विश्व संगीत दिवस कब मनाया जाता है एवं इतिहास,महत्व और थीम 

1 minute read
विश्व संगीत दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व संगीत दिवस को मनाने की शुरुआत संगीत प्रेमी यूरोपीय देश फ्रांस से हुई थी। संगीत से फ्रेंच लोगों को बहुत लगाव है। अपने संगीत के प्रति इस दीवानेपन को और अधिक ख़ास मनाने के लिए 21 जून को उन्होंने संगीत दिवस के रूप में मनाया जाना तय किया। धीरे धीरे पूरी दुनिया 21 जून को संगीत दिवस के रूप में मनाने लगी। इस तरह से 21 जून संगीत दिवस का पर्याय बन गया। यहाँ विश्व संगीत दिवस कब मनाया जाता है के साथ साथ उसके महत्व, इतिहास और इस वर्ष की थीम के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

विश्व संगीत दिवस कब मनाया जाता है?

विश्व संगीत दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने की शुरुआत वर्ष 1982 से यूरोप के देश फ्रांस से हुई थी। समय के साथ साथ पूरे संसार ने 21 जून को विश्व संगीत दिवस के रूप में मनाया जाना स्वीकार कर लिया। 

विश्व संगीत दिवस इतिहास 

फ्रांसीसियों की संगीत के प्रति दिवानगी की हद को देखते हुए 21 जून 1982 को आधिकारिक रूप से संगीत-दिवस की घोषणा हुई थी। समय के साथ साथ पूरी दुनिया में 21 जून को विश्व संगीत दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 

विश्व संगीत दिवस का महत्व 

विश्व संगीत दिवस कब है में अब जानिए विश्व संगीत दिवस का महत्व : 

  • विश्व संगीत दिवस पूरी दुनिया में संगीत की महत्ता को जाहिर करता है। 
  • यह दुनिया के लोगों को संगीत के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। 
  • विश्व संगीत दिवस के दिन पूरी दुनिया में विभिन्न प्रकार के संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनके द्वारा नई संगीत प्रतिभाओं को दुनिया के सामने प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। 

विश्व संगीत दिवस 2024 की थीम 

किसी भी दिवस का आयोजन करने से पहले उस दिवस की थीम निर्धारित की जाती है। 2024 के लिए विश्व संगीत दिवस (World Music Day in Hindi) की थीम अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। इससे पहले 2023 में इस दिवस की थीम ‘म्यूजिक ऑन दी इंटेरसेक्शन्स’ (Music on the Intersections) रखी गई थी। इस थीम का उद्देश्य लोगों को संगीत के जरिए एक साथ लाने और संगीत के महत्व के बारे में बताना है।  

सम्बंधित आर्टिकल्स 

विश्व दुग्ध दिवसवैश्विक माता पिता दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवसविश्व साइकिल दिवस
विश्व पर्यावरण दिवसराष्ट्रीय उच्च शिक्षा दिवस
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठ मित्र दिवस

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व संगीत दिवस कब मनाया जाता है? से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*