World Civil Defence Day in Hindi : जानिए विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस क्यों है खास, इतिहास, इस वर्ष की थीम

1 minute read
World Civil Defence Day in Hindi

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस नागरिक सुरक्षा के महत्व और दुर्घटनाओं या आपदाओं की स्थिति से रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाने और रोकथाम की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए इस दिन को ख़ास रूप से मनाया जाता है। इस अवसर पर आत्म सुरक्षा के उपायों के लिए जनता में जागरूकता फैलाना इसका प्रमुख उद्देश्य होता है। यहाँ विश्व सुरक्षा दिवस (World Civil Defence Day in Hindi) के महत्व और इस साल की थीम के बारे में विस्तार से बताया गया है। 

आयोजन का नाम विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 
तारीख 1 मार्च 
शुरू करने वाला संगठन अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन 
वर्ष 2024 की थीम नायकों का सम्मान करें और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा दें’

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस का इतिहास (World Civil Defence Day in Hindi)

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस को मनाने की शुरुआत इंटरनेशनल सिविल डिफेन्स ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के रूप में शामिल किया गया था। इंटरनेशनल सिविल डिफेन्स ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा 1 मार्च 1990 के दिन पहली बार विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मानने की शुरुआत की गई थी। तब से हर साल 1 मार्च के दिन को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।  

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है? (World Civil Defence Day in Hindi)

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस निम्नलिखित कारणों से मनाया जाता है : 

  • इसको मनाने के पीछे का उद्देश्य नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।  
  • इसको मानाने के पीछे का एक बड़ा कारण नागरिकों को सुरक्षा के तरीकों के प्रति उनका ध्यान आकर्षित करना भी है। 
  • आपदा की तैयारी को बढ़ावा देने के लिए भी इस दिन को मनाया जाता है। 
  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस को मनाने के पीछे का एक अन्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा के लिए ज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देना भी है।  

विश्व नागरिक सुरक्षा के बारे में जानने के कुछ तरीके (World Civil Defence Day in Hindi)

विश्व नागरिक सुरक्षा के बारे में जानने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं : 

  • आपदाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों के बारे में जानें। 
  • आपदा प्रबंधन के खिलाफ तैयारी से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लें। 
  • आपदा राहत कार्यों में योगदान दें। 
  • आपदाओं और व्यवसायों से बचने के लिए अध्ययन करें। 

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस कैसे मनाया जाता है? (World Civil Defence Day in Hindi)

यहाँ विश्व नागरिक सुरक्षा मनाने के तरीकों के बारे में बताया जा रहा है : 

  • जागरूकता अभियान : विभिन्न सरकारी कार्यालयों में इस दिन कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के बारे में बताने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। 
  • कार्यक्रम और सम्मलेन : आपदा प्रबंधन की तैयारी के विषय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। 
  • प्रशिक्षण और अभ्यास : आपदाओं और व्यवसायों के लिए नागरिकों को ट्रेनिंग और अभ्यास के बारे में बताया जाता है।  
  • पुरस्कार वितरण : आपदाओं और समाज में लोगों की जान बचाने और सुरक्षित रखने के लिए नागरिक सुरक्षा की सुविधा के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। 

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 की थीम क्या है? (World Civil Defence Day in Hindi)

प्रतिवर्ष विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 की थीम नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों का एक अलग पहलू प्रस्तुत करती है। “नायकों का सम्मान करें और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा दें’” वर्ष 2024 की थीम है। 

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के बारे में 10 तथ्य (World Civil Defence Day in Hindi)

यहाँ विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के बारे में 10 तथ्य बताए जा रहे हैं : 

  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस प्रतिवर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है।  
  • इस बार 34वां विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा।  
  • इसके शुरुआत वर्ष 1990 में की गई थी। 
  • प्रतिवर्ष विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के लिए एक अलग थीम चुनी जाती है।  
  • यह दिवस हमें याद दिलाता है कि आपदाओं से लड़ते रहना हम सबकी जिम्मेदारी है।  
  • इसे मनाने की जिम्मेदारी अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन की होती है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड (जिनेवा) में है। 
  • नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को इस दिन सम्मानित किया जाता है। 
  • यह दिवस नागरिकों को आपदा से होने वाले नुकसान से बचने के उपायों के प्रति सचेत बनाता है। 
  • यह दिन सभी नागरिकों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है चाहे वे किसी भी लिंग या वर्ग से आते हों। 

FAQs 

सिविल डिफेंस का गठन क्यों किया गया?

“सिविल डिफेंस” खतरों के खिलाफ नागरिक आबादी की रक्षा करने और शत्रुता या प्राकृतिक आपदाओं के तत्काल प्रभाव से उबरने और इसके अस्तित्व के लिए आवश्यक शर्तों को प्रदान करने के उद्देश्य से सिविल डिफेन्स का गठन किया गया।  

नागरिक सुरक्षा सेवा कौन कौन सी है?

नागरिक सुरक्षा सेवा अग्निशमन सेवाएं, नागरिक सुरक्षा और गृह रक्षा सेवाएं हैं। 

नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना कब हुई थी?

नागरिक सुरक्षा संगठन की स्थापना 24 मई 1968 को की गई थी।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको World Civil Defence Day in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*