JEE Advanced 2023 : कब आएगी जेईई एडवांस्ड की कट ऑफ और रिजल्ट? यहां पढ़ें पूरी अपडेट

1 minute read
JEE Mains & Advanced 2023

जेईई एडवांस 2023 (JEE Advanced 2023) एग्जाम 4 जून को होने के बाद आंसर की, रिजल्ट और कटऑफ जारी होने का इंतजार रहता है तो वहीं कुछ स्टूडेंट्स इस बार एग्जाम एनालिसिस कर रहे हैं कि पिछली बार के मुकाबले या बीते वर्षों के मुकाबले इस बार का जेईई एडवांस्ड एग्जाम कैसा रहा है। जेईई एडवांस 2023 के लिए पेपर 1 और पेपर 2 के प्रत्येक पेपर में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ के सवाल शामिल रहे। 

पेपर के पैटर्न को समझने के लिए स्टूडेंट्स सैंपल टेस्ट के साथ पिछले वर्ष के पेपर्स की प्रैक्टिस करते हैं और प्रतियोगी परीक्षा देने से पहले बीते कुछ सालों के पेपर सॉल्व करते हैं। इस बार के ए्गाजम को देखें तो स्टूडेंट्स का कहना है कि केमेस्ट्री का पेपर पिछले साल के जैसा ही रहा। फिजिक्स पिछले साल की तुलना में ज्यादा आसान थी। मैथमेटिक्स का पेपर पिछले साल की तरह लंबा और कठिन रहा। 

JEE Advanced 2023 : फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट 

जेईई एडवांस्ड 2023 (JEE Advanced 2023) का रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर होगा। JEE Advanced 2023 कट-ऑफ और स्कोर की मदद से स्टूडेंट्स IIT से Btech के कोर्सेज में एडमिशन ले सकेंगे। जेईई एडवांस्ड 2023 रैंक कैंडिडेट्स को एंट्रेंस एग्जाम में अंकों के हिसाब से दी जाएगी। 

18 जून को आ सकता है JEE Advanced 2023 रिजल्ट

ऑफिशियल जानकारी के अनुसार JEE Advanced 2023 आंसर की 11 जून को जारी होगी। कैंडिडेट्स JEE Advanced 2023 आंसर की PDF पेपर 1 और 2 के लिए उपलब्ध होने पर डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए 11 जून सुबह 10 बजे से 12 जून शाम 5 बजे तक का समय दिया जाएगा। 18 जून को फाइनल JEE Advanced 2023 का रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।

ऐसे ही अन्य महत्वपूर्ण एग्जाम अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu Hindi Blogs के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*