Speech on Indian Army in Hindi- जानिए कैसे तैयार करें भारतीय सेना दिवस पर स्पीच

1 minute read
Speech on Indian Army in Hindi

भारतीय सेना दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना है जिसका उद्देश्य देश की रक्षा और उसे आगे बढ़ाना है। आज हम सब इसलिए सुरक्षित हैं क्योंकि हमारे पीछे से भारतीय सेना सरहद पर रहकर हमारी रक्षा कर रही है। भारतीय सेना ने हमेशा से राष्ट्र की सीमा के भीतर शांति और सुरक्षा को सफलतापूर्वक बनाए रखा। राष्‍ट्र की रक्षा के लिए भारत में कई सेना हैं, उन्ही में से एक है भारतीय सेना जिसे भारतीय थल सेना भी कहा जाता है जो सीमाओं में तैनात रहकर देश की रक्षा करते हैं। कई बार प्रतियोगी परीक्षाओं और विद्यालयों में भारतीय सेना के बारे में स्पीच सुनी जाती है। तो आज के इस ब्लॉग में हम Speech on Indian Army in Hindi को तैयार करने और उसके बारे में जानेंगे।

भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है?

प्रतिवर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत के वीर जवानों और उनके बलिदानों को याद किया जाता है। साथ ही यह दिन भारतीय सेना प्रमुख फील्ड मार्शल केएम करियप्पा को सम्मान देने के लिए मनाते हैं। जो 20 साल की उम्र में ही ब्रिटिश भारतीय सेना में शामिल हो गए थे। साल 1953 में उनका रिटायरमेंट हो गया था। 

इस दिन सेना के कई मुख्यालयों में परेड का आयोजन किया जाता है। सेना दिवस के सभी कार्यक्रमों में से यह सबसे बड़ा आयोजन है। 

भारतीय सेना दिवस पर स्पीच कैसे तैयार करें?

कहीं भी स्पीच देने का अलग ही महत्व होता है। सेना दिवस पर स्पीच देने से पहले आपको कई चीजों का ध्यान देना होता है क्योंकि सेना दिवस भारत के लिए बड़े ही सम्मान और गौरव की बात है और इसे पूरी दुनिया देखती है। Speech on Indian Army in Hindi कैसे तैयार करें के बारे में यहां जानेंगे-

  • सेना दिवस पर सही स्पीच और समय पर ध्यान दें। 
  • स्पीच को ज्यादा लम्बा न लिखें। 
  • अपनी स्पीच में भारतीय सेना से जुड़ी जरुरी बातों का ज़िक्र जरूर करें। 
  • स्पीच की शुरुवात देश भक्ति का गाना गाकर भी कर सकते हैं। 
  • स्पीच में देश के वीर जवानों के बारे में भी जोड़ सकते हैं। 
  • स्पीच देने से पहले एक दो बार उसकी प्रैक्टिस कर लें। 
  • स्पीच देने से पहले उसे अच्छी तरह समझ लें। 
  • स्पीच देते समय फैक्ट्स का ध्यान दें। 
  • स्पीच देते समय अपनी आवाज को सही रखें। 

भारतीय सेना पर स्पीच 100 शब्दों में 

भारतीय सेना राष्ट्र की शक्ति है, जो साहस, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा की भावना से परिपूर्ण है। समृद्ध इतिहास और राष्ट्र की रक्षा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता के साथ, भारतीय सेना नागरिकों के दिलों में एक अहम स्थान रखती है। भारतीय सेना में सैनिक हमारे विविध राष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आते हैं, जो इसकी एकता को दर्शाता है। भारतीय सेना का महत्व सीमाओं से परे है। चाहे हमें बाहरी खतरों से बचाना हो या प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सहायता करनी हो, भारतीय सेना हमेशा मौजूद रहती है। उनकी बहादुरी और निस्वार्थता हमें प्रेरित करती है और सुरक्षा की भावना पैदा करती है।

भारतीय सेना पर स्पीच 200 शब्दों में 

भारतीय सेना विश्व की कई बड़ी सेनाओं में से एक है। देश की सुरक्षा और एकता को बनाए रखना भारतीय सेना का मुख्य उद्देश्य है। हमारी सेना बाहरी आक्रमण और आंतरिक खतरों से लड़ रही है और भारतीय सीमाओं के भीतर शांति और सुरक्षा बनाए रखती है। देश पर होने वाले युद्ध और आतंक के खिलाफ लड़ाई को छोड़कर, यह प्राकृतिक आपदाओं और अन्य बड़ी समस्यायों के दौरान बचाव अभियान भी चलाते हैं।  

भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के साथ-साथ राष्ट्रीय शक्ति का एक अहम हिस्सा भी है। देश की सुरक्षा और शांति में भारतीय सेना का बहुत बड़ा हाथ है। हम सभी को भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए। भारतीय सेना में उन लोगो की भर्ती होती है जो देश के लिए मर मिटने की क्षमता रखते हैं। भारतीय सेना देश की रक्षा के लिए समर्पित है। देश के प्रति उनका ये निस्वार्थ बलिदान बड़े ही गर्व की बात है। कैसी भी परिस्थिति हो या कोई भी छोटी बड़ी आपदा, भारतीय सेना हमेशा सबसे आगे खड़ी रहती है।

भारतीय सेना में भर्ती के बाद सैनिक का जीवन काफी कठिन होता है। हालाँकि वे अपना जीवन किसी भी अन्य व्यक्ति की तरह शुरू करते हैं, परन्तु एक बार जब वे सेना में भर्ती हो जाते हैं, तो उनके लिए सब कुछ बदल जाता है क्योंकि उसके बाद उनका जीवन देश के लिए समर्पित हो जाता है। 

इतने निस्वार्थ कर्तव्य के बाद भी उनका जीवन संघर्षों और बलिदानों से भरा है। जब हम अपने घर पर उत्सव का आनंद ले रहे होते हैं, तो हमारे सैनिक हमारे पीछे से सरहदों पर हमारी रक्षा करते है साथ ही शुभ अवसरों पर भी उन्हें अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है। हम सभी को भारतीय सेना को उनके कर्तव्य के लिए सलाम करना चाहिए।

भारतीय सेना पर स्पीच 500 शब्दों में 

देश की सुरक्षा और शांति में भारतीय सेना का बहुत बड़ा हाथ है। भारतीय सेना का काम सिर्फ सरहद पर रहकर देश की रक्षा करना ही नहीं बल्कि वो हमे प्राकृतिक आपदाओं से भी बचाते है। भारतीय सेना की वजह से ही हम अपने घरों में शांति से बैठे है। जिंहोने देश के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया। हम सभी को भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए। नीचे 500 शब्दों में Speech on Indian Army in Hindi दी गई है-

  • ऐतिहासिक महत्व : भारतीय सेना से जुड़े इतिहास के बारे में हम ब्रिटिश भारतीय सेना के इतिहास में भी खोज सकते हैं, जिसने प्रथम विश्व युद्ध और द्वितीय विश्व युद्ध सहित विभिन्न संघर्षों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। स्वतंत्रता के बाद भारतीय सेना की स्थापना देश की रक्षा, उसकी सीमाओं की सुरक्षा और देश में शांति बनाए रखने के रूप में हुई। इसके इतिहास के उल्लेखनीय अध्यायों में 1971 का भारत-पाक युद्ध शामिल है, जिसके कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ और 1999 का कारगिल युद्ध, जहां सेना ने विपरीत परिस्थितियों में असाधारण साहस का प्रदर्शन किया।
  • भारतीय सेना दिवस : हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है जिन्होंने युद्ध के मैदान में साहसपूर्वक लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी। इस दिन भारत के वीर जवानों और उनके बलिदानों को याद किया जाता है। यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्थायी सेना है। साथ ही इस दिन को फील्ड मार्शल कोडेंद्र मडप्पा करिअप्पा को सम्मान देने के लिए भी चुना गया। 1949 में इसी दिन जनरल सर फ्रांसिस बुचर की जगह करिअप्पा ने भारतीय सेना के पहले कमांडर इन चीफ के रूप में पदभार संभाला था। जिसके बाद से यह दिन भारतीय सेना स्थापना दिवस के रूप में जाना जाने लगा। यह दिन उन भारतीय सैनिकों के बलिदान का प्रतीक है, जो अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए युद्ध के मैदान में शहीद हो गए।
  • भारतीय सेना : भारतीय सेना का प्राथमिक उद्देश्य देश में हो रहे आक्रमण और खतरों से देश की रक्षा और देश की सीमाओं के अंदर शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। भारतीय सेना में कई रेजिमेंट शामिल हैं जो क्षेत्रीय रूप से आधारित हैं। भारतीय सेना एक बहुत ही अनुशासित बल है जहाँ सैनिक पूरे भारत से आते हैं और सभी धर्मों और क्षेत्रों से आते हैं। देश के प्रति उनका ये निस्वार्थ बलिदान बड़े ही गर्व की बात है। कैसी भी परिस्थिति हो या कोई भी छोटी बड़ी आपदा, भारतीय सेना हमेशा सबसे आगे खड़ी रहती है।   
  • मूल्य और बलिदान : अनुशासन, सत्यनिष्ठा और निस्वार्थ भाव से सेवा प्रत्येक सैनिक का संकल्प है। एक सैनिक का जीवन अतुलनीय बलिदानों की मांग करता है, जिसमें अपने परिवारों से लंबे समय तक दूर रहना शामिल है।
  • एक सैनिक की शपथ उनके सर्वोच्च बलिदान में चित्रित होती है। ये बलिदान देश भर में जाना जाता है, जो हमें उस साहस की याद दिलाते हैं जो भारतीय सेना के देश के प्रति जस्बे को दर्शाता है।
  • एक सैनिक के कर्त्तव्य : एक सैनिक का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य अपने देश की सेवा करना है। उन्हें हर कीमत पर देश की सुरक्षा करनी है, इसके अलावा, उन्हें हर समय सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि एक सैनिक कभी भी ऑफ-ड्यूटी नहीं होता है। एक सैनिक की एक और महत्वपूर्ण भूमिका देश के भीतर शांति बनाए रखना है। आपात्कालीन स्थिति के लिए सैनिक हमेशा मौजूद रहते हैं। वे यह भी जानते हैं कि प्राकृतिक आपदा से कैसे निपटना है।

