यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में कैसे करें पढ़ाई?

1 minute read
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन

“यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन” लंदन, यूनाइटेड किंगडम में एक पब्लिक रिसर्च यूनिवर्सिटी है। इसे यू.सी.एल नाम से भी जाना जाता है। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन सभी क्षेत्रों में यूनाइटेड किंगडम द्वारा में तीसरे नंबर पर आता है और ग्रेजुएशन की पढ़ाई के आधार पर यह सबसे बड़ा कॉलेज है। 1826 में लंदन विश्वविद्यालय के रूप में स्थापित होने वाला, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, लंदन का पहला विश्वविद्यालय है। यूसीएल इंग्लैंड में तीसरा सबसे पुराना कॉलेज है और महिलाओं को प्रवेश दिलाने वाला पहला विश्वविद्यालय भी यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन को माना जाता है।

विश्वविद्यालय का नामयूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (UCL)
स्थापना 1826
एकेडमिक कैलेंडरसेमेस्टर 
स्वीकृति दर60%
मॉड आफ प्रोग्राम फुल टाइम, पार्ट टाइम, डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन।
एकेडमिक पैटर्नसेमेस्टर
स्वीकृत परीक्षाIELTS, TOEFL-iBT,  PTE, Duolingo
वर्क एक्सपीरियंस जरूरी नहीं है पर अगर है तो लाभकारी है।
फाइनेंस एडस्कॉलरशिप, लोन और वर्क स्टडी।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन क्यों चुनें?

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन को क्यों चुनें इसके मुख्य कारण नीचे मौजूद हैं-

  • यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन को विश्वविद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या के आधार पर तीसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय माना जाता है। 
  • यह विश्वविद्यालय 440 UG प्रोग्राम और 675 PG प्रोग्राम प्रदान करता है।
  • वर्ष 2019-20 में 150 से अधिक देशों के 43,900 से अधिक छात्र थे। विश्वविद्यालय में 13,360 कर्मचारियों में 840 प्रोफेसर और 7,100 अकादमिक कर्मचारी शामिल हैं। 
  • विश्वविद्यालय में दुनिया भर के 190 देशों के 250,000 से अधिक पूर्व छात्र है, जिनमें से लगभग 48% अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं। इसमें 29 नोबेल पुरस्कार विजेता भी हैं।

लंदन के कॉलेजों की विशेषता

लंदन के कॉलेज में पढ़ाई करना और यहां की बेस्ट यूनिवर्सिटीज में आवेदन करने के कई महत्वपूर्ण कारण हो सकते हैं। सभी महत्वपूर्ण कारणों में से कुछ कारण नीचे दिए गए हैं-

  • बड़ी इंटरनेशनल कम्युनिटी: यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पढ़ने के लिए पूरी दुनिया से छात्र लंदन आते हैं यहां आकर अलग-अलग क्षेत्रों में स्टूडेंट अपना करियर बनाने के लिए प्रवेश करते हैं।
  • एकेडमिक हॉटस्पॉट: ब्रिटेन के सभी शहरों में से लंदन में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटीज हैं। लंदन में कुल चार यूनिवर्सिटी इस दुनिया की टॉप फिफ्टी यूनिवर्सिटीज में अपनी जगह बनाती हैं।
  • हरा भरा वातावरण : लंदन के सभी क्षेत्रों में लगभग 47 प्रतिशत हरे भरे पार्क हैं। लंदन में पेड़ों की छाया की कमी नहीं है इसलिए यहां पढ़ने वाले विद्यार्थी प्रकृति के बिल्कुल करीब रहते हैं।
  • इंटरनेशनल ब्रांड के लिए घर: लंदन में पढ़ाई करने का मतलब है दुनिया के सर्वश्रेष्ठ इंटरनेशनल ब्रांड के बीच घिरे रहना। स्टूडेंट्स लंदन नेम CNN, Amazon, BDO और KPMG जैसी कुछ बेहतरीन कंपनियों में इंटर्नशिप कर सकते हैं। यहां स्टूडेंट्स ट्रेनिंग ले सकते हैं और कैरियर के सफलता का लाभ उठा सकते हैं। 

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में स्वीकृति दर

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में स्वीकृति दर 60% है, जो कि आवेदकों के लिए अधिक प्रतिस्पर्धा को दर्शाता है। इस स्वीकृति दर के आधार पर यह तय है कि जितने आवेदन कॉलेज को प्राप्त होते हैं वे सभी को स्वीकार नहीं कर सकते। बल्कि उसमें से बड़े अंक में आवेदन अस्वीकृत होंगे। अर्थात आवेदन स्वीकृत हो इसके लिए आवेदक को सही दस्तावेज और पूर्ण योग्यता दर्शाने की आवश्यकता है।

महत्वपूर्ण तिथियां

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पढ़ने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं:

