छात्र जो लॉ में अपना करियर बनाना चाहते हैं उनके लिए बेस्ट स्टडी अब्रॉड डेस्टिनेशन यूके है। यूके से लॉ में मास्टर्स करने के बाद आपको अनेक फायदे मिलते हैं। विभिन्न क्षेत्र में अच्छी नौकरियों के अवसर प्राप्त होते हैं, आपके लिए बैंक से लेकर कॉर्पोरेट सेक्टर तक जॉब के सभी दरवाजे खुले हैं। अगर आप UK से LLM करने की सोच रहे हैं, और यह जानना चाहते हैं की UK में LLM कैसे करें और किस यूनिवर्सिटी से करें तो हमारा ब्लॉग आपकी यह जानने में मदद करेगा।
This Blog Includes:
यूके में LLM क्यों करें?
UK में LLM करने का सबसे बड़ा फायदा स्टूड़ेट्स को लीडिंग इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन के साथ लॉ फर्म में काम करने का मौका मिलता है। इसके अलावा नीचे कुछ कारण दिए गए हैं कि क्यों यूके को LLM के लिए दुनिया भर में सबसे बढ़िया देश माना जाता है-
- QS रैंकिंग 2022 के अनुसार यूके की 3 लॉ यूनिवर्सिटीज दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में शामिल है।
- कानूनी क्षेत्र में मिलने वाली सैलरी, यूके में अन्य क्षेत्र में मिलने वाली सैलरी के औसत से 20% अधिक है।
- UK में LLM करने के बाद आप अलग अलग क्षेत्रों में अपना करियर बना सकते है जैसे-आर्बिट्रेटर, लॉयर, लीगल एडवाइजर आदि।
- UK में LLM की डिग्री को विश्व मान्यता प्राप्त है।
- UK में LLM में स्पेशलाइजेशन के बहुत सारे विकल्प हैं, जैसे- टेक्नोलॉजी लॉ, कॉर्पोरेट लॉ, जेंडर स्टडीज़, ह्यूमन राइट्स लॉ आदि।
- इंटर्नशिप के दौरान आपको एक मजबूत कानूनी नेटवर्क बनाने का अवसर मिलेगा।
LLM में स्पेशलाइजेशन
LLM में स्पेशलाइजेशन की लिस्ट नीचे दी गई है-
- टेक्नोलॉजी लॉ
- कॉर्पोरेट लॉ
- जेंडर स्टडीज़
- ह्यूमन राइट्स लॉ
- इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स
- पब्लिक लॉ
- रीजनल लॉ
- रिलीजियस लॉ
- रिसोर्सेज एंड एनवायरनमेंट
- टेलेकम्युनिकशन्स लॉ
- ट्रांसपोर्टेशन लॉ
- क्रिमिनल लॉ
यूके में LLM के लिए टॉप यूनिवर्सिटीज
UK में LLM प्रदान करने वाली टॉप यूनिवर्सिटीज के नाम इस प्रकार हैं:
टॉप यूनिवर्सिटीज | QS 2022 ग्लोबल रैंकिंग्स [लॉ] |
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय | 2 |
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय | 3 |
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस | 7 |
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन | 13 |
किंग्स कॉलेज लंदन | 15 |
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय | 17 |
क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | 26 |
डरहम विश्वविद्यालय | 49 |
मैनचेस्टर विश्वविद्यालय | 58 |
ब्रिस्टल विश्वविद्यालय | =66 |
आप UniConnect के जरिए विश्व के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन विश्वविद्यालय मेले का हिस्सा बनने का मौका पा सकते हैं, जहाँ आप अपनी पसंद के विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि से सीधा संपर्क कर सक सकते हैं।
पढ़ने की लागत
एक भारतीय student के लिए UK में LLM की पढ़ाई करने का औसत खर्च लगभग GBP 35-40,000 (INR 35-40 लाख) तक हो सकता है। नीचे यूनिवर्सिटीज के हिसाब से फीस दी गई हैं-
यूनिवर्सिटीज | औसत सालाना फीस (GBP) |
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय | 37,000 (INR 37.77 लाख) |