इंडियन आर्मी पर 10 लाइन्स

Speech on Indian Army in Hindi जानने के बाद अब भारतीय सेना से जुड़ी कुछ बातें भी जान लेते हैं, जो इस प्रकार हैं:

  • भारतीय सेना को हमारे देश का सुरक्षा कवच माना जाता है। 
  • हमे सुरक्षित रखने के लिए भारतीय सेना अपने परिवार को छोड़ अपनी पूरी ज़िन्दगी हमारी सुरक्षा के नाम कर देते है। 
  • विभिन्न जगहों से आए बहादुर भारतीय सैनिक एकता का प्रतीक है। 
  • भारतीय सेना देश में शांति बनाए रखती है और आपदा के समय लोगो की मदत के लिए हमेशा तैयार रहती है। 
  • भारतीय सेना हर तरह की चुनौतियों के लिए हमेशा तैयार रहती है। 
  • इतिहास में भी भारतीय सेना ने कई बलिदान दिए हैं। 
  • हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाता है। 
  • रक्षा के साथ साथ भारतीय सेना देश को आगे बढ़ाने में भी अपना योगदान देती है। 
  • भारतीय सेना किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करते हैं।
  • भारतीय सेना का देश के प्रति प्रतिबद्धता के लिए उन्हें सलाम करते हैं।

भारतीय सेना दिवस क्यों मनाया जाता है?

लगभग 200 साल तक ब्रिटिश शासन की गुलामी करने बाद भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। आज़ादी के समय, देश कई युद्धों का सामना कर रहा था, लोग अपनी जान बचाने के लिए भारत से पाकिस्तान और पाकिस्तान से भारत की ओर भाग रहे थे। इसी वजह से कई तरह की समस्याएं आने लगी थी, कई लोगो की जानें जा चुकी थीं। उसी को काबू में करने के लिए सेना को आगे बढ़ना पढ़ा ताकि युद्ध के दौरान लोगों के बीच शांति बनाई जा सके। 

आजादी के समय ब्रिटिश जनरल सर फ्रांसिस बुचर के हाथों में भारतीय सेना का कंट्रोल था। जिसके बाद 15 जनवरी 1949 को इसका कंट्रोल फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा को दे दी गई, जो की आज़ाद भारत के पहले भारतीय सेना प्रधान बने।

जो कि भारतीयों की लिए एक मुख्य दिन बन गया। इसी वजह से इस दिन को सेना दिवस मानाने का फैसला हुआ, जिसके बाद से हर वर्ष 15 जनवरी को भारतीय सेना दिवस मनाया जाने लगा। 

भारतीय सेना दिवस का महत्व क्या है?

भारतीय सेना दिवस जो हर साल 15 जनवरी के दिन सभी सेना के हेडक्वार्टर्स में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय सेना उन सभी जवानों को सलामी देती है जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया और जिन्होंने राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया और एक बड़ी मिसाल कायम कर दी।

भारतीय सेना एक कवच की तरह देश की रक्षा के लिए काम करती है। उनके लिए उनके परिवार से पहले देश सेवा होती है, परिवार की चिंता किए बिना दिन रात वो देशवासिओं की सेवा करते हैं। हम लोग तो घर में बैठे हैं पर पीछे से भारतीय सेना है जो हमें उन आतंकी हमले से बचा रही है।

FAQs

15 जनवरी को कौन सा सेना दिवस मनाया गया?

भारतीय थल सेना दिवस।

तीनों सेनाओं का मुख्यालय कहाँ हैं?

नई दिल्‍ली में स्थित है। 

भारत में कुल कितने रेजिमेंट हैं?

27 इन्फैंट्री रेजिमेंट हैं।

भारतीय सेना दिवस कब मनाया जाता है?

15 जनवरी को। 

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Speech on Indian Army in Hindi के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*