विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?

1 minute read

फोटोग्राफी एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये हम दुनिया को एक नए नजरिए से देखते हैं और दूसरों के साथ साझा करते हैं। यह हमारे विचारों, भावनाओं और अनुभवों को व्यक्त करने का एक शानदार तरीका है। फोटोग्राफी की कला, शिल्प, विज्ञान, इतिहास और इसके विकास को मान्यता देने के लिए हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। यह दिन दुनिया भर के फोटोग्राफरों को एक साथ लाने का एक मौका है। इस ब्लॉग में आपको आपको विश्व फोटोग्राफी दिवस के इतिहास, महत्व और इस साल की थीम के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

फोटोग्राफी शब्द का अर्थ क्या है ?

आपको बता दें कि फोटोग्राफी शब्द ग्रीक शब्द “फोटोग्राफ” से लिया गया है, जिसमें “फोटो” का अर्थ होता है “प्रकाश” और “ग्राफ” का अर्थ होता है “चित्रित करना”।

यह भी पढ़ें : फोटोग्राफर कैसे बनें?

विश्व फोटोग्राफी दिवस का इतिहास क्या है?

विश्व फोटोग्राफी दिवस का इतिहास 19 अगस्त 1839 से जुड़ा हुआ है, जब फ्रांस के लुइस दागुएर ने सार्वजनिक रूप से अपनी “डाग्युरियोटाइप” प्रक्रिया के आविष्कार की घोषणा की थी। यह प्रक्रिया फोटोग्राफी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि थी जिसने स्थिर छवियों को कैप्चर करने की क्षमता को साबित किया। इस घटना की याद में 19 अगस्त को हर साल विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आपको बता दें कि विश्व फोटोग्राफी दिवस पहली बार 19 अगस्त 2010 को मनाया गया था, तब से लेकर हर साल यह दिवस मनाया जा रहा है।

विश्व फोटोग्राफी दिवस का महत्व क्या है?

विश्व फोटोग्राफी दिवस सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि एक ऐसा अवसर है जब हम फोटोग्राफी की कला को याद करते हैं और इसका महत्व समझते हैं। इस दिवस के कुछ महत्व हैं –

  • यह दिन फोटोग्राफी की कला को मान्यता देने का अवसर प्रदान करता है। 
  • यह दिवस फोटोग्राफरों के योगदान और उनकी मेहनत को सम्मानित करने का दिन है।
  • यह दिवस फोटोग्राफी के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाना और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने का भी अवसर प्रदान करता है। 
  • यह दिन फोटोग्राफी के विकास की यात्रा को मान्यता देने का भी अवसर प्रदान करता है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको विश्व फोटोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?, के बारे में जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*