्लास लेवल के इंफ्रास्ट्रक्चर वाले शहरों का विकास करना है।
  • इसके तहत देश में 100 शहरों का चुनाव किया गया है जिन्हें स्मार्ट सिटी के रूप में तैयार किया जाएगा।  
  • इसी क्रम में केंद्र सरकार देश के टॉप 20 स्मार्ट सिटीज़ को पुरस्कृत करती है।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023:UPSC मेंस के लिए धारा 370 टॉपिक पर महत्वपूर्ण शॉर्ट नोट्स 

स्मार्ट सिटी चुने जाने के आधार   

Smart city mission UPSC in Hindi को निम्नलिखित मापदंडों के आधार पर किसी शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया जाता है : 

  • स्मार्ट सिटी को चुनने के पीछे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, पेयजल की बेहतर सुविधा, शिक्षा की व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और शिक्षा व्यवस्था आदि को आधार बनाया गया है।  
  • डिजिटलीकरण, ई गवर्नेंस और आईटी कनेक्टिविटी जैसे विषयों को भी इसमें जोड़ा गया है।  
  • इसके अलावा इस योजना में स्वच्छता, साफ पर्यायवरण और सुशासन को भी ध्यान रखा गया है।  

स्मार्ट सिटी बनाने की प्रक्रिया 

Smart city mission UPSC in Hindi बनाने की प्रक्रिया इस प्रकार है : 

  • सबसे पहले शहर के बारे में डाटा तैयार किया जाता है।  
  • स्मार्ट सिटी बनाने की समय सीमा तय की जाती है।  
  • स्मार्ट सिटी को बनाने के लिए आवश्यक बजट का अनुमान लगाया जाता है।  
  • पहले छोटी परियोजनाओं से शुरुआत की जाती है।  
  • शहर के बुनियादी ढांचे का पता लगाना। 
  • शहर की सभी प्रक्रियाओं का मापन किया जाता है।  
  • अनुभव की समीक्षा की जाती है और एक सामान्य शहर को स्मार्ट शहर बनाने के लिए अन्य परियोजनाओं पर काम करना शुरू किया जाता है। 
  • चरण-दर-चरण दृष्टिकोण का पालन करके, अधिकारी बेहतर जीवन के लिए सामान्य शहरों को स्मार्ट शहरों में बदलने का प्रयास करते हैं 

यह भी पढ़ें : Today History in Hindi | 26 August – भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का हुआ था जन्म, जानें आज का इतिहास

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*