UPJEE 2024 Admit Card: jeecup.admissions.nic.in पर जारी हुए एडमिट कार्ड, जरूर चेक करें ये डिटेल्स

1 minute read
UPJEE 2024 Admit Card

UPJEE 2024 Admit Card: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन कॉउंसिल या UPJEE द्वारा आज, 28 मई 2024 को UPJEE एडमिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उत्तर प्रदेश जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (UPJEE) 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic से JEECUP हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

JEECUP द्वारा उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम को 13 जून 2024 से 20 जून 2024 के बीच राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। JEECUP 2024 को पहले 16 मार्च 2024 से 22 मार्च 2024 तक आयोजित होना था, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया। साथ ही पहले इसके एडमिट कार्ड को 10 मार्च 2024 को जारी किया जाना था, जो कि अब जारी हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें : स्कूल असेंबली के लिए 28 मई की मुख्य समाचार सुर्खियां

UPJEE 2024 Admit Card: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

UPJEE 2024 के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें;

स्टेप 1. JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. होम पेज पर उपलब्ध UPJEE 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब नए पेज पर अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अब आपका एडमिट कार्ड आपको स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

स्टेप 5. एडमिट कार्ड पर सभी डिटेल्स को ध्यान से जांचें और इसे डाउनलोड करें।

स्टेप 6. भविष्य के लिए आप अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट भी निकलवा लें।

एडमिट कार्ड पर वेरीफाई करें ये डिटेल्स

उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि एडमिट कार्ड पर दी गई सभी डिटेल्स सही हैं। इसमें कोई त्रुटि हो तो आप उसको ठीक कराने के लिए तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए। JEECUP 2024 हॉल टिकट डाउनलोड करते समय, उम्मीदवारों को निम्नलिखित डिटेल्स को वेरीफाई करना होगा;

  • कैंडिडेट का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • एग्जाम का नाम
  • एग्जाम शेड्यूल
  • एग्जाम शिफ्ट
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा हेतु निर्देश

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 28 मई 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*