UPSC SUCCESS STORY : जानिए केवल 22 वर्ष की उम्र में बिना कोचिंग के UPSC क्वालीफाई करने वाली चंद्रज्योति सिंह के बारे में 

1 minute read
janiye bina coaching ke upsc qualify karne wali chandrajyoti singh ke bare mein

UPSC भारत ही नहीं विश्व की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों कैंडिडेट्स UPSC सिविल सर्विसेस एग्जाम में बैठते हैं और उसमें से लगभग 1000 ही इस परीक्षा को पूरी तरह से पास कर पाते हैं। UPSC की तैयारी करने के लिए अधिकतर स्टूडेंट्स कोचिंग सेंटर्स की मदद लेते हैं। देश में कई उम्दा कोचिंग सेंटर्स हैं जो कैंडिडेट्स को UPSC की कोचिंग कराते हैं। 

लेकिन कुछ कैंडिडेट्स ऐसे भी होते हैं जो सेल्फ स्टडी करके आईएएस पीसीएस बनने का मुकाम हासिल करते हैं। ऐसी ही एक आईएएस ऑफिसर हैं चंद्रज्योति सिंह। उन्होंने बिना किसी कोचिंग की मदद के केवल 22 साल की उम्र में UPSC का एग्जाम क्वालीफाई कर आईएएस ऑफिसर बनने का सपना सच कर दिखाया। यहाँ आईएएस चंद्रज्योति सिंह के बारे में बताया जा रहा है।  

आर्मी ऑफिसर की बेटी हैं चंद्रज्योति सिंह 

केवल 22 वर्ष की उम्र में आईएएस अधिकारी बनकर सुर्खियां बटोरने वाली चंद्रज्योति सिंह के माता पिता दोनों भारतीय सेना में अधिकारी थे। उनके पिता आर्मी में कर्नल थे और उनकी माता भी इंडियन आर्मी में कर्नल थीं। उनके माता का नाम स्वर्गीय कर्नल दलबारा सिंह और पिता का नाम स्वर्गीय कर्नल मीन सिंह है। सेना में अधिकारी माता पिता होने के कारण उन्हें बचपन से ही घर में अनुशासन और पढ़ाई लिखाई का माहौल मिला था। वे बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और समर्पित थीं।  

स्कूल के दिनों से ही रहीं थीं क्लास टॉपर 

आईएएस अधिकारी चंद्रज्योति सिंह स्कूल के समय से ही मेधावी छात्र रही थीं। उन्होंने अपने 10वीं के बोर्ड एग्जाम में 10 CGPA और 12वीं के बोर्ड एग्जाम में 95.4% अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स से 7.75 CGPA के साथ ग्रेजुएशन की थी।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस लिए निबंध लेखन के लिए बेस्ट टिप्स  

UPSC की तैयारी के लिए लिया एक साल का ब्रेक 

बिना कोचिंग के UPSC का एग्जाम क्वालीफाई करने वालीं आईएएस अधिकारी चंद्रज्योति सिंह ने UPSC की तैयारी करने के लिए ग्रेजुएशन के बाद एक साल का ब्रेक लिया था। इस एक साल के अंतराल में उन्होंने बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी से ही UPSC का एग्जाम क्वालीफाई करने में सफलता प्राप्त की। उन्होंने UPSC की परीक्षा में 28वीं रैंक प्राप्त की थी।  

प्रतिदिन आठ से दस घंटे की पढ़ाई 

आईएएस ऑफिसर चंद्रज्योति सिंह ने UPSC की तैयारी करने के लिए दिन में प्रतिदिन आठ से दस घंटे का समय पढ़ाई के लिए दिया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पढ़ाई के बीच में छोटे छोटे ब्रेक लेना भी महत्वपूर्ण है।  

करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान दिया 

चंद्रज्योति सिंह UPSC की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को करेंट अफेयर्स पर विशेष ध्यान देने के लिए कहती हैं। उन्होंने करेंट अफेयर्स पर खुद भी बहुत मेहनत की थी। इसके अलावा वे जनरल नॉलेज पर भी ख़ास ध्यान देने के लिए ज़ोर देती हैं।  ये दोनों UPSC का एग्जाम क्वालीफाई करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।  

मॉक टेस्ट प्रैक्टिस ज़रूर करें 

आईएएस चंद्रज्योति सिंह मॉक टेस्ट प्रैक्टिस को UPSC की तैयारी का अहम हिस्सा मानती हैं। उनके मुताबिक UPSC की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स को प्रतिदिन कम से कम एक मॉक टेस्ट पेपर तो ज़रूर प्रैक्टिस करना चाहिए। इससे कैंडिडेट्स को वास्तविक पेपर का आइडिया मिलता है और उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होता है।  

उम्मीद आपको हमारा यह ब्लॉग 12th fail फिल्म से ये बातें सीख सकते हैं अभ्यार्थी, एग्जाम क्वालीफाई करने में मिलेगी मदद पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य ज्ञानवर्धक और रोचक लेख पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*