UPSC 2023 : इन टिप्स से पाएं UPSC सिविल सर्विसेस के इंटरव्यू 2023 में सफलता 

1 minute read
UPSC 2023 : in tips se paye UPSC civil services ke interview 2023 mein safalta

रविवार दिनांक 24.9.2023 को UPSC सिविल सर्विसेस की परीक्षा का फाइनल पेपर भी संपन्न हो गया। पूरे 5 दिनों तक चलने वाली यह परीक्षा 15 सितम्बर से 24 सितम्बर के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दिनांक 15, 16, 17, 23, और 24 सितम्बर को आयोजित की गई थी। 

जिन कैंडिडेट्स का UPSC मेंस का एग्जाम अच्छा हुआ है वे इस समय तुरंत ही UPSC सिविल सर्विसेस के इंटरव्यू की तैयारियों में जुट गए होंगे। पिछले वर्ष के आधार पर अनुमान लगाएं तो UPSC सिविल सर्विसेस का इंटरव्यू जनवरी 2023 से मार्च 2023 के बीच आयोजित किया जा सकता है। यानी कि अब UPSC के इंटरव्यू में अधिक समय नहीं बचा है। यहाँ कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से आप UPSC के इंटरव्यू में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : UPSC मेंस लिए निबंध लेखन के लिए बेस्ट टिप्स 

UPSC सिविल सर्विसेस इंटरव्यू 2023 में सफल होने के लिए टॉप 10 टिप्स 

यहाँ UPSC सिविल सर्विसेस इंटरव्यू 2023 में सफल होने के लिए टॉप 10 टिप्स दिए जा रहे हैं : 

  • ईमानदार रहें : आप UPSC इंटरव्यू के समय आप ईमानदार और ओरिजिनल बनकर रहें। अगर आप वे बनकर दिखाएंगे जो आप हैं नहीं तो आप पकड़े जाएंगे और इससे इंटरव्यूअर पर आपका बुरा प्रभाव पड़ेगा।  
  • कॉन्फिडेंट दिखें : कॉन्फिडेंस किसी भी इंटरव्यू में एक बहुत बड़ी भूमिका अदा करता है। जितना आप कॉन्फिडेंट दिखेंगे उतना आपके लिए अच्छा होगा। अपने ऊपर और अपनी तैयारी पर पूरा विश्वास रखें और कॉन्फिडेंट रहें।  
  • शांत रहें : UPSC मेंस एग्जाम के समय पूरी तरह से शांत रहें। बिलकुल भी घबराएं नहीं। इसे किसी अन्य इंटरव्यू की तरह ही लें।  
  • इंटरव्यू में अपने विचारों को स्पष्टता से रखें : इंटरव्यू के समय सबसे अधिक ज़रूरी है कि आप अपने विचारों को इंटरव्यूअर को अच्छे से समझा सकें। इसके लिए आपका उच्चारण साफ होना बहुत ज़रूरी है। उच्चारण का अभ्यास करने के लिए आप शीशे के सामने बोलने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। 
  • इंटरव्यूअर की आँखों में देखकर बात करें : आप इंटरव्यूअर की आँखों में देखकर उनसे बात करें। इससे आप कॉन्फिडेंट लगेंगे।  
  • बॉडी लैंग्वेज का ध्यान रखें : UPSC के इंटरव्यू के समय बॉडी लैंग्वेज बहुत मायने रखती है। इंटरव्यू के समय अपनी बॉडी लैंग्वेज को पॉज़िटिव रखें। कुर्सी पर सीधे होकर और सही मुद्रा में बैठें।  
  • अपने DAF को जानें : आपने UPSC इंटरव्यू में डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म में जो जानकारी भरी हैं उनके बारे में आपको अच्छे से जानकारी होनी चाहिए। UPSC के इंटरव्यू में उसी से सम्बंधित प्रश्न आपसे पूछे जाएंगे।  
  • करेंट अफेयर्स को अच्छे से याद कर लें : UPSC के इंटरव्यू में करेंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्न बहुत पूछे जाते हैं। UPSC इंटरव्यू के लिए देश और दुनिया के करेंट अफेयर्स से अच्छी तरह से अपडेट रहें।  
  • इंटरव्यू के समय इंटरव्यूअर से बहस न करें : UPSC के इंटरव्यू के समय इंटरव्यूअर के साथ किसी टॉपिक पर बहस न करें। इससे आपके प्रति उसका नजरिया नेगेटिव बन सकता है।  
  • ड्रेस कोड का ध्यान रखें : UPSC के इंटरव्यू के समय ड्रेस कोड बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। आप फॉर्मल कपड़े और फॉर्मल जूते पहन सकते हैं। बालों को अच्छे से काढ़ें और कपड़े साफ़ एवं ठीक से इस्त्री किए होने चाहिए।  

यह भी पढ़ें : UPSC 2023 : जानिए UPSC सिविल सर्विसेस मेंस एग्जाम की अनुमानित कटऑफ 

    ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।  

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*