UPPSC RO ARO Exam Date 2024: 22 दिसंबर को होगी परीक्षा, देखें एग्जाम पैटर्न

1 minute read
UPPSC RO ARO Exam Date 2024

UPPSC RO ARO Exam Date 2024: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रिव्यु ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिव्यु ऑफिसर (ARO) पदों के लिए प्रीलिम्स एग्जाम डेट जारी कर दी है। UPPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह एग्जाम 22 दिसंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम से पहले आयोग के द्वारा इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड के बारे में जानकारी उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगाी। UPPSC RO ARO पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2023 से शुरू होकर 24 नवंबर 2023 तक खुली थी।

UPPSC RO ARO Exam Date 2024 – यूपीपीएससी आरओ एआरओ परीक्षा तिथि

इस एग्जाम की डेट और अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण आयोजनमहत्वपूर्ण तिथियां
UPPSC RO ARO के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट9 अक्टूबर 2023
UPPSC RO ARO के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट24 नवंबर 2023
UPPSC RO ARO के लिए आवेदन फीस भरने की लास्ट डेट24 नवंबर 2023
UPPSC RO ARO प्रीलिम्स एग्जाम डेट 22 दिसंबर 2024

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: DSSSB Nursing Officer Exam Date 2024: 12 अगस्त से 26 सितंबर तक होगा एग्जाम, जानें पूरा शेड्यूल

UPPSC RO ARO एग्जाम का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

UPPSC RO ARO एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • स्टेप 1: UPPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं।
  • स्टेप 2: होमपेज पर ‘activity dashboard’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद एडमिट कार्ड (जारी होने पर) सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 4: अब लॉगिन करने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • स्टेप 5: इसके बाद स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • स्टेप 6: अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

UPPSC RO ARO के लिए एग्जाम पैटर्न

UPPSC RO ARO के लिए एग्जाम पैटर्न नीचे दिया गया है-

पेपर्ससब्जेक्ट्सटोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्सएग्जाम ड्यूरेशन
पेपर – 1सामान्य अध्ययन140140120 मिनट
पेपर – 2सामान्य हिंदी606060 मिनट
टोटल200200

यह भी पढ़ें: AFCAT 2 Exam Date: 9 से 11 अगस्त को होगी परीक्षा, यह है एग्जाम पैटर्न

उम्मीद है कि UPPSC RO ARO Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*