कोर्स2022 तारीख
MBAसितंबर आवेदन डेडलाइन: 30 जून 2022
M.Sc Computer Science-फर्स्ट टर्म डेट्स: 16 दिसंबर 2022
-सेकंड टर्म डेट्स: 24 मार्च 2023
-थर्ड टर्म डेट्स: 9 मई 2023
MEng Computer Scienceएडमिशन: 25 जनवरी 2023
MS Business Analytics-फर्स्ट टर्म डेट्स: 16 दिसंबर 2022
-सेकंड टर्म डेट्स: 24 मार्च 2023
-थर्ड टर्म डेट्स: 9 जून 2023
BS Computer Scienceसितंबर: 25 जनवरी 2023
MS Data Science-फर्स्ट टर्म डेट्स: 16 दिसंबर 2022
-सेकंड टर्म डेट्स: 24 मार्च 2023
-थर्ड टर्म डेट्स: 9 जून 2023

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में कोर्सेज और शुल्क

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में कोर्सेज और शुल्क नीचे दिए गए हैं-

कोर्सपहले साल का शुल्क (GBP)
Master of Business Administration [M.B.A]94,000 (₹94 लाख)
Master of Management [M.Mgmt]38,700 (₹38.7 लाख)
Master of Arts [M.A] Financial Analysis40,100 (₹40.1 लाख)
Masters of Management [M.Mgmt] Analytics and Management47,000 (₹47 लाख)
Bachelor of Science [B.Sc] Data Science and Business Analytics7,800 (₹7.8 लाख)
Bachelor of Science [B.Sc] Accounting and Finance6,500 (₹6.5 लाख)
Bachelor of Science [B.Sc] Economics6,500 (₹6.5 लाख)
Bachelor of Arts [B.A] Acting24,600 (₹24.6 लाख)

आप AI Course Finder की मदद से अपने पसंद के कोर्सेस और यूनिवर्सिटीज का चयन कर सकते हैं।

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के लिए योग्यता

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पढ़ने के लिए योग्यता दी गई है-

अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए

  • हालांकि विश्वविद्यालय प्रवेश आवश्यकताओं के मामले में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू छात्रों के बीच अंतर नहीं करता है, लेकिन विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए कुछ चीजें महत्वपूर्ण हैं उनमें से सबसे महत्वपूर्ण अंग्रेजी भाषा दक्षता और यूके छात्र वीजा आवश्यकताएं हैं।
  • इंग्लिश प्रोफिशिएंसी टेस्ट जिसमें IELTS, TOEFL-iBT, PTE, Duolingo, C1 Advanced, UCLES Business English Certificate शामिल है।
  • अंतरराष्ट्रीय छात्रों को आवेदन करने के लिए इन प्रवेश परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने होते हैं।

ग्रेजुएट के लिए

  • पांच प्रमुख विषयों में 90, 85, 85, 85, और 85 के न्यूनतम अंकों के साथ सीआईएससीई या सीबीएसई द्वारा प्रदान किए गए भारतीय स्कूल प्रमाणपत्र से 12th के अच्छे ग्रेड होने चाहिए।
  • यूके अपर सेकेंड क्लास के औसत ग्रेड के साथ स्नातक डिग्री का प्रथम वर्ष का रिकॉर्ड होना चाहिए।

पोस्ट ग्रेजुएट के लिए

  • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर्स की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए।
  • बैचलर डिग्री में कम से कम 55% अंक प्राप्त होने चाहिए।

Mega UniConnect, दुनिया का पहला और सबसे बड़ा यूनिवर्सिटी फेयर जहाँ आपको मिल सकता है स्टडी अब्रॉड रेप्रेज़ेंटेटिव्स से बात करने का मौका। 

कैसे करें आवेदन?

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में आवेदन करने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें-

  • आवेदन करने के लिए पहले खुद को ऑनलाइन पोर्टल पर एप्लीकेशन पेज को खोलने के लिए रजिस्टर्ड कराएं। इसके लिए आप हमारे Leverage Edu विशेषज्ञों की मदद लें सकते है।
  • खुद को रजिस्टर कराने के लिए ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
  • जिस प्रोग्राम को वह पढ़ना चाहता है उसे चुनें।
  • एप्लीकेशन के सारे डिटेल को देखें और फिर आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन पत्र के साथ मांगे जा रहे हर आवश्यक दस्तावेजों को जमा करें।
  • अंत में शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर दें।

आवश्यक दस्तावेज

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए-

छात्र वीजा पाने के लिए भी Leverage Edu विशेषज्ञ आपकी हर सम्भव मदद करेंगे।

पढ़ाई का खर्च

अगर आप अपने देश से बाहर जाकर पढ़ाई करने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह जानना अनिवार्य है कि विदेश में पढ़ाई करने का खर्च कितना आ रहा है। अन्य देशों के मुकाबले यूनाइटेड किंगडम में खास तौर पर लंदन में पढ़ाई का खर्च थोड़ा ज्यादा है पर साथ ही साथ यहां पढ़ाई की व्यवस्था काफी अच्छी है इसलिए थोड़ा खर्च करना जरूरी भी है और लाभदायक भी। अगर लंदन में सिर्फ पढ़ाई का खर्च देखें तो स्टूडेंट्स को कम से कम GBP 15,390 (INR 15.39 लाख) की फीस देनी होती है और अगर पढ़ाई के साथ-साथ वहां के रहने, खाने-पीने, घूमने फिरने और अन्य खर्चो को भी देखें तो GBP 1,060-1,260 (INR 1.06-1.26 लाख) के करीब आता है।

