जानिए उत्तराखंड के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

1 minute read
उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन

उत्तराखंड भारत के उत्तर भाग में स्थित एक पहाड़ी राज्य है। यहां की खूबसूरती देखने लायक है। यहां नंदा देवी पहाड़ है जो भारत का सबसे लम्बा और दुनिया का दूसरा सबसे लम्बा पहाड़ है। इसके अलावा यहां कई सारे पहाड़ हैं जो 6,000 से लेकर 7,000 फुट से लम्बे हैं। इसी के हिसाब से यहां दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं और यहां की खूबसूरती में रम जाते हैं। यह पर्यटक यहां के व्यंजनों से भी परिचित हो जाते हैं। बात जब उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन जानने की आती है तो क्या आपको पता है यह कौन-कौन से हैं? चलिए, इस ब्लॉग में विस्तार से जानते हैं कि उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं।

उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन की लिस्ट नीचे दी गई है-

कौफुली

उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन

उत्तराखंड का मुख्य भोजन कौफुली है। इसे पालक और मेथी के पत्तों से बनाया जाता है। कौफुली के असली रूप देने के लिए पालक और मेथी के पत्तों को एक साथ इक्कठा करते हैं। उसके बाद बर्तन में नमक और मसालों के साथ पकाते हैं। कौफुली इस राज्य का स्टेट फ़ूड है। इसको चावल या गेहूं और पानी के पेस्ट से बनी ग्रेवी के साथ सर्व करते हैं।

भांग की चटनी

उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन

भांग की चटनी उत्तराखंड में बड़े चाव से खाते हैं। यह प्राकृतिक होती है जिससे मन और सेहत सकुशल बनी रहती है। इसे बनाने के लिए भांग का पौधा, इमली, कई तरह जे मसालों के साथ बनाते हैं। इस चटनी को किसी भी प्रकार के भोजन के साथ खा सकते हैं।

फानू

उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन

उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में फानू काफी प्रसिद्ध है। इसे तैयार करना थोड़ा कठिन ज़रूर है पर एक बार बनाने पर यह आगे बनाने के लिए आसान हो जाता है। इसे कई तरह की दालों को मिलाकर बनाते हैं। एक रात पहले सभी दालों को एक साथ भिगो के रख देते हैं। यह एक तरह से स्मूदी व्यंजन है, जिसे अधिकतर चावल के साथ परोसा जाता है।

गढ़वाल का फन्नाह

उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन

यह मुख्य तौर पर त्यौहारों में खाने वाला व्यंजन है। यह भोजन मसूरी का का है। यह आपकी आँखों और पेट दोनों को तंदरुस्त रखता है। वहीं सेहत के साथ यह स्वाद में भी अव्वल होता है।

बाड़ी

उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्द भोजन है बाड़ी। यह स्वाद और मानव शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषण तत्वों को भी प्रदान करता है। यह स्वाद और पोषण का एक मिक्स है और इसे उत्तराखंड में गढ़वाल क्षेत्र का सबसे अच्छा पारंपरिक भोजन माना जाता है।

कंडाली का साग

यह एक स्वादिष्ट सब्जी है, जिसे कंडाली को उबाल कर बनाते हैं। इसको बिच्छू घास से बनाते हैं, जिससे यह बाकि सब्जियों से अलग स्वाद देता है। यहां के लोग इसे चावल और रोटी के साथ खाते हैं।

डबूक

अगर आप उत्तराखंड जा रहे हैं तो आपको डबूक एक बार सबको आजमाना चाहिए। यह व्यंजन चावल और भांग की चटनी के साथ खाते हैं। इसे बनाने के लिए, भट की दाल या अरहर की दाल को एक कढ़ाही में हलकी आंच से पकाने के बाद बारीक पेस्ट में पीस लेते हैं। डबुक को स्थानीय लोगो द्वारा खासकर सर्दियों के दौरान खाया जाता है।

थटवानी

चावल के पेस्ट, दाल और दालों के मिक्स के साथ तैयार एक थटवानी एक सूप होता है। इसे लोहे के बर्तन में पकाते हैं। दालों को रात भर पानी में भिगो देते हैं। इसके बाद में इन्हें उबालकर और लोहे की कढ़ाही में जड़ी-बूटियों और मसाले के साथ पकाते हैं। इसे गर्म उबले हुए चावल के साथ परोसा जाता है।

सम्बंधित आर्टिकल्स

त्रिपुरा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसे हैं?उड़ीसा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसे हैं?
कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन क्या है?हरियाणा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

FAQs

उत्तराखंड भारत के किस क्षेत्र में है?

उत्तराखंड उत्तर भारत में बसा एक सुन्दर पहाड़ी राज्य है।

उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं?

1. डबूक
2. कंडाली का साग
3. बाड़ी
4. गढ़वाल का फन्नाह
5. फानू
6. भांग की चटनी
7. कौफुली
8. थटवानी

क्या गढ़वाल का फन्नाह त्योहारों में खाया जाता है?

जी हां, गढ़वाल का फन्नाह त्योहारों में खाया जाता है।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको उत्तराखंड का प्रसिद्ध भोजन पता चला होगा। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*