किंग्स कॉलेज भारत के इस शहर में खोलेगा अपना कैम्पस, विदेशी फैकल्टी से पढ़ सकेंगे छात्र 

1 minute read
kings college ne bharat ke iss shahar mein khola apna campus

यूनाइटेड किंगडम की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी किंग्स कॉलेज अपना एक कैम्पस भारत में खोलन जा रहा है। किंग्स कॉलेज  उत्तर भारत के मिलेनियम सिटी कहे जाने वाले हरियाणा के शहर गुरुग्राम में अपना कैम्पस खोलेगी। इस कैम्पस में स्टूडेंट्स को पढ़ाने के लिए विदेशी फैकल्टी स्टाफ को भर्ती किया जाएगा।  

गुरुग्राम के दो संस्थानों ने किंग्स यूनिवर्सिटी के साथ किया करार 

गुरुग्राम के दो बड़े शिक्षा संस्थानों ग्लोबल एजुकेशनल वेंचर और स्वामी विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने किंग्स यूनिवर्सिटी के साथ गुरुग्राम में एक कैम्पस स्थापित करने के लिए करार किया है। 

यह भी पढ़ें : Today School Assembly News Headlines in Hindi (7 April)  स्कूल असेंबली के लिए 7 अप्रैल की मुख्य समाचार सुर्खियां

2025 से शुरू हो जाएगा कॉलेज 

आधिकारिक जानकारी के अनुसार किंग्स कॉलेज का यह भारतीय कैम्पस अगले साल यानि वर्ष 2025 से शुरू हो जाएगा। संस्थान के प्रशासन की ओर से बताया गया है कि किंग्स कॉलेज का यह कैम्पस कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की ही शिक्षा पद्धति को ही अपनाएगा। 

फैकल्टी स्टाफ में अधिकतर विदेशी टीचर्स होंगे   

भारत में शुरू किए जा रहे किंग्स कॉलेज के इस कैम्पस में अधिकतर टीचर्स यूके एवं यूरोप के दूसरे देशों से भर्ती किए जाएंगे। इसके अलावा विषय की ज़रूरतों को देखते हुए भारतीय टीचर्स को भी भर्ती किया जाएगा। इसके अलावा इस कैम्पस में एडमिशन प्रोसेस से जुड़े सारे नियम किंग्स कॉलेज वाले ही लागू किए जाएंगे।  

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 06 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

किंग्स यूनिवर्सिटी के बारे में 

किंग्स कॉलेज लंदन (केसीएल) लंदन यूनिवर्सिटी के मुख्य कॉलेजों में से एक है। वर्ष 1829 में किंग जॉर्ज चतुर्थ और तब के ब्रिटिश प्रधानमंत्री द्वारा स्थापित यह इंग्लैण्ड की चौथी सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी है। किंग्स कॉलेज के कुल पांच परिसर हैं। मध्य लन्दन में इसका सबसे पुराना परिसर है। कुल रजिस्ट्रेशन के हिसाब से यह यूनाइटेड किंगडम की पांचवीं सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है।  इसकी शैक्षणिक गतिविधियाँ नौ संकायों में व्यवस्थित हैं, जिन्हें कई विभागों, केंद्रों और अनुसंधान प्रभागों में विभाजित किया गया है। किंग्स यूनिवर्सिटी में प्रतिवर्ष पूरी दुनिया से लगभग 70,000 से भी अधिक छात्र प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। 

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*