कॉस्ट ऑफ लिविंग

यूके में रहने की लागत छात्रों के लाइफस्टाइल पर निर्भर करती है, नीचे आम कॉस्ट ऑफ लिविंग दी गई है-

खर्च के प्रकारकॉस्ट (GBP)
वीजा आवेदन के लिए शुल्क 348 (₹34,480)
आवास500 (₹50,000) महीना
परिवहन150-200 (₹15,000-20,000) महीना
भोजन 150-200 (₹15,000-20,000) महीना
वस्त्र और अवकाश50 (₹5,000) महीना

अपने चुनाव के अनुसार रहने का खर्च जानने के लिए Cost of Living Calculator का उपयोग करें।

छात्रवृत्तियां

यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पढ़ने के लिए छात्रों को छात्रवृत्तियां ऑफर की जाती हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • Chevening Scholarships
  • Alumni Scholarship worth
  • Commonwealth Scholarships
  • Ardalan Family Scholarship
  • GREAT Scholarship

प्लेसमेंट्स

UCL हाल के बैचलर्स का समर्थन और मार्गदर्शन करने के लिए UCL के ग्रेजुएट्स को करियर की जानकारी, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और कार्यक्रम प्रदान करता है। इसके लिए संस्थान छात्रों और बैचलर्स को रोजगार योग्य कौशल और योग्यता सिखाने और कौशल को प्रभावी ढंग से विकसित और बढ़ावा देने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करता है। UCL में, 92% अंडरग्रेजुएट छात्र और 95% पोस्टग्रेजुएट छह महीने के भीतर रोजगार प्राप्त करते हैं या आगे के पढ़ाई में दाखिला लेते हैं।

उल्लेखनीय पूर्व छात्र

उल्लेखनीय पूर्व छात्रों के नाम नीचे दिए गए हैं-

उल्लेखनीय पूर्व छात्रप्रोफेशन
क्रिस्टोफर नोलानफिल्म डायरेक्टर
अलेक्जेंडर ग्राहम बेलटेलीफोन के आविष्कारक
जुनिचिरो कोइज़ुमिकजापान के पूर्व प्रधानमंत्री
क्रिस मार्टिनलोकप्रिय संगीतकार
गाइ बेरीमैनलोकप्रिय स्कॉटिश संगीतकार
महात्मा गांधीभारत के राष्ट्रपिता
डेविड एटनबरोब्रॉडकास्टर
रविंद्रनाथ टैगोरमशहूर भारतीय साहित्यकार
जॉन स्टुअर्ट मिलब्रिटिश फिलोसोफर
फ्रांसिस क्रिकवैज्ञानिक (नोबेल प्राइज विजेता)

FAQs

क्या लंदन में फ्री यूनिवर्सिटीज है?

फ्री यूनिवर्सिटी लंदन एक फ्री यूनिवर्सिटी एजुकेशन प्रोजेक्ट है। यहां सभी के लिए मुफ्त यूनिवर्सिटी लेवल की क्लासेस आयोजित की जाती है। इस प्रोजेक्ट में भाग लेने के लिए कोई भी स्टूडेंट पूरी तरीके से स्वतंत्र है और इस में भाग देने के लिए कोई भी अनिवार्य आवश्यकता पूर्ण करने की आवश्यकता नहीं है इसमें कोई भी ज्यादा डिमांड नहीं है।

क्या छात्रों के लिए लंदन महंगा है ?

कौन से छात्र लंदन में किस क्षेत्र में पढ़ाई करने की इच्छा से आ रहे हैं यह तो उनके ऊपर निर्भर करता है। पढ़ाई का खर्च, रहना, खाना-पीना, घर, कपड़े और बाकी इसके अतिरिक्त जो भी खर्च होंगे यह पूर्णता छात्र के ऊपर निर्भर है इसलिए कितना महंगा या खर्च कम होगा इस बात का पूरी तरीके से निर्णय छात्रों के ऊपर है।

यूनाइटेड किंगडम में काम करने के लिए एक अच्छी सैलरी कितनी मिलती है ?

सभी कंपनी के अपने-अपने सैलेरी पैकेजेस है और कौन सा छात्र किस पोस्ट पर जॉब करने जा रहा है सैलरी उसे उसी आधार पर  मिलेगी। परंतु ऐसा माना जाता है कि यहाँ यूनाइटेड किंगडम में काम कर रहे लोगों की सैलरी पैकेज एक व्यक्ति के लिए काफी अच्छी है।

उम्मीद है, यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के इस ब्लॉग से आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। यदि आप भी यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन या यूके में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज ही हमारे Leverage Edu एक्सपर्ट्स से 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करने के लिए 1800 572 000 पर कॉल करें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*