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय | 34,000 (INR 34.50 लाख) |
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस | 25,000 (INR 25.79 लाख) |
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन | 29,000 (INR 29.14 लाख) |
किंग्स कॉलेज लंदन | 29,000 (INR 29.42 लाख) |
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय | 22,000 (INR 22.39 लाख) |
क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | 25,000 (INR 25.51 लाख) |
डरहम विश्वविद्यालय | 20,000 (INR 20.96 लाख) |
मैनचेस्टर विश्वविद्यालय | 21,000 (INR 21.22 लाख) |
ब्रिस्टल विश्वविद्यालय | 20,000 (INR 20.35 लाख) |
रहने की लागत
यूके में रहने की लागत छात्रों की लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे रहने की आम लागत दी गई हैं-
खर्चे | कॉस्ट (GBP) |
वीजा एप्लीकेशन के लिए शुल्क | 348 (INR 34,800) |
हाउसिंग | 500 (INR 50,000)/महीना |
ट्रांसपोर्टेशन | 150-200 (INR 15,000-20,000)/महीना |
फोटो | 150-200 (INR 15,000-20,000)/महीना |
क्लोथिंग | 50 (INR 5,000)/महीना |
टेलीफोन और मोबाइल | 50 (INR 5,000)/महीना |
अपने चुनाव व रहन-सहन के हिसाब से विदेश में रहने के खर्च को आसानी से और अधिक जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।
योग्यता
UK में LLM करने के लिए नीचे योग्यता दी गई है-
- आपके पास LLB, BA LLB में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- UK में LLM के लिए कुछ यूनिवर्सिटीज, 1-2 साल के कार्य अनुभव की भी मांग करती है।
- एक अच्छा IELTS/ TOEFL स्कोर होना आवश्यक है।
- SOP
- इंग्लिश निबंध
- LOR
- अपडेटेड CV
- कुछ यूनिवर्सिटीज यूके में मास्टर्स के लिए GRE अंकों की मांग भी करती हैं।
यूनिवर्सिटीज | योग्यता |
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय | बैचलर्स (3/4 वर्ष) में 65%-75% |
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय | बैचलर्स (4 वर्ष) में 75% |
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस | बैचलर्स में 65%-75% |
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन | बैचलर्स में 60% |
किंग्स कॉलेज लंदन | बैचलर्स में 65%-70% |
एडिनबर्ग विश्वविद्यालय | बैचलर्स में 60% |
क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन | बैचलर्स (न्यूनतम 3 वर्ष) में 60% to 70% |
डरहम विश्वविद्यालय | बैचलर्स में 60%-70% |
ग्लासगो विश्वविद्यालय | बैचलर्स में 50% |
ब्रिस्टल विश्वविद्यालय | लॉ में बैचलर्स |
आप Leverage Live की मदद से IELTS/ TOEFL/ GMAT/GRE/ SAT/ ACT जैसे एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। लाइव डेमो के लिए अभी Leverage Live पर अपना फ्री डेमो बुक करें।
आवेदन प्रक्रिया
UK में LLM करने के लिए नीचे आवेदन प्रक्रिया दी गई है-
- यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करें। यहाँ से आपको यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होंगे।
- यूजर आईडी से अकाउंट साइन-इन करें और डिटेल्स भरें।
- अपना कोर्स सेलेक्ट करें।
- एकेडेमिक क्वालिफिकेशन भरें।
- एम्प्लॉयमेंट हिस्ट्री भरें।
- रजिस्ट्रेशन फीस भरें।
- अंत में एप्लीकेशन फीस सबमिट करें।
हम आपकी आकर्षक SOP और LOR बनाने में भी मदद करते हैं, ताकि आपकी एप्लीकेशन बिना किसी परेशानी के जल्दी सेलेक्ट कर ली जाए।
आवश्यक दस्तावेज़
UK में LLM करने के लिए नीचे नीचे आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट दी गई है-
- 10वीं और 12वीं कक्षा के अकादमिक ट्रांसक्रिप्टस।
- सभी अधिकारिक शैक्षणिक ट्रांसक्रिप्शन और ग्रेड कार्ड
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- पासपोर्ट फोटो कॉपी
- वीज़ा
- अपडेट किया गया रिज्यूमे
- अंग्रेजी भाषा कुशलता परीक्षा के अंक
- सिफारिश पत्र या LOR
- स्टेटमेंट ऑफ पर्पस (SOP)
छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।
छात्रवृत्तियां
UK में Law छात्र छात्रवृत्तियों की सहायता से भी कर सकते हैं, नीचे इनके नाम दिए गए हैं-
यूनिवर्सिटीज | छात्रवृत्तियां |
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय | Oxford-Finnis Graduate Scholarship in Law |
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय | Prathiba M Singh Cambridge Scholarship |
लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस | Marchant Foundation LLM Scholarship |
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन | LLM Opportunity Scholarship |
किंग्स कॉलेज लंदन | Norman Spink Scholarship |
जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी
UK में LLM के लिए कुछ बेस्ट जॉब प्रोफाइल्स और सैलरी नीचे टेबल में दी गई है।
जॉब प्रोफाइल्स | सालाना औसत सैलरी (GBP) |
आर्बिट्रेटर | 66-68,000 (INR 66-68 लाख) |
बैरिस्टर | 66-68,000 (INR 66-68 लाख) |
लॉयर | 38-40,000 (INR 38-40 लाख) |
पैरालीगल | 29-31,000 (INR 29-31 लाख) |
लीगल एग्जीक्यूटिव | 35-37,000 (INR 35-37 लाख) |
लीगल कंसलटेंट | 42-44,000 (INR 42-44 लाख) |
लीगल राइटर | 24-26,000 (INR 24-26 लाख) |
मुख्य रोज़गार क्षेत्र
UK में law करने के बाद मुख्य रोज़गार क्षेत्र कौन से हैं, इसकी लिस्ट दी गई है-
- जुडिशरी
- लीगल रिसर्चर
- लीगल एनालिस्ट
- लॉ बुक राइटर
- रिपोर्टर या पत्रकार
- प्राइवेट कंपनियां
- लीगल ऑउटसोर्सिंग
- सरकारी सेवाएं
- टीचिंग
- लॉ फर्म्स
- कंसल्टैंसीज़
- फाइनेंस
- कॉर्पोरेट
- मीडिया और पब्लिशिंग होउसेज़
- कोर्टहाउस
- अंतरराष्ट्रीय संगठन जैसे UNO या UNICEF
- NGO
- FMCG
- रियल एस्टेट
- बैंकिंग
- रिटेल
- बीमा
- एडवरटाइजिंग
FAQs
UK में LLM की पढ़ाई करने में 1-2.5 वर्ष तक का समय लगता है।
हर यूनिवर्सिटी की अलग-अलग फीस होती है। लेकिन यूके में LLM की पढ़ाई के लिए लगभग GBP 19-44,000 (INR 19.94- 44.34 लाख) प्रति वर्ष तक का खर्च होता है।
यूके में टॉप लॉ स्कूल के नाम इस प्रकार हैं: ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस, किंग्स कॉलेज लंदन और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन हैं।
UK में LLM करने केलिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है। अत: हाँ आप भारत में LLB के बाद UK में LLM करने के लिए योग्य हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह ब्लॉग UK में LLM कैसे करें अच्छा लगा होगा। यदि आप भी यूके में LLM की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो Leverage Edu के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन 1800 57 2000 कॉल कर बुक